भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव के पकड़े पैर

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे वो मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ आत्मीय रूप में बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह मंत्री तेज प्रताप यादव से आशीर्वाद मांगने गए हैं और उन्हें आशीर्वाद मिल भी गया है। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मंत्री जी ने पवन सिंह के सिर पर हाथ रखा है। इन तस्वीरों को देखकर अब यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे है। कई लोग ये भी कह रहे है कि आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह।

वहीं इससे पहले पवन सिंह ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं. देश में तेजी से विकास हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top