कैफे में गाकर सुपरस्टार बने भुवन बाम की यात्रा, जन्मदिन मुबारक हो

भुवन बाम: एक आम बच्चे से यूट्यूब स्टार तक का सफर

मुंबई: भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को दिल्ली में हुआ। उनका पूरा नाम भुवन अवनिंद्र शंकर बाम है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन फील्ड्स स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनका बचपन साधारण था, हालांकि परिवार में कला और संगीत का माहौल था, लेकिन उनका कोई खास फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था।

संगीत के प्रति जुनून

भुवन हमेशा से एक गायक बनने का सपना देखें थे। पढ़ाई के साथ उन्होंने गिटार बजाना भी सीखा और अपनी आवाज को संवारने लगे। अपने करियर की शुरुआत में भुवन ने दिल्ली के कई छोटे कैफे और रेस्टोरेंट में परफॉर्म करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें प्रति शो लगभग 5000 रुपये की आमदनी होती थी, लेकिन भुवन को अहसास था कि उनकी मंजिल अभी दूर है।

यूट्यूब की ओर पहला कदम

जब भारत में यूट्यूब की लोकप्रियता बढ़ रही थी, तब भुवन ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने गाने के वीडियो अपलोड किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक वीडियो में भुवन ने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया, जो कश्मीर बाढ़ पर एक महिला से अजीब सवाल पूछता है। वह वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो गया और यहीं से भुवन को यूट्यूब की शक्ति का अनुभव हुआ।

बीबी की वाइंस से मिली पहचान

2015 में भुवन ने “बीबी की वाइंस” नामक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने एक साधारण भारतीय परिवार की दिनचर्या को मजेदार तरीके से प्रस्तुत किया। खास बात यह थी कि सभी किरदार भुवन ने खुद निभाए, जैसे मम्मीजी, पापाजी, टीटू मामा और समीर फुद्दू। इन किरदारों ने उन्हें लोगों में लोकप्रिय बना दिया, और धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे।

संगीत में भी मिली सफलता

यूट्यूब पर मिली सफलता के बाद, भुवन ने अपने म्यूजिक करियर पर भी जोर दिया। उनका गाना “तेरी मेरी कहानी” बेहद पसंद किया गया। इसके बाद “संग हूं तेरे”, “सफर” और “रहगुजर” जैसे गीतों ने उन्हें सिंगर के रूप में भी पहचान दिलाई। 2016 में भुवन ने “प्लस माइनस” नामक शॉर्ट फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

शाहरुख खान से विशेष मुलाकात

2018 में भुवन ने “टीटू टॉक्स” नाम की सीरीज़ की शुरुआत की, जिसमें पहले एपिसोड में शाहरुख खान ने भाग लिया। यह वीडियो रातोंरात वायरल हो गया और भुवन की पॉपुलैरिटी को नई ऊंचाई पर ले गया। इसके बाद कई बड़े सितारे उनके शो में शामिल हुए।

वेब सीरीज में नई पहचान

2021 में आई वेब सीरीज “ढिंढोरा” ने भुवन को एक कुशल अभिनेता के रूप में स्थापित किया। इसमें उन्होंने सभी किरदारों को खुद निभाया। 2023 में भुवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर “ताजा खबर” से अपने डेब्यू किया और इसके बाद “राफ्ता राफ्ता” में भी नजर आए। भविष्य में वह “द रेवोल्यूशनरीज” और “किकू की कुंडली” जैसे प्रोजेक्ट्स में उपस्थित होंगे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top