बिग ब्रेकिंग: जम्मू से रांची आ रही जम्मूतवी एक्सप्रेस बेपटरी

मंगलवार की सुबह अलीगढ़ में हुई दुर्घटना

रांची। जम्मू से अलीगढ़ के रास्ते रांची आने वाली Muri Express की एक बोगी आज पटरी से उतर गयी। अलीगढ़ जीआरपी की टीम मौके पर भेजी गई है। इंस्पेक्टर जीआरपी सुबोध कुमार का कहना है कि सांड़ के टकराने से ट्रेन का s-7 box पटरी से उतर गया था। डिब्बे को अलग कर दिया गया है। ट्रेन 15 मिनट में वहां से रवाना हो जाएगी। अमृतसर से रांची और टाटा को आने-जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। इसमें अधिकतर सिख परिवार के सदस्य स्वर्ण मंदिर के दर्शन को जाते हैं। दुर्घटना के चलते अलीगढ़ जंक्शन पर आने और जाने वाली नार्थईस्ट, महानंदा, चंपारण आदि कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top