रांची पुलिस में बड़ा बदलाव, 15 थाना-ओपी और टीओपी प्रभारियों का स्थानांतरण

झारखंड पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले

झारखंड पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। रांची के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एक बार फिर से कई पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को विभिन्न थाना, ओपी, टीओपी और यातायात थानों में प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाल के दिनों में रांची पुलिस प्रशासन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए थे, जिसमें खलारी, बुंडू और जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया था। शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के पदस्थापनों में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

महिला अधिकारी को नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी (सुखदेवनगर) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना प्रभारी और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पद पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top