लोहरदल्गा में बाईक चोरी का बड़ा खुलासा 8 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,21बाईक बरामद

लोहरदगा में अंतरजिला बाईक चोर का खुलासा
रांची । कुड़ू थाना पुलिस ने जिले के बाईक चारी मामले का बड़ा खुलास किया है। पुलिस ने गिरोह के कुल आठ चोरों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार चोरों के पास से कुल 21 मोटरसाईकिले भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। जिसकी किमत 10 लाख आकी जा रही है। बरामद दो पहिया वाहनों में 17 मोटरसाईकिल और 4 स्कूटी शामिल है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गिरोह के द्वारा काफि लंबे समय से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। बताया कि ये लोग वाहन चोरी करने के बाद उसे गैराज ले जा कर उसे मॉडिफाई करवाते थे उसके बाद उन मोटरसाईकिलो व स्कूटी को लोहरदगा जिले के विभिन्न गांवों में कम दामों पर बिक्री कर देते थे। क्षेत्र से बाईक चोरी की लागातार शिकायत मिल रही थी, शिकायत को जिले की पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा के निर्देश पर एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में इन्स्पेक्टर सीएम हांसदा, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअंनि सलन पॉल केरकेट्टा, सिदो मुर्मु, राधा रागिनी, सअनि संजय कुमार, रामदेव कुमार राय, राजकुमार बैठा, अलवीना लकड़ा सहित कई जवानों की टीम बना कर अभियान शुरु किया गया। उसी दौरान पुलिस ने कुड़ू थाना के चडरा स्कूल के पास जांच के दौरान शक के आधार पर दो एक बाईक पर सवार दो युवको को रोक कर पूछताछ की,जिसमें दोनों युवक अलग अलग जानकारी देने लगे। तब पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले कर सख्ती बरती तब धीरे धीरे दोनों ने राज उगलना शुरू कर दिया, उसके बाद उनकी निशानदेही पर टीम ने छापामारी करते हुए लातेहार घाघरा सिसई और लोहरदगा से चोरी कुल 17 मोटरसाईकिलें और 4 स्कूटी बरामद किया।
एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि बाईक चोरो का सरगना फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल सभी चोर लोहरदगा के अलावा आस पास के जिलों से भी बाईक चोरी किया करते थे। उसके बाद उसे मोडीफाई करने के बाद उसका नम्बर बदल कर फर्जी नम्बर लगा कर इस्तेमाल करते थे और ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री भी करते थे। गिरफ्त में आये चारों ने इन बाईकों के अलावा और भी कई मोटरसाईकिलों की चोरी करने की बात भी कबूली है। उन्होंने बताया कि जिले में यह एक बार में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। श्री सिंह ने कहा कि इस कामयाबी में कुडू थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही है। बताया छापेमारी में शामिल पुलिस की टीम को जिले की एसपी द्वारा पुरुष्कृत किया जाएगा।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में कैरो थाना के हन्हट निवासी आनंद उरांव ,कुडू के ननतिलो निवासी नीरज उरांव और नितेश उरांव , लोहरदगा के कैमो केन टोली निवासी बबलू उरांव, हिरही टोंगरी टोली निवासी छोटू बाखला और शुभम उरांव के अलावा करंज टोली निवासी विकास टाना भगत व कार्तिक उरांव शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top