गांडीव ब्रेकिंग : बड़ी मछली अमित अग्रवाल गिरफ्तार

ईडी की टीम ने कोलकाता से उठाया

रांची। झारखंड के माइंस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज एक बड़ी मछली को पकड़ा है। यह गिरफ्तारी अमित अग्रवाल की है, जिन्हें ईडी ने कोलकाता से पकड़ा है। यह वही अमित अग्रवाल है जिनका सत्ता के गलियारे में बड़ी धमक मानी जाती थी और सरकार के बड़े बड़े फैसलों में इनका हाथ माना जाता था। हेमंत सोरेन सरकार में कई बड़े फैसलों में भी अमित अग्रवाल का नाम सामने आया था। हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ इसी अमित अग्रवाल ने कोलकाता में 5000000 रुपए घूस देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top