बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, JDU-BJP गठबंधन टूटा, CM नीतीश कुमार ने लिया फैसला

बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है. जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है. शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ेंगे, ऐसी अटकलें लगातार चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है. हालांकि जेडीयू की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे, जिसमें आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस शामिल है. शाम को जब वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तब महागठबंधन के नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और गवर्नर को समर्थन पत्र सौंपेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top