AJSU को बड़ा झटका : नीरू शांति भगत ने छोड़ी पार्टी…

आजसू नेता नीरू शांति भगत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भगत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस बाबत आजसू सुप्रीमो सदेश महतो को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, मैं नीरु शांति भगत, पत्नी स्व. कमल किशोर भगत, झारखंड आंदोलनकारी, बिना किसी राग ‌द्वेष, भेदभाव के पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। साथ ही उन्होंने पार्टी के लोगों से बातचीत और व्यवहार में सौम्यता लाने आग्रह किया है। बता दें कि भगत गत विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से आजसू की उम्मीदवार थीं। 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top