रांची। चान्हो थाना के मुड़मा के पास अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे बाईक सवार शिक्षक को धक्का मार दिया जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गये।
बाद में घायल की पहचान मांडर के रहने वाले मोा ताहिर के रुप में की गयी। घटना के बाद धक्का मारने वाला वाहन फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ पहले स्थानीय अस्पताल में ईलाज कराने के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है।
जानकारी के मुताबिक भुक्त भोगी शिक्षक आज रांची से अपनी मोटरसाईकिल से मांडर की ओर जा रहे थे उसी दौरान मुड़मा के नजदीक वो दुर्घटना के शिकार हो गये।