प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

रांची। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर फूल माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता कहा कि माता सावित्रीबाई फुले इस देश के महिलाओं के सबसे बड़े आदर्श हैं। क्योंकि 1 जनवरी 1848 में माता सावित्रीबाई फुले ने बालिकाओं के शिक्षा के लिए स्कूल खोलने का काम किया था। उस वक्त उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उस समय शास्त्रों में पढ़ाई करना पाप के समान माना जाता था। वह जब स्कूल में जाती थी तो उनके ऊपर कीचड़ और गंदगी फेंके जाते थे। श्री गुप्ता ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के नाम पर डाक टिकट के साथ राजस्थान सरकार ने उनकी तस्वीर और प्रतिमा स्कूल कॉलेज में लगाने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का भी नामकरण किया है। मौके पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, राम लखन साहू, संतोष शर्मा और अशोक कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *