बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने अडाणी के गोंदलपारा कोल माइंस के खिलाफ अलग रुख अपनाया

हजारीबाग: कोल माइंस प्रोजेक्ट पर विवाद

हजारीबाग: गोंदुलपारा में अडाणी के कोल माइंस परियोजना के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट और नकाबपोशों द्वारा हमले की घटनाओं के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। बीजेपी के हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने इस प्रोजेक्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं, वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए इस परियोजना का विरोध किया है।

मनीष जायसवाल ने किया विरोध

सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, “बड़कागांव वर्षों से गलत नीतियों और कुंठित मंशाओं का दंश झेलता आ रहा है। जनप्रतिनिधियों को अब नेतागिरी के अवसर नहीं, बल्कि ग्रामीणों के मुद्दों का समाधान निकालने की आवश्यकता है।“

अंबा प्रसाद ने साधा निशाना

इसके साथ ही अंबा प्रसाद ने आजसू के विधायक रोशनलाल चौधरी पर भी आरोप लगाया है कि वे अडाणी के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों से परे जाकर बेशकीमती जमीनें अडाणी को दी जा रही हैं।

बाबूलाल ने सरकार पर बोला हमला

बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गोंदुलपारा की घटना को जंगलराज का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आजसू के नेता सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं, जबकि पार्टी के ही सांसद इस प्रोजेक्ट के विरोध में खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की जिम्मेदारियों को नहीं संभाल पा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top