राज्य में हत्या, दुष्कर्म, बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा का धरना

जमशेदपुर। झारखंड़ में हत्या, दुष्कर्म, बेरोजगारी, लूट, अपहरण, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा महानगर की ओर से सोमवार को साकची गोलचक्कर पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अभय सिंह आदि शामिल हुए। धरना के माध्यम से भाजपा नेताओं ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की और कहा कि दो साल के कार्यकाल में जनता सरकार के बेहाल रही। झारखंड की बेटियां भी हेमंत सरकार में सुरक्षित नहीं है। हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं आम होती जा रही है। आम लोगों का घरों से निकला मुहाल हो गया है। झारखंड सरकार ने यह वादा कर सत्ता में आयी थी कि युवाओं को नौकरी दिलाने का काम किया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बेरोजगारों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। धरना में मुख्य रूप में अनिल मोदी, देवेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, सुजीत अंबष्ट, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, मंजित सिंह गिल, गुंजन यादव, बबुआ सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top