बाबबूलाल ने कहा, लंबे समय से चल रहा अवैध तस्करी, सीबीआई जांच के साथ DC-SP पर हो केस

स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है
Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन साहिबगंज में गंगा नदी में हुए हादसे का मामला भाजपा विधायक बिरंची नारायण, अनंत ओझा ने उठाया. इस मामले को लेकर भाजपा विधायक वेल तक पहुंचे. बाबबूलाल मरांडी ने कहा, वहां लंबे समय से अवैध तस्करी चल रहा. सीबीआई जांच के साथ DC-SP पर केस हो. DC – SP को तत्काल निलंबित की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. कहा कि हादसे में मारे गये परिवार को मुआवजा मिले. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, पूरे मामले की जानकारी लेकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे. मामले को लेकर भाजपा के सभी विधायक वेल तक पहुंच कर हंगामा कर रहे हैं. भाजपा विधायक नारा लगा रहे हैं, गली गली में शोर है, हेमंत सोरेन सरकार को चोर है.
कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित
स्पीकर ने कहा, सरकार ने संज्ञान लिया है. भाजपा विधायकों के लगातार विरोध को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है.
प्रातिक्रिया दे