सोनाहातू में प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सोनाहातू। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के दुलमी-बोंगादार गांव में आदिवासी विकास संघर्ष समिति, सोनाहातू के तत्वाधान काफी उल्लास के साथ संपन्न हुआ प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव। प्रखंड के सभी पंचायत से लोग उपस्थित होकर सिंगा-बोंगा की पूजन किये और क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना किये। महोत्सव को सम्बोधित करते हुए सोनाहातू पश्चिम जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा ने कहा कि सरहुल प्रकृति संरक्षण के साथ हमें अपनी संस्कृति -परम्परा की पहचान दिलाती है। महोत्सव में पूर्व जिप सदस्य बीणा मुंडा,द्रौपदी मुंडा,गोपाल सिंह मानकी, रविन्द्र सिंह मुंडा,आदि ने भी सम्बोधित किये। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित लोगों को सखुआ फूल ( बा) देते हुए प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया। सभी ने प्रकृति के छेड़छाड़ न करते हुए जल जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया।
महोत्सव में पुरुष और महिलाओं द्वारा अपन आदिवासी वेषभूषा और मनमोहक परिधान के साथ नृत्य और गान किये। संचालन अनिल सिंह मुंडा ने किया। मौके पर मुंडा कृष्ण सिंह, भोलेश्वर मुंडा,मुखिया संघ के अध्यक्ष अवनी सिंह मुंडा, जिला ग्रामप्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश बड़ाईक, रमेश सिंह मुंडा,तारणी सिंह मुंडा,प्रताप सिंह मुंडा,फणीभूषन सिंह मुंडा,लालसिंह मुंडा,राजकिशोर सिंह मुंडा,सुरेंद्र सिंह मुंडा,सुखदेव मुंडा,सहित आसपास के सभी ग्रामप्रधान ,मानकी ओर ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top