पहली पाली 9:45 बजे से मैट्रिक और दूसरी पाली इंटर की 2:00 बजे से होगी
क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट का समय, 28 से ले सकेंगे एडमिट कार्ड
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जायेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1:05 बजे तक ली जाएगी। यह मैट्रिक की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 9:45 बजे से 11:20 बजे तक ओएमआर शीट दिए जाएंगे। परीक्षार्थी 11:25 बजे से 1:05 बजे तक सवालों के जवाब देंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी, जो शाम 5:20 बजे तक चलेगी। परीक्षा ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों में ली जायेगी।
मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल
14 मार्च : आईटी और दूसरे वोकेशनल विषय
15 मार्च : कॉमर्स और होम साइंस
16 मार्च : खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंचपरगनिया
17 मार्च : अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली और उरांव
18 मार्च : उर्दू, बांग्ला और उड़िया
20 मार्च : सोशल साइंस
21 मार्च : म्यूजिक
22 मार्च : हिंदी ए और हिंदी बी
24 मार्च : गणित
27 मार्च : विज्ञान
29 मार्च : अंग्रेजी
03 अप्रैल : संस्कृत
इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल
14 मार्च : वोकेशनल विषय
15 मार्च : अनिवार्य विषय लैंग्वेज हिंदी ए और हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए
16 मार्च : आईएससी और आइकॉम के हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए
17 मार्च : आईए के इलेक्टिव लैंग्वेज और आइएससी और आइकॉम एडिशनल लैंग्वेज
18 मार्च : म्यूजिक और कंप्यूटर साइंस
20 मार्च : अर्थशास्त्र और एंथ्रोपोलॉजी
21 मार्च : इतिहास
22 मार्च : फिजिक्स और अकाउंटेंसी
23 मार्च : अर्थशास्त्र
24 मार्च : जियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और साइकोलॉजी
25 मार्च : बायोलॉजी, बिजनेस मैथमेटिक्स और सोशयोलॉजी
27 मार्च : मैथमेटिक्स और स्टैटिसटिक्स
28 मार्च : भूगोल
29 मार्च : केमिस्ट्री, इंटरप्रेन्योरशिप और होम साइंस
03 अप्रैल : पॉलिटिकल साइंस
05 अप्रैल : फिलोशफी
28 से डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड
मैट्रिक के परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड 28 जनवरी से जबकि इंटर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड 30 जनवरी से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षार्थी जैक के अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

प्रातिक्रिया दे