चास के बिजुलिया में डबल मर्डर, दुकान में सो रहे थे दोनों

फॉरेंसिंग टीम और खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

बोकारो। चास के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में आज सुबह दो शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। राशन दुकान में सो रहे दोनों लोगों की रात को हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना आज सुबह मिलने के बाद घटनास्थल के पास सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। मरने वाले लोगों की पहचान अरुण महथा और फटिक धीवर के रूप में की गई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अरूण राशन की दुकान चलता है। दुकान बंद करने के बाद वह रात को वहीं सो गया। सुबह जब दुकान नहीं खुली तो परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे। देखा तो अंदर 2 लोगों की लाश पड़ी हुई है। जमीन पर खून फैला हुआ था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दुकान की हालात देखकर जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया। इसके अलावा हत्यारों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों को लाया गया। पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कह रहे। अब तक कुछ साफ नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी के लिए दुकान में घुसे अपराधियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारों की तलाश के लिए अहम सुराग खोजे जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top