प्रेमी प्रेमिका परिणय सूत्र में बंधे

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां में प्रेमी प्रेमिका स्वेक्षा से हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंध गए! इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार युवती गरी कलां गांव निवासी विनोद महतो की पुत्री और युवक गरी खुर्द गांव निवासी सोनू कुमार सोनी पिता स्व प्रितम सोनी के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था!

दोनो एक दूसरे को पसंद करते थे! और छुप छुप कर मिला भी करते थे! दोनो को मिलते हुए गरी कलां गांव के ग्रामीणों ने कई बार देखा था! इसी बीच दस अप्रैल को ग्रामीणों ने पुनः दोनो को मिलते हुए पकड़ लिया! ग्रामीणों के द्वारा दोनो से पुछ टाछ करने पर दोनो से शादी कर आजीवन साथ रहने की इच्छा जताई जिसपर ग्रामीणों ने सहमती जताते हुए दोनो को हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की सलाह दिया! ग्रामीणों के उपस्थिति में दोनो का विवाह सम्पन्न हो गया! विवाह के उपरांत युवक युवती को अपने घर ले गया! दोनो का प्रेम विवाह होने पर गरी कलां गांव के ग्रामीणों ने शादी की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है!

केरेडारी से मिथलेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top