BREAKING NEWS: हजारीबाग के बड़कागांव मे दिनदहाड़े दो लोगों को चाकू मार कर किया घायल

हज़ारीबाग (Hazaribagh) जिले के बड़कागांव (Barkagaon) मुख्य चौक पर शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे दो लोगों को चाकू मार कर अपराधी फरार हो गए. घायल ललन यादव और चंदन यादव दोनों ग्राम पिपराडीह गावं निवासी को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मामले को लेकर घायल ललन ने पुलिस के बयान दिया  कि चाकू मारने वाले चार लोग हैं. सभी कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के रहने वाले हैं. जिनका नाम रोहित, गोल्डन, शिवम और राजा नाम है. सभी रेवाली के रहने वाले हैं. ललन ने आगे बताया कि मैं बरही निवासी रविंद्र यादव उर्फ राजा का 16 चक्का गाड़ी त्रिवेणी से बानादाग पिछले एक वर्ष से चला रहा था. गाड़ी मालिक के पास 16000 बकाया है . यही बकाया पैसा फोन पर मांग रहा था तो लोग बोला कि बड़कागांव आकर देते हैं. सभी स्कॉर्पियो से बड़कागांव मुख्य चौक आए और चाकू से हमला करके स्कॉर्पियो से भाग गए. ललन को छाती के किनारे पंजरा के पास और चंदन को पीठ पर चाकू लगा है . इस संबंध में थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़े : जमशेदपुर मे पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top