सांड़ ने मार्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को पटक पटक कर मार डाला


घटना शितला माता मंदिर के समीप की, पुलिस ने मशक्कत के बाद किया काबू

जमशेदपुर। सड़क में धूम रहे लावारिश सांड़ के उत्पात से साकची में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया गया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे अधिकतर लोग मार्निंग वॉक पर सड़क में टहल रहे थे। इसी दौरान साकची के शीतला माता मंदिर के पास खड़े एक सांड़ अचानक उग्र हो गया। इसके बाद सांड़ वहां से गुजरने वाले राहगीरों को सिंग से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान सांड ने दो लोगों को सड़क पर ही पटक पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अपनी जान किसी तरीके से बचा के लिए इधर उधर भागते नजर आये। इस भाग दौड़ में कुछ लोगों को गिरने से चोट भी आयी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सांड़ को डंडे का भय दिखा कर घेर कर रखा है। बाद में कुछ विशेषज्ञ लोगों को बुलाकर पुलिस ने सांड़ का रस्सी से बंधवाया। दोनों मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल •ोज दिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top