कई बमों के धमाकों से थर्राया भौंरा ठाकुर पट्टी, स्थानीय लोगों में दहशत

धनबाद। भौंरा थाना क्षेत्र 4 ए पेच के समीप चार नंबर ठाकुर पट्टी में बमबाजी हुई। जिसके धमाके से वहां चार घरों के लोगों में दहशत फैल गई है। भौंरा पुलिस ने घटनास्थल से दो बमों के अवशेष सुतरी, छिलका आदि बरामद किया है। पुलिस आउटसोर्सिंग की एक बोलेरो गाड़ी को रोककर सुपरवाइजर व अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें बीसीसीएल और आउटसोसोर्सिंग प्रबंधन साजिश के तहत जबर्दस्ती डरा-धमका कर यहां से हटाना चाह रहा है। परंतु प्रबंधन न सही मुआवजा दे रहा है, ना रहने को घर। सिर्फ क्वार्टर दिखाया जाता है, यहां सैकड़ों घर थे। सभी को विस्थापित कर मोहलबनी में बसाया गया। किसी को बीसीसीएल का खाली पड़ा आवास दिया गया। अब कुछ घरों के रहते प्रबंधन को ब्लास्टिंग कर कोयला निकालने में दिक्कत हो रही है। इसलिए डराया जा रहा है, ताकि यहां बीसीसीएल ने पहले ही बिजली काट दी है। इस घटना के बाद लोगों के मन में भय और आउटसोर्सिंग के प्रति नाराजगी भी है। भौंरा पुलिस छानबीन कर रही है। थानेदार हिमांशु कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह काम किसी असामाजिक तत्व का लग रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top