दुमका | बेटी अंकिता का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया. झारखंड स्थित दुमका विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय की थी. मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.
श्रेणी: Crime
-
रांची पुलिस ने 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार
गोलीबारी व लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा दोनों घटनाओं में शामिल 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार
रांची: रांची पुलिस ने गोलीबारी व लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है. एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोनों घटनाओं में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड में बीते 29 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं बीते एक सितंबर को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली में बंधन बैंक के कर्मचारी से हुए लूट की घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों घटनाओं में गिरफ्तार हुए अपराधियों में हर्ष शर्मा, रोहित राज, मोनू कुमार, राहुल गुंजन दत्ता, चिराग टोप्पो, राजू महतो, अमित महतो और जितेंद्र महतो शामिल हैं. पुलिस ने इन सभी अपराधियों के पास से एक रिवाल्वर, एक देसी पिस्तौल और सात गोली बरामद की गई है.
सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित बीते 29 अगस्त को जितेंद्र महतो के ऊपर गोलीबारी हुई थी. जांच के दौरान मामला संदेहास्पद लगा. एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने जांच के दौरान पाया कि जितेंद्र ने जमीन विवाद में सुनियोजित तरीके से खुद अपने ऊपर गोली चलाई थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों शूटर राहुल गुंजन उर्फ चिराग को गिरफ्तार किया. दोनों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि जितेंद्र और अमित ने योजना बनाकर दोनों को आठ लाख रूपये की कार का लालच देकर स्वयं पर सुनियोजित हमला कराया था. पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों अपराधियों का जितेंद्र से मिलना जुलना था. घटना का मुख्य कारण यही था कि चेशायर होम रोड स्थित एसके गैस एजेंसी के बगल में पांच एकड़ जमीन है, जिसे जितेंद्र महतो द्वारा बिक्री के लिए एकरारनामा किया गया था, लेकिन पैसा के लेनदेन को लेकर जमीन पर रह रहे गार्ड से जितेंद्र महतो का विवाद हुआ था,.इसके बाद सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिलाया था -
खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में तीहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी
खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के बेटा एवं बहू की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस तीसरे हत्याकांड के पीछे के कारणों का गहनता के साथ अनुसंधान में जुट गई है।
-
कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

उक्त कांड की वादिनी आरती देवी पति स्वर्गीय बलराम उराव उर्फ बल्कु उरावं डुमरगड़ी टोला थाना अनगढ़ जिला रांची के द्वारा थाना में दिए अपने फर्द बयान में बताया गया कि वादिनी 30.8.2022 को जरूआडीह चौक के पास गई थी बाजार से शाम में अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी तो वादिनी के आगे आगे लक्ष्मण उराव की पत्नी सरिता देवी एवं बेटी दीप्ती कुमारी भी आ रही थी घर लौटने के दौरान रास्ते में पूर्व विवाद को लेकर सरिता देवी एवं उसकी पुत्री दीप्ति कुमारी ने मेरे पति से बकबक करने लगी तथा घर पहुंचने से कुछ पहले सरिता देवी एवं दीप्ति कुमारी ने वादिनी के पति से झगड़ा झंझट करने लगी उसी दौरान हल्ला गुल्ला सुनकर सरिता देवी के पति लक्ष्मण उरावं टांगी लेकर आया तथा वादिनी के पति बलराम राव उर्फ बड़कू राव को टांगी से मारकर हत्या कर दिया तथा वादिनी को जख्मी कर फरार हो गया|
उक्त कांड में उक्त कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पुराना टोला थाना जिला रांची को गिरफ्तार किया गया उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार लक्ष्मण राव उर्फ के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त आर्म को बरामद किया गया कांड में अगरतर कार्रवाई की जा रही |
-
सम्राट गिरोह का सक्रिय सदस्य एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार

31.8.2022 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बलेनो कार से अवैध हथियार एवं गोली लेकर लापुंग से खूंटी की ओर जा रहा है उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देश में थाना प्रभारी लापुंग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मालगो मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया| वहां चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे रोककर जांच करने पर ड्राइविंग सीट के नीचे छुपा कर रखे हुए एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली बरामद किया गया | कार में सवार व्यक्ति का नाम और पता पूछने पर अपना नाम सोनू पंडित प्रमोद कुमार पांडे पिता पंडित उर्फ परमानंद पांडे थाना लापुंग जिला रांची का बताया |

उक्त व्यक्ति से बरामद हथियार एवं गोली से संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए तत्पश्चात सोनू पंडित प्रमोद कुमार पांडे को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरामद देसी कट्टा गोली एवं कार्य किया गया पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधी द्वारा बताया गया कि या एक सम्राट गिरोह का सक्रिय सदस्य है छापेमारी दल में शामिल थे पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार थाना प्रभारी लापुंग, मनीष कुमार पूर्ति लापुंग थाना, दिलोज हेरमन सोय लापुंग थाना, सुरेंद्र साहू लापुंग थाना, इलियाजर कुजूर थाना की मौजूदगी थी |
-
बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों की लूट
रांची | बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट हुई है. यह घटना जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास हुई है, जहां गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर सुक्रांतो भट्टाचार्य नाम के कर्मचारी से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कर्मचारी से कितने रुपए की लूट हुई, अब तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है. घायल कर्मचारी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
बंधन बैंक का कर्मचारी सुक्रांतो भट्टाचार्य रुपये का कलेक्शन कर रातू रोड स्थित चूना भट्ठा लौट रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने कर्मचारी को धक्का मार दिया, जिसके बाद कर्मचारी और अपराधी दोनों गिर गए. अपराधी ने बैंक कर्मचारी को अपनी बाइक पर बैठा कर दलादली चौक के पास लेकर आया. वहां कर्मचारी के बैग में रखे रुपये छीनने लगा. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया और बैग में रखे रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
-
किरायेदार ने मकान मालिक को मारी गोली
मकान मलिक पर पत्नी से अवैध संबंध का शक
बहादूर सिपाही आरोपी को दबोचा,हथियार लूटा
रांची। धुर्वा थाना के आदर्श नगर में आज सुबह विमल महली को उसके किरायेदार द्वारिका सिंह ने गोली मार दी,छाती और जांघ में गोली लगने से विमल महली घटना स्थल पर ही गिर गया। बाद में गोली की आवाज और भूक्त भोगी की चीख से आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे नामकुम के पीसीआर 19 के पुलिस कर्मी संतोष कुमार
गोली की आवाज सुनते ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और गोली मारने वाले आरोपी द्वारिका सिंह को खदेड़ कर दबोच लिया। उसके बाद स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने उसे अपने कब्जे में कर लिया। बाद में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और आरोपी को थाना भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारिका सिंह जब से वहां रहने लगा उसके कुछ दिनों के बाद से ही वह विमल महली पर अपनी से अवैध संबंध होने का शक करते हुए आरोप लगा रहा था। मकान मालिक से उसकी पत्नी का बात चित करना उसे पसंद नहीं था। वह पत्नी को भी उससे बात करने से मना कर रखा था,शक के कारण वह परेशान था,इसी वजह से उसने विमल महली की हत्या करने का प्लान बना लिया और आज सुबह उसकी हत्या करने की ताक में लग गया,जानकारी के मुताबिक विमल महली आज सुबह अपने बच्चे को स्कूल पहुंचा कर जैसे ही घर पहुंचा अंदर जाने से पहले घात लगाये बैठा किरायेदार आरोपी द्वारिका सिंह ने उस पर गोली चला दी,एक गोली उसके छाती के बगल में और दूसरी गोली उसके जांघ में जा लगी। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां वह खतरे से बाहर बताया गय है।
सम्मानित किये गये बहादूर सिपाही—
धुर्वा के आदर्श नगर में हुई गोली बारी की घटना को अंजाम देने वाले नामकुम के सिपाही संतोष कुमार द्वारा आरोपी को दबोचने,देशी कट्टा और छूरा छीनने की बहादूरी दिखाने के लिए उसे आज नामकुम थाना परिसर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने शॉल ओढ़ा कर व गुलदस्ता भेट कर संतोष कुमार को सम्मानित किया।
वहीं हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने भी सिपाही की बहादूरी पर उसे वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित करने की बात कही है।
-
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी 3.5 महीने में बरी
रांची के प्रतिष्ठित स्कूल कॉलेज के थे छात्र थे आरोपी
रांची। दलादली चौक पर नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज पोक्सो कोर्ट ने पांचों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज आसिफ इकबाल ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में पांचों आरोपियों की रिहाई का फैसला सुनाया। इस मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने अदालत में पैरवी की थी। राजधानी के इस चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में महज 3.5 महीने के अंदर सुनवाई पूरी कर आरोपियों की रिहाई होना किसी अजूबे से कम नहीं है।
क्या था मामला
11 मई 2022 को रांची में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई। घटना रातू के एक रेस्टोरेंट के बाहर का था। रेस्टोरेंट के बाहर लगी कार को देखकर गश्ती कर रही डीएसपी अंकिता को शक हुआ। कार चेक करने पर उसमें पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि अंदर बैठी छात्रा रो रही थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रातू थाने ले गई। सभी आरोपी धुर्वा के थे। वे रांची के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज के छात्र थे।
कुल आठ गवाहों की हुई थी गवाही
इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा कुल आठ गवाहों की गवाही करायी गयी, जिसमें केस आईयो के अलावा डॉक्टर भी शामिल थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस केस की विक्टिम नाबालिग बच्ची द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से इंकार कर दिया गया। पुलिस द्वारा केस के संदर्भ में प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों के अभाव को देखते हुए अदालत ने आरोपियों को बरी करने का निर्देश दिया है।
जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड : एडवोकेट प्रितांशु
इस मामले में आरोपियों के एडवोकेट प्रितांशु कुमार सिंह ने गांडीव से बात करते हुए कहा कि जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत और अभियोजन पक्ष का बेहतर सहयोग मिला, तभी इतना जल्दी इस मामले में कोर्ट फैसले पर पहुंच सका। उन्होंने कहा कि ई-पोर्टल से गवाहों को बुलाने में काफी समय की बचत हुई।
-
जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला
गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह,डीएसपी संजय राणा मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।जवान का नाम अमित सिंह है जिसकी ड्यूटी वायरलेस में थी।अमित सिंह बिहार के भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है।
-
एसिड अटैक में घायल बच्ची एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया।
-
आईएएस पत्नी सीमा पात्रा गिरफ्तार
रांची। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को आज पहले सुबह रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पूर्व ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची छोड़कर भागने की फ़िराक में सीमा पात्रा लगी हुई है। अपने आदिवासी नौकरानी पर जुल्म की पराकाष्ठा पार करने के जुर्म में सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तारी के इस डर से पिछले तीन दिनों से फरार थी। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था।
अलग अलग ठिकानों पर हो रही थी छापेमारी
बेरहमी की पराकाष्ठा को पार करने वाली सीमा पिछले दो दिनों से पुलिस से बच कर निकल जा रही थी। पुलिस द्वारा कितनी बार उनके अलग अलग ठिकानों पर रेड भी किया गया था। हर बार वह पुलिस से बचकर निकल जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सड़क मार्ग से रांची से बाहर भागने के फ़िराक में जुटी हुई थी। इस जानकारी के मुताबिक ही पुलिस को सीमा को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। आज कोर्ट में सीमा की पेशी भी होगी। पीड़िता सुनीता का बयान पुलिस के द्वारा पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। पीड़िता का बयान कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में सताने की पूरी कहानी बताई है।
युवती आठ वर्ष से थी नौकरानीसीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर दिव्यांग सुनीता को रखा गया था। दिव्यांग युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया। पीड़िता गुमला जिला की रहने वाली है। आरोप है कि सीमा पात्रा ने घर में कामकाज करने के लिए सुनिता को बीते आठ साल से रखी थी। युवती को बंधक बनाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। सुनीता के अनुसार सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक घर में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। जबकि लोहे की रॉड से मारकर उसके दांत तोड़ दिए गए। इन सबसे भी जब सीमा पात्रा का मन नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से उसके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तब 22 अगस्त की रात सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित घर से सुनीता को मुक्त करवाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-
हर माह देते है थाने को पैसा, फिर क्यों पकड़ा
राँची।महिला ब्राउन शुगर कारोबारी ने कहा हर माह जाता है थाना को पैसा, क्यों गिरफ्तार कर रहे है। राजधानी राँची में सरेआम ब्राउन शुगर कारोबार हो रहा है।ऐसा नहीं है कि ये जानकारी थाना को इसकी नहीं है। एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को पकड़ा तो उसने सनसनीखेज खुलासा की है। ब्राउन शुगर कारोबार करने वाली महिला ने कहा हर महीने अपने नजदीकी थाना में टाइम से पैसा पहुंचा देते हैं। यह मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है।जब पुलिस की टीम ने कांटाटोली के नजदीक यूनि हाइट्स से एक ब्राउन शुगर करोबारी महिला को गिरफ्तार किया है।
-
हवलदार संदीप सिंह ने जान पर खेलकर दो पिस्टल के साथ एक अपराधी को दबोचा
रांची- रविवार को गुप्त सूचना पर जगन्नाथ पुर थाना के हवलदार संदीप सिंह ने जगन्नाथ मंदिर के पास एक अपराधी को दौड़ाकर दो पिस्टल के साथ पटकर धरदबोचा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अपराधी जगरनाथपुर मंदिर के पास किसी घटना के अंजाम देने के उदेश्य से घूम रहा था। तभी विस्थापित कॉलोनी में पदस्तापित हवलदार संदीप सिंह जो सुबह अपने बच्चे के साथ दुध लाने जा रहे थे , उनकी नजर अपराधी पर पड़ी देखा कि अपराधि जो 2 पिस्टल कमर मे खोस कर कही जा रहा था। इसी क्रम में उसका पीछा किया और फिर करीब एक कि.मी दौडाकर अपराधी को दबोच लिया और दोनों पिस्टल के साथ पकड़ा लिया। आगे मामले में आरोपी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-
जिंदगी का जंग हार गई अंकिता
मनचले शाहरुख ने पेट्रोल डाल जला दिया था
रांची। जिंदगी और मौत से जूझ रही अंकिता जिंदगी का जंग हार गई। सनकी आशिक के हैवानियत की शिकार उपराजधानी दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरूवाडीह निवासी अंकिता कुमारी की मौत रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। गौरतलब हो कि बीते मंगलवार के दिन एक मनचले युवक ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया था। इस घटना से 12 वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंकिता कुमारी का सिर्फ यही गलती था कि उसने उस एक के प्यार को ठुकरा दिया था। सिरफिरे आशिक से बात करने से इनकार करना मंहगा पड़ा था। इंकार से नागवार आशिक ने घर में सो रही अंकिता पर खिड़की के सहारे पेट्रॉल छिड़क माचिस मार आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अंकिता को बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान रविवार को करीब दो बजे रात दम तोड़ दी। अंकिता के परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल है ।

हत्यारे शाहरुख को फांसी की मांग
दुमका की बेटी अंकिता सिंह की मौत पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रीतेश सिंह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की हेमंत सरकार बनने के बाद झारखंड में लव जिहाद की संख्या बहुत बड़ी है लव जिहादियों का इस प्रकार मनोबल बढ़ गया है कि वह जबरदस्ती हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। उनके साथ जबरदस्ती करते हैं और वह बात नहीं मानती तो उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं। उनका मनोबल इस प्रकार बढ़ गया है कि वह प्रशासन से भी नहीं डरते और खुलेआम इस प्रकार की घटनाओं को झारखंड में अंजाम दे रहे हैं। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है नहीं तो गांव से बाहर करने की धमकी दी जाती है इस प्रकार का भयावह वातावरण झारखंड बनाया जा रहा है और कांग्रेस और जेएमएम की सरकार आंख बंद किए हुए हैं और इन जिहादियों को मौन रहकर समर्थन दे रही है। जिस प्रकार अंकिता की बेरहमी से हत्या की गई उससे मानवता शर्मसार हो चुकी है और इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए दुमका की बेटी के हत्यारे शाहरुख को तत्काल फांसी दी जाए अन्यथा सड़क पर आंदोलन किया जाएगा । और इस हिंदू विरोधी सरकार को उखाड़ कर रख दिया जाएगा।
-
लोवाडीह में महिलाअधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह में महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रीता लकड़ा (48वर्ष) इलियाज लकड़ा की पत्नी है।इस सम्बंध में नामकुम थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिन के साढ़े 11 बजे जानकारी मिली कि महिला अधिवक्ता ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
-
प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार
कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश
रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।
-
लड़की के प्यार से परेशान पिता और फूफा ने बेटी की ही कर दी हत्या
उड़वा पहाड़ी के पास से युवती का शव बरामद होने मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश,एक आरोपित गिरफ्तार,दो की तालाश जारी।
लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर से भागने को लेकर हत्या की गई जिसकी खुलासा जमुई पुलिस ने किया।

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ी के पास से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था उसके बाद युवती की पहचान कर चौकीदार के लिखित आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।।।।।मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।।।।।।।।जबकि मामले में दो अन्य अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उक्त जानकारी मंगलवार के एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कार्यालय कक्ष में दी है।

उन्होंने बताया कि मामले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक एसआईटी टीम गठित की गई।जिसमें एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,सिकंदरा अंचल निरीक्षक,पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पासवान, आशीष कुमार,मो.रफीक आलम के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।
उसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और गहराई से जांच में मामले का पर्दाफाश किया गया।।।।उन्होंने बताया कि युवती शेखपुरा जिले की रहने वाली है।।।।प्रेम प्रसंग में युवती किसी लड़के के साथ फरार हो गई थी।।।।उसके बाद युवती के पिता सुरेश केवट के द्वारा युवती को बहला फुसला कर उसे बाइक से जंगल की ओर ले गया और युवती के फूफा नीरू केवट और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा युवती की गला दबा कर व ताड़ के धार से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।।।।और शव को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए थे। इस मामले में युवती के फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।।।जबकि फरार लड़की पिता और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।।।।
-
प्रेम प्रकाश के घर से मिला दो एके-47
अलमारी में हथियार देख भौचक हुए ईडी के अधिकारी, ईडी ने जांच के लिए एनआईए को बुलाया
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और माइंस घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी की टीम ने दो अत्याधुनिक एके-47 हथियार बरामद किया है। जांच के दौरान एक अलमारी खुलते ही ईडी की टीम भौचक रह गई जब उन्हें अलमारी में रखे 2 अत्याधुनिक हथियार दिखे। इसकी जानकारी तत्काल आला अधिकारियों को दी गई। हथियार मिलने के बाद ईडी ने एनआईए की टीम से संपर्क किया है, जो इस मामले की जांच करेगी कि यह हथियार कहां से आए। इस मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि, ईडी या एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।
यह भी देखें-
-
कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू को रिमांड पर लेगी पुलिस
रांची। चार जिलों में आतंक का पर्याय बना जयनाथ साहू उर्फ सम्राट उर्फ बुढ़ा ने कल रांची के अदालत में सरेंडर कर दिया है। जयनाथ साहू मूूल रुप से लापुंग के ग्राम मालगो का रहने वाला है। जिसने अपराध की शुरुआत अपने घरेलू लड़ाई से शुरु की उसके बाद देखते ही देखते पहले खूंटी जिले का उसके बाद धीरे धीरे रांची गुमला सिमडेगा पुलिस के लिए भी सिर दर्द बन गया। जयनाथ साहू दर्जनों नहीं सैकड़ो हत्या का आरोपी रहा है। उसके खिलाफ लापुंग,कर्रा तोरपा खूंटी,के अलावा सिमडेगा व गुमला के कई हत्याओं में भी वांटेड है। जयनाथ साहू का शूटर दिनेश गोप के भाई सुरेश गोप की हत्या के बाद मैदान में आये दिनेश गोप से उसकी वर्चस्व की लड़ाई होने लगी जिसमें दोनों गुटों के दर्जनों लोग मारे गये।
1989-99 में फतेहपुर के 8 लोगों को मार डाला-
जयनाथ साहू के साथ शकरकंद व्यपारियों से रंगदारी उगाही में उसके काफी नजदीक रहे फतेहपुर निवासी मो हनीफ खान से उसकी दुश्मनी हो गयी उसके बाद हनीफ खान जयनाथ के खिलाफ गुट खड़ा कर लिया,इसकी जानकारी मिलने के बाद जयनाथ ने 1999 में हनीफ के साथ रहने वाले लापुंग के फतेहपुर निवासी शामू खान,और सेराज खान को गोविंदपुर बाजार में सरेआम गोलियों से भून डाला था, उसके बाद जलील मियां उस्मान खान,हनीफ के भाई सनीफ खान,सुद्दीन खान,इसराईल खान, उसके बाद हनीफ खान को गोलियों से भून डाला था। मालूम हो कि हनीफ को फतेहपुर मोड़ में 9गोली मारी गयी थी। उसके अलावा उसे मालगो के बहादुर साहू और संजय साहू सहित गोविंदपुर के दयानन्द साहू और कैलाश साहू की भी हत्या कर दी।
जयनाथ को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस
एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि जयनाथ साहू रांची सहित कई जिलों का आतंक था उस पर रांची जिले में दर्जनों हत्याएं रंगदारी अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इस लिए उसे रांची पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी। -
पहले की मारपीट फिर सरेआम मारा छूरा
नामकुम मे सिर चढ़ कर बोल रहे हैं अपराधी
पैसे की लेनदेन में सड्डन को मारा गया छूरा
पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं सभी आरोपी
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में सिर चढ़ कर बोल रहे अपराधियों ने बीती रात भुइया टोली स्थित मंदिर के बगल में जम कर मारपीट किया उसके बाद एक युवक को सरेआम छूरा मार कर घायल कर दिया,जिससे रिम्स में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छुरेबाजी में घायल मो शहाब उर्फ सड्डन मिल्लत कॉलोनी निवासी सुहैल मिस्त्री का बेटा है,जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले घायल सड्डन का मौलाना आजाद कॉलोनी कोल सर्वे में रहने वाले अफरोज के बेटे मासूम से पैसे लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमसें मासूम की पीटाई कर दी गयी थी। तब से अफरोज और उसके बेटे बदला लेने के फिराक मे लगे हुए थे।उसी बीच बीती रात सड्डन अपने दोस्त अरबाज वगैरह के साथ मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के सामने भूईयां टोली मंदिर के बगल में चाय पी रहा था,जिसकी जानकारी मिलने के बाद अफरोज और उसके बेटे मासूम व ओसामा वहां पहुंंच गये,और सड्डन को पकड़ कर मारपीट करने लगे,जिसे देख वहां मौजूद राय जी बीच बचाव भी किये लेकिन उसी दौरान हमलावरों ने उसके गर्दन में चाकू से वार कर दिया गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे बाद में नामकुम थाना की पेट्रोलिंग पार्टी उठा कर रिम्स भेज दिया।
घटना के वक्त दो थानों की पुलिस नजदीक में थी मौजूद—
घटना स्थल पर मौजूद लोगोें के मुताबिक जिस वक्त भूईयां टोली के पास दो गुटों में मारपीट व चाकू बाजी हो रही थी उस वक्त वहां पुल के एक तरफ नामकुम थाना की पेट्रोलिंग पार्टी और पीसीआर की टीम तैनात थी तो पुल के पहले लोअर बाजार की पुलिस भी खड़ी थी। उसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने भूईयां टोली मंदिर के पास छूरेबाजी की और पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।