अपराधियो की गोली से घायल जेवर व्यव्साय की मौत
रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था इलाज
रातू थाना क्षेत्र के आमटांड निवासी जेवर व्यव्साय ओम प्रकाश सोनी की रविवार की रात मौत हो गयी
उनका इलाज रांची मेडिका में चल रहा था। ज्ञात हो कि 29 जुलाई की शाम 7 बजे बाइक में सवार अज्ञात अपराधियो ने श्री सोनी को संडे मार्किट स्थित उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। दिवंगत सोनी के पेट मे अपराधियो ने तीन गोली मारी थी। गोली मारने के बाद जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। गंभीर रूप से घायल श्री सोनी को मेडिका में भर्ती कराया गया था। तीन दिन जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे श्री सोनी रविवार की रात जिंदगी की बाजी हार गये। मेडिका के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रेणी: Crime
-
गोली से घायल ओम प्रकाश सोनी की इलाज के दौरान मृत्य
-
अनूप सिंह को मिला था 10 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ उसी की पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.
एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.
-
बिग ब्रेकिंग: झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायक कोलकाता में गिरफ्तार, भारी मात्रा में नोट बरामद
कोलकाता पुलिस मशीनों से कर रही है नोटों की गिनती
जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी की गाड़ी से बेहिसाबी नकदी बरामद , झारखंड के 3 MLA गिरफ्तार
जांच के बाद पता चलेगा कितना कैश
पश्चिम बंगाल में एक और कैश कांड सामने आया है। ग्रामीण हावड़ा पुलिस ने झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोन्गडी को भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक कार में सवार थे। सभी विधायक पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोका लिया। कार की तलाशी शुरू की गई तो वहां भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगलिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसी बीच झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोक लिया गया। कार के अंदर झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी मौजूद थे। गाड़ी के अंदर से बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।
एसपी ने कहा कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि कार से बरामद कैश कितना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। नगदी की गिनती पूरी होने के बाद ही रकम बताई जा सकती है।
-
जमशेदपुर में मर्डर
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर
टाटा। जमशेदपुर शहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट मे अपराधियों ने एक युवक अजय शाह पर गोलियां चलाई। घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी था।
अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जाता है कि घायल अजय शाह घटना के वक्त सी रोड मे मौजूद था। अचानक बाईक सवार अपराधी वहां आ पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच गोलियां चलाई गई, जो अजय को लगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अजय को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे पुलिस इस हत्याकांड के जाँच मे जुट गई है।
-
बिग ब्रेकिंग: जज हत्याकांड में रिकॉर्ड एक साल में आया फैसला
धनबाद: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को धारा 302 और 201 में दोषी करार दिया है। छह अगस्त को अदालत सजा की बिंदु पर अपना फैसला देगी। सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ठीक एक साल के बाद जज उत्तम आनंद मामले में अपना फैसला सुनाया है।
आज के दिन ही हुई थी हत्या
28 जुलाई 2021 को सुबह न्यायाधीश उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर हुई थी। जिसके बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी। धनबाद के सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में इस मामले का स्पीडी ट्रायल हुआ। पांच महीने में 58 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद 28 जुलाई 2022 की तारीख जजमेंट के लिए निर्धारित कर दी थी।
जानबूझकर जज को मारी थी टक्कर
सुनवाई के दौरान सीबीआई की क्राइम ब्रांच के स्पेशल पीपी अमित जिंदल ने आरोप पत्र के कुल 169 गवाहों में से 58 गवाहों का बयान दर्ज कराया था। सीबीआई ने दावा किया है कि आरोपित लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा ने जानबूझकर जज उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी, जिनसे उनकी मौत हुई।
-
रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
धमकी वाले फोन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, केस दर्ज
नालंदा का रहने वाला है फोन करने वाला रितेश
रांची। आज दोपहर 12 बजे के करीब एक फोन कॉल की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के बाहर से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि हमारे चार साथी एयरपोर्ट के भीतर मौजूद हैं। उनके पास बैग है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। जिसने फोन किया था। उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने सिर्फ इतना बताया कि एक धमकी भरा फोन आया था। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र की जांच की। लेकिन बम होने की कोई बात सामने नहीं आयी। यह बात पूरी तरफ अफवाह साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। -
गांडीव ब्रेकिंग : ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को किया सम्मन
अवैध खनन और मनी लांड्रिंग में होगी पूछताछ
एक अगस्त को होना होगा उपस्थित
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने सम्मन भेजा है। अवैध कमाई, टेंडर मैनेज करने और अवैध खनन से हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया है। 1 अगस्त को उनको ईडी ऑफिस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
पंकज मिश्रा हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब हो कि इस मामले की जांच कर रही ईडी ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को समन भेजकर बुलाया था। ईडी के बुलावे पर उसके कार्यालय पहुंचे पंकज मिश्रा को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में पंकज मिश्रा कोई डी में रिमांड पर ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सरयू राय दिन में कर चुके हैं ट्वीट
राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय मैं आज सुबह 10:45 बजे ट्वीट कर यह सूचना सार्वजनिक की थी कि ईडी की टीम मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को बुलाना चाहती है। सरयू राय की ट्वीट के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू के खिलाफ कभी भी संबंध जारी हो सकता है और शाम होते होते यह आशंका सच साबित हो गया। हालांकि, सरयू राय ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर भी इशारा किया था।
इसे भी पढ़ें –
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 12 व्यवसायियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
-
बेटे ने बाप को कराया गिरफ्तार
सरैयाहाट बाजार में महिला का उसके घर में ही लटकता मिला शव
दुमका। एक युवक ने मां की मौत के लिए पिता को जिम्मेवार ठहराते हुए गिरफ्तार कराया। मां की मौत की सूचना पर नानी के घर से पहुंचे युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पिता पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में उसने पिता के खिलाफ एफआईआर करा दी। इस पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। सरैयाहाट बाजार के शीतला मंदिर के निकट एक महिला का उसके घर में ही शव लटकता मिला। घटना के वक्त महिला का नाबालिग बेटा ऋषभ कुमार अपने नानी घर दुमका शहर गया था। जैसे ही उसे मां की मौत की सूचना मिली वह फौरन अपने गांव सरैयाहाट पहुंच गया। यहां ऋषभ ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से चिल्लाते हुए कहा कि मेरे पिता सुरेंद्र प्रसाद ने ही मेरी मां की हत्या की है। और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। ऋषभ ने इस संबंध में अपने पिता के खिलाफ बयान देते हुए एफआईआर करा दी। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि घर का खर्च देने को लेकर पिताजी हमेशा मां से झंझट और मारपीट करते थे। कुछ दिनों से पिताजी मेरे पढ़ाई का खर्च भी नहीं देते थे। इस कारण उसकी अपने मां से नोकझोंक होती थी। उसका कहना है कि उसके पिताजी ने ही उसकी मां को मार दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पाएगा कि मौत का क्या कारण है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित सुरेद्र प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। -
घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने लगायी फांसी
रांची। रातू थाना के काठीटांड़ के रानी बगीचा के रहने वाले पवन गुप्ता की पत्नी आरती देवी अपने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली,घटना की जानकारी आज सुबह घर वालों को हुई। मृतका की दो बेटियों व उसके पति पवन गुप्ता जब सो कर उठे तो आरती को बिस्तर पर नहीं देखा,उसके बाद घर के लोग दूसरे कमरे में गये तब उसकी लाश फंदे से झूलता देख शोर मचाने लगे। बाद में आस पास के लोग भी उसके घर के पास जमा हो गये। बाद में घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
बराबर झगड़ा होता रहता थामुहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पवन गुप्ता का पत्नी आरती देवी के साथ बराबर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे तंग आ कर उसने घर के सभी लोगों को सोता हुआ देख अहले सुबह फंसी लगा कर जान दे दी।
आरती पूर्व में भी कई बार जान देने की कोशिश की थीमृतका की दो बेटियां हैं,वह अपने पति के साथ काठीटांड़ चौक के नजदीक चाय की दुकान चलाती थी। आरती द्वारा फांसी लगाने के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है,लेकिन आरती पूर्व में भी कई बार जान देने की कोशिश की थी,एक बार वह कुंआ में भी कूद गयी थी जिसे गांव के लोगों ने बचा लिया था।
-
ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ मुरी द्वारा 59 किलो भांग बरामद
महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना (प्रभारी सीपी एंड डीटी टीम) द्वारा ट्रेन नंबर 13352 एलेपी-धनबाद एक्सप्रेस में भांग (गांजा) के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना मिलने पर आरपीएफ़ मुरी के इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद हसमुद्दीन उम्र लगभग 34 साल, पुत्र मोहम्मद इसराइल, निवासी -गिरिडीह, झारखंड बताया तथा उसके पास रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि बैग में भांग (गांजा) था और वह रायगढ़ (ओडिशा) से अवैध रूप से खरीद कर गिरिडीह में बेचने के लिए ले जा रहा था। बाद में बरामद सामग्री 59 किलो गांजा लगभग अनुमानित कीमत 5,90,000 रुपये था की आरपीएफ़ सहायक सुरक्षा आयुक्त/मुरी, श्री अजय शंकर की उपस्थिति में जब्ती गवाहों के सामने जप्ती की गई तथा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जप्त गांजे के साथ जीआरपी मुरी को भेज दिया गया।
-
केंदुआ के सौरभ सिंह के घर तीन राउंड फाइरिंग से दहशत
रिश्तेदारों पर गोली चलाने का लगाया आरोप
धनबाद :जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर स्तिथ बरारी कोक न्यू सेंटर मे अहले सुबह करीब 04:30 बजे सौरभ सिंह के घर एवं स्कोर्पियो गाड़ी संख्या JH10 BA 4631 पर लगभग 3 राउंड फायरिंग होने का मामला सामने आया है.इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.फायरिंग की आवाज सुनकर सौरभ एवं उसके परिवार वाले बाहर निकले तो हमलावर भाग खडे हुए .सौरभ ने गोली चलाने का आरोप अपने ही रिश्तेदार विनय सिंह के पुत्र विकास सिंह और उसके साथी सोनू सिंह एवं अन्य 4 अज्ञात लोगों पर लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर जांच कर रही है.मौके से दो खोखा भी पुलिस ने बरामद किया.घटना के बाद से सौरभ सिंह का पूरा परिवार दहशत में है.
-
डायन बिसाही के अरोप में गोतनी की हत्या
महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्ताररांची। नामकुम थाना के ग्राम सारजोम डीह में आज सुबह 5 बजे बासो उर्फ बसंती देवी ने अपनी गोतनी सीमा देवी को सब्बल से मार कर हत्या कर दी।
हत्या के आरोपी बासो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मृतका सीमा देवी पूजा पाठ करती थी जिससे गांव के लोगोें को शक हो गया था,कि वह डायन है,सीमा देवी की पूजा पाठ से उसकी गोतनी बसंती देवी भी उसे डायन मानने लगी थी। इसी कारण आज सुबह पांच बजे उसे सब्बल से अपनी गोतनी पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बाद में गांव वाले हमला करने वाली बसंती को पकड़ कर पीटाई करने लगे,जिसकी जानकारी मिलने पर नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की चंगुल से उसे छुड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। -
झारखंड को दहलाने की साजिश बेनकाब
नक्सलियों से पहली बार बरामद हुआ खतरनाक 40 एमएम एचई ग्रेनेड
एके-47 में फिट कर नक्सली 400 मीटर दूर तक फैला सकते थे तबाही

रांची। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले झारखंड को दहलाने की एक बड़ी साजिश को झारखंड पुलिस ने आज नेस्तनाबूद कर दिया। लातेहार के केरी जंगल से पुलिस ने 30 अत्याधुनिक शक्तिशाली विस्फोटक 40 एमएम एचई ग्रेनेड बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने प्रतिबंधित हथियार एके-47, एसएलआर और इंसास राइफल के अलग अलग किए हुए पार्ट-पुर्जों को बरामद किया है। इसके अलावा अलग-अलग हथियारों के हजारों राउंड गोली बारूद बरामद किए गए हैं।
कहां से आए इतने अत्याधुनिक मारक हथियार

नक्सलियों से पहली बार बरामद 40 एमएम एचई ग्रेनेड जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से झारखंड पुलिस सकते में है। इस विस्फोटक से नक्सली 400 मीटर दूर तक स्थित किसी संवेदनशील प्रतिष्ठान, पुलिस थानों अथवा किसी पुलिस वाहन को भारी क्षति पहुंचा कर तबाही फैला सकते थे। झारखंड पुलिस अब इस तफ्तीश में जुटी है कि इतनी अत्याधुनिक हथियार उग्रवादियों के पास कहां से आए और वह इसका क्या उपयोग करने वाले थे। बहरहाल इस व्यापक पैमाने पर बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस और उसके जवान बधाई के पात्र हैं। छापामारी टीम में लातेहार एसडीपीओ अजीत कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, एसआई नीतीश कुमार, एसआई कुबेर साहू, बालूमाथ थाना रिजर्व गार्ड, सैट आर्म्ड फोर्स 208 और 204 के जवान शामिल थे।
-
संध्या टोपनो हत्या मामले में शाहिद सहित तीन लोगों को पुलिस ने किया गिऱफ्तार
तुपुदाना ओपी में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा संध्या टोपनो की बुधवार की देर रात गौ तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने चालक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. आज रांची पुलिस ने महिला दरोगा हत्या मामले में फरार गौतस्कर शाहिद सहित तीन लोगों को गिऱफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी पशु तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि सिमडेगा से चलकर 3 जिलों की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पशु तस्करों ने चेकिंग अभियान में तैनात महिला दारोगा संध्या टोपनो की वाहन से कुचल कर हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.
-
ईडी ने जप्त किया नोटों का पहाड़
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी संग उनके सहयोगियों के घरों पर छापेमारी
ईडी के अफसरों की एक टीम ने आज शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों-पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी के अलावा उनके सहयोगियों के घरों पर छापेमारी की। मंत्री पार्थ चटर्जी की एक करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के परिसरों पर छापेमारी में 20 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।
-
टेंडर गड़बड़ी में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, केस दर्ज
अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी का आरोप
रांची। अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर समेत 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। इससे आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों ईडी के रांची जोनल आॅफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बड़हरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी। जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को पंकज मिश्रा की कोर्ट में पेशी के साथ ही नया केस दर्ज किया है। यह केस प्रिवेंशन आॅफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा 3 एवं 4 के तहत किया गया है। इसके बाद उक्त मामले में पंकज को रिमांड पर लिया गया। पंकज को रिमांड पर लेकर ईडी ने गुरुवार से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ईडी टेंडर गड़बड़ी मामले में भी पंकज से राज उगलवाएगी।
ये भी बनाए गए आरोपी : ईडी ने जिन 11 पर केस दर्ज किया है उनमें तपन सिंह, दिलीप साह, इस्तेकार आलम, तेजस भगत, कुंदन गुप्ता, धनंजय घोष, राजीव रंजन शर्मा, संजय रमानी एवं टिंकू रज्जक अंसारी भी शामिल हैं। -
मां, बेटी और नानी की हत्या में अपनों पर शक की सुई
जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित जगह पुलिस लाइन में मां बेटी और नानी की निर्मम हत्या, शक की सुई अपनों पर
जमशेदपुर : शहर के सबसे सुरक्षित जगह पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन में ही घुसकर महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी जाती है और पुलिस को घटना के दो दिनों बाद इसकी जानकारी होती है, जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर एलएसजी प्लस3 जे5 निवासी महिला कांस्टेबल 36 वर्षीय सविता रानी हेंब्रम, उसकी मां 60 वर्षीय लखिया मुर्मू और 13 वर्षीय बेटी गीता हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। दो दिनों तक शव बंद कमरे में ही पड़ा रहा। कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी,सूचना पाकर एसएसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और ताले को तोड़वाया। पुलिस कमरे में गई तो कमरे में तीनों के शव को देख हैरत में पड़ गई। कमरे में एक साथ तीन शव पड़े थे. लखिया मुर्मू का शव बेड पर पड़ा था जबकि, सविता और गीता का शव उसी कमरे में फर्श पर पड़ा था,तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. पुलिस ने कमरे को सील कर डॉग स्क्वायड के अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच में जुट गई
इधर सूचना पाकर सविता की बहन रानो मार्डी मौके पर पहुंची. रानो ने बताया कि वो लोग मूल रूप से सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले है. सविता के पति कैलाश हेंब्रम की मौत जादूगोड़ा में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी. पति के मारने के बाद नौकरी मिली थी. नौकरी के बाद वह एसएसपी कार्यालय में गार्ड का काम करती थी और अपनी बेटी और मां के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहती थी. घटना को किसने अंजाम दिया इसके बारे में जानकारी नहीं है,
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सविता बुधवार से कार्यालय नही आई थी, आज पड़ोसियों ने सूचना दी कि कमरे से दुर्गंध आ रही है जिसके बाद कमरे का ताला तोड़ा गया. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, फिलहाल जांच चल रही है,जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। -
ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा
ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर ले लिया। आई एम वेटिंग कह कर ईडी को ललकारने वाले पंकज मिश्रा आज उसकी गिरफ्त में कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर काफी मायूस दिख रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा से अभी कई मामलों में पूछताछ करना बाकी है, इसलिए 10 दिनों का रिमांड दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन का ही रिमांड मंजूर किया है। अब अगले छह दिनों तक पंकज मिश्रा से ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।
ज्ञात हो कि मंगलवार को ईडी की टीम ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पंकज मिश्रा का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद कोतवाली थाने के हाजत में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा काफी मायूस दिख रहे थे और हाजत में रात भर छटपटाते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने से पहले पंकज मिश्रा ने पहले दवा खाई उसके बाद रात भर हाजत में छटपटाते दिखे।
-
रांची में चेकिंग कर रहे दरोगा को कुचलकर मारा
रांची। कल देर रात चेकिंग के दौरान रांची के तुपुदाना में एक पिकअप वैन मैं महिला दरोगा को कुचल दिया। वैन से कुचले जाने के कारण महिला दरोगा की मौत हो गई। घटना तुपुदाना के हुलहुंडू की है। मृतक दरोगा 2018 बैच की संध्या टोपनो है।
घटना बुधवार की सुबह 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
-
पांच करोड़ दो, नहीं तो कुंडली खोल देंगे….
न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी भेजे गए जेल,
ब्लैक मेलिंग के आरोप पर निकला था गिरफ्तारी वारंट
गांडीव एक्सक्लूसिव
न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ा कारण सत्ता की धुरी में बैठे एक पावरफुल व्यक्ति से पंगा लेना बताया जा रहा है। झारखंड में एक आईएएस के घर ईडी की रेड पड़ने के तत्काल बाद सत्ता की धुरी में बैठे पीपी नाम के उस शख्स को पता चला कि न्यूज़ 11 पर उसके खिलाफ खबर चलने जा रही है। पीपी ने अपने दोस्त न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को फोन कर नाराजगी की वजह पूछी। अपनी टीम के साथ मीटिंग में बैठे अरूप चटर्जी ने मोबाइल को स्पीकर पर रखकर पीपी को जमकर गाली गलौज की और धमकाया। उसने खुलेआम पीपी को धमकाते हुए कहा कि पांच करोड़ भेज दो, नहीं तो कुंडली खोल दूंगा। सत्ता की धुरी में बैठे उस शख्स ने दोस्ती का वास्ता देते हुए मामले का पटाक्षेप करने का निवेदन करता रहा, लेकिन अरूप धमकाते रहे। इस घटना के बाद ही न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी वारंट की प्रशासनिक स्तर पर खोज शुरू हो गई। इसका परिणाम कल रात 1:30 बजे रांची कांके रोड, चांदनी चौक स्थित उनके आवास से गिरफ्तारी के रूप में सामने आया।

