श्रेणी: Crime

  • जब मारी पुलिस ने छापेमारी तब पता चला की ऑर्केस्ट्रा के बहाने चल रहा था सेक्स रैकेट, पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार,चार लड़कियां मुक्त

    डेस्क:

    पश्चिम चंपारण।बिहार के चंपारण जिले के वरदाहा पंचायत के हरिनगर व मंगलपुर गुदरिया में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का खुलासा किया। हरिनगर गांव के पन्ना लाल सहनी व उसकी पत्नी पूजा देवी और मंगलपुर गुदरिया से अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने चार लड़कियों को मुक्त कराया।थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बहला-फुसला कर ऑर्केस्टा के नाम पर लाया गया था। बाद में उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया।बताया कि स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना पर अशोक राजगोल, मानव व्यापार निरोधी ईकाई के आदित्य कुमार, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, महिला थाने के राणा रणवीर कुमार और नौतन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिनगर व मंगलपुर गुदरिया में छापेमारी की। इस दौरान शोषण की शिकार हुई चार लड़कियों को मुक्त कराया गया। सरगना पन्ना लाल सहनी समेत उसकी पत्नी पूजा देवी व अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।बताया कि। बीते वर्ष छह दिसम्बर को विशेष टीम ने पुजहा से चार लड़कियों को मुक्त कराया था। इस दौरान अखिलेश यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।आज सभी आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

  • हजारीबाग: केरेडारी में L&T द्वारा स्थापित बैचिंग प्लांट में हुई गोलीबारी, कई राउंड गोली चली,पुलिस छानबीन में जुटी है

    हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित L&T के प्लांट पर गोलीबारी हुई है। यह घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के टुंडा स्थित कन्वेयर बेल्ट निर्माण के लिए L&T द्वारा स्थापित बैचिंग प्लांट में हुई है। जहां बुधवार मध्य रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं।गोलीबारी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    JSPC का पोस्टर भी चिपकाया गया:

    गोलीबारी के बाद अपराधियों के द्वारा JSPC का पोस्टर भी चिपकाया गया। जिस वक्त यह घटना हुई, बैचिंग प्लांट के अंदर एक सुरक्षा गार्ड मौजूद था। गोलियों की आवाज सुनकर वह भाग गया। जिसके बाद अपराधी प्लांट के अंदर चले गए।उन्होंने प्लांट के अंदर JCB सहित कई और मशीनों पर फायरिंग की गई। गौरतलब है कि एक महीने पहले भी चट्टीबारियातु क्षेत्र में भी इस संगठन के नाम से कंपनियों के खिलाफ कई पोस्टर चिपकाए गए थे।

    मामले की जा रही है जांच

    इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की देर रात गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के पीछे अपराधियों का हाथ है या उग्रवादियों की इसकी जांच चल रही है।

  • अवैद्य क्रशर के खिलाफ टास्क फोर्स ने चलाया अभियान, पांच क्रशर सील

    साहिबगंज। तालझारी अंचल क्षेत्र के सकरीगली गदवा पहाड़ में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना के एएसआई उमेश महतो के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स गठित कर पांच स्टोन क्रशर को सील किया। बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सील किया हुआ क्रशर बासुकी नाथ यादव, हरेंद्र यादव, अमित यादव, गोवर्धन यादव व अनिल यादव का है। अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह ने बताया कि क्रशर संचालक से क्रशर चलाने संबंधित कागजात की मांग की गई। क्रशर मालिकों के द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर तत्काल क्रशर को सील किया गया। मामले को लेकर सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। क्रशर सील होने की बात सुन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर सीआई रवि शंकर राम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

  • चाल धंसने से चपेट में आए दो लोगों की मौत, एक घायल

    निरसा के कापासारा आउटसोर्सिंग में कोयले के अवैध खनन के दौरान हादसा
    धनबाद। निरसा थाना क्षेत्र में कोयले के अवैध खनन के दौरान हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। कोयले के खनन में लगा एक आदमी गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी का नाम निताई बाउरी बताया जा रहा है। वह कमारडीह का रहने वाला है। इस हादसे के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि धनबाद में कोयले का अवैध खनन और तस्करी जारी है। इसे रोकने में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह विफल है। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली कापासारा आउटसोर्सिंग में आज सुबह करीब सात बजे अवैध खनन के दौरान हादसा हुआ। कोयले का खनन करने के लिए खदान के मुहाने में स्थानीय लोग घुसे थे। अचानक चाल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक का नाम विशाल बाउरी बताया जा रहा है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना को देख आउटसोर्सिंग में अवैध ढंग से कोयला चुनने वालों में भगदड़ मच गया और आउटसोर्सिंग परियोजना में सन्नाटा पसर गया। एक मृतक और घायल एमपीएल ओपी क्षेत्र कमारडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, इसीएल आउटसोर्सिंग प्रबंधन व पुलिस ने ऐसी किसी प्रकार की घटना से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह रोजाना की तरह सैकड़ों की संख्या में लोग कोयला उत्खनन करने खदान में उतरे। आउटसोर्सिंग परियोजना के पश्चिम दिशा की ओर बने मुहाना के अंदर लोग कोयला काट रहे थे। इसी दौरान अचानक चाल गिर पड़ा। जिसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके सहयोगियों ने मलवा से निकाल कर दोनों शव ले भागे। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जिसमें एक मृतक व एक घायल कमारडीह गांव का रहने वाला बताया जाता है। जबकि एक मुगमा क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।

  • रूपेश पांडेय और हर्षा की मौत को लेकर बजरंग दल का गुमला में बंद

    वाहनों का परिचालन रहा ठप, दुकानें रही बंद, सड़कों पर कम दिखे लोग

    गुमला। हर्षा और रूपेश कुमार पांडेय की मौत को लेकर बजरंग दल द्वारा बुलाए गए बंदी असरदार रहा। शहर में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाली बसे गुमला पहुंचते ही रोक दी गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावे लोगो को गंतब्य तक पहुंचने के लिए आॅटो का सहारा लेना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आॅटो चालक मुंह मांगी कीमत वसूलते दिखें। वहीं गुमला से भी चलने वाली बसों के पहिया थमे रहे। बसों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहा। सड़कों पर भी लोग कम संख्या में दिखें। शहर की दुकानें, पेट्रोल पंप पूर्ण रूप से बंद रहे। होटल ढाबे भी बंद रहें। बजरंग दल के कार्यकत्तार्ओं ने घूम घूम कर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। बंदी कराने के लिए बजरंग दल के कार्य कतार्ओं को मशक्कत करने की जरुरत नहीं पड़ी। सभी वर्गों ने बंद का समर्थन किया। वहीं बंद को लेकर पुलिस जगह जगह मुस्तैदी के साथ तैनात थी।

  • नामकुम में कार सवारों पर दिन दहाड़े फायरिंग


    बाईक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम
    नगड़ी से चटकपुर जा रहे थे फॉर्चूनर सवार


    रांची। नामकुम थाना के सदाबहार चौक के पास दोपहर में पल्सर पर सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी,हालाकी अपराधियों की गोली से किसी को चोट नहीं लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर डोरंडा के रास्ते भाग निकले।
    जानकारी के मुताबिक नगड़ी निवासी राहुल अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों के साथ अपनी फॉचूनर कार से चटकपुर जाने के दौरान सदाबहार चौके के नजदीक हवा भराने के लिए जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी उसी दौरान पीछे से पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार हो कर वहां आये दो अपराधियों ने कार में बैठे राहुल व उसकी पत्नी को निशाना बनाते हुए दनादन 3 गोली चला दी जिससे उसमें सवार लोग दहशत में आ गये। मामले को लोग समझपाते तब तक हमलावर बाईक से डोरंडा के रास्ते निकल भागे। बाद में राहुल भी अपनी पत्नी व दो लोगों के साथ नामकुम थाना पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस जायजा लेने में लगी हुई थी।

  • रांची जिला बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता पवन रंजन खत्री के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

    रांची जिला बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिन अधिवक्ता पवन रंजन खत्री के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ता पवन रंजन खत्री ने इस घटना की सूचना कचहरी टीओपी को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • नमाज कक्ष विरोध मामले में सांसद संजय सेठ,मेयर समेत 27 को मिली जमानत


    रांची। सांसद संजय सेठ और मेयर आशा लकड़ा समेत 27आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। अदालत ने 25-25 हजार के निजी मुचलकों पर अग्रिम जमानत दी है। सांसद संजय सेठ की ओर से हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की कोर्ट में अधिवक्ता आर एस मजूमदार ने अपनी दलील रखी। विधानसभा में नमाज कक्ष अलॉट किये जाने के मुद्दे को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के कारण मामला थाना होते हुए कोर्ट तक पहुंच था। जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट ने बीजेपी सांसद संजय सेठ, रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत कुल 27 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी । जमानत याचिका खारिज होने की वजह से अब बीजेपी नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सभी आरोपियों ने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी. सांसद व मेयर के आलावा आज कोर्ट से जिन्हें राहत मिली उनमें आरती कुजूर, संजय जायसवाल, प्रतुल शाहदेव, सुजान मुंडा, अमरदीप यादव, किसलय तिवारी, अशोक यादव, शोभा यादव, केके गुप्ता, प्रदीप साहू, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, अस्मिता सिंह सोढ़ी, अमित कुमार, सीमा सिंह, बबीता वर्मा सिंह, रेखा महतो, अनीता देवी, राजीव शाहदेव, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, अमित कुमार मिश्रा, बसंत कुमार, सुजाता कुमारी, मंजूलता दुबे शामिल है.

  • 15 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 10 लाख इनामी बलराम समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

    3 रायफल,1678 गोली व कई सामान बरामद
    रांची। लोहरदगा के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के खिलाफ लगातार 12 दिनों तक मेगा आॅपरेशन अभियान चला, इस अभियान के दौरान 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, इस दौरान सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की, गिरफ्तार माओवदियों में शैलेंद्र नगेसिया, रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी, मारकुश नगेसिया, वीरेन कोरवा, मुकेश कोरवा, शैलेश्वर उरांव, बलराम उरांव, शीला खेरवार और दशरथ खेरवार शामिल है।
    उक्त जानकारी आज संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जोनल आईजी एवी होमकर ने दी। उन्होने बताया कि लोहरदगा और लातेहार जिले में सक्रिय माओवादियों की कमर तोड़ने के लिए चलाये गये 12 दिन के अभियान में पुलिस मुख्यालय की भरपूर मदद मिलती रही।
    उन्होने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में जोनल कमांडर बलराम उरांव दस लाख का ईनामी था। बलराम के खिलाफ लातेहार व लोहरदगा जिले के कई थानों में 82 से अधिक उग्रवादी घटनाओं से संबंधित मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
    15 लाख का ईनामी है माओवादी रविन्द्र गंझू
    आईजी ने बताया पुलिस गिरफ्त आया भाकपा माओवादी रिजनल कमांडर 15 लाख का इनामी रविंद्र गंझू अपने संगठन के जोनल कमांडर छोटू खेरवार, बलराम उरांव समेत कई चार दर्जन उग्रवादियों के साथ लोहरदगा लातेहार सीमा के बुलबुल जंगल में जमा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान चलाया गया। रविंद्र गंझू अपने दस्ता के साथ धरधरिया जलप्रपात में ब्लास्ट कर 11 पुलिसकर्मी की हत्या, लातेहार के चंदवा ने चार पुलिसकर्मी की हत्या, गुमला में 29 वाहनों में आगजनी समेत कई अन्य घटनाओं को अंजाम देने का वांक्षित रहा है। 12 दिनों तक अलग अलग स्थानों में मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा चलाये गये सर्च अभियान में झारखंड जगुआर, जिला बल व सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन शामिल थे। आई जी पत्रकारों को बताया कि 9 उग्रवादियों की गिरफ्तारी से रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दस्ते की कमार टूट गयी है। उन्होंने बताया दस्ते में रविंद्र के अलावा रंथू उरांव, छोटू खरवार और लाजिम अंसारी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, इनको भी दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • बीसीसीएल के बंद पड़ी खदान में चाल धंसने से मां-बेटी की मौत

    धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया वन स्थित बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मां बेटी की मौत होने की सूचना है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। हादसे में मारे गए दोनों मां-बेटी डुमरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस घटना से इंकार कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग कोयला चुनने खदान में गए हुए थे। इसी दौरान चाल धंस गई, जिससे दब कर एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल का जायजा लिया और मालबा हटाने के लिए जेसीबी आदि मांगये।

  • चान्हो में चोरो का आतंक मोबाईल वल्ड दुकान से लाखो की चोरी

    रांची। चान्हो थाना क्षेत्र की दुकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां एक के बाद एक चोरी की घटनओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात भी मदरसा चौक की न्यू मोबाईल वल्ड नामक दुकान में चोरों ने हाथ साफ करते हुए वहां से लाखो किमत के कई महंगे मोबाईल ले उड़े, इस संबंध में आज सुबह दुकान के संचालक इम्तियाज अंसारी द्वारा चान्हो थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
    संचालक ने बताया कि बीती रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गये थे, आज सुबह में जेब दुकान खोला तो दुकान में सामान बिखरा पाया,जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से 35 महंगे मोबाईलों व कुछ सामानों को ले गये, जिसकी किमत तकरीबन 2 लाख रुपये होगी।
    मालूम हो कि मदरसा चौक के आस पास कई दुकानों में कई बार चोरी की घटना घट चुकी है। लेकिन किसी भी मामले में चोरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे दुकानदार खौफजदा हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व की चोरी की घटनाओं के बाद मदरसा चौक में दो चौकिदारों की ड्यूटी लगायी गयी है,जिसकी परवाह किये बगैर चोर धड़ल्ले से घटना का अंजाम दे रहे हैं।
    बीती रात हुई चोरी की घटना क सूचना पर पहुंची चान्हो थाना पुलिस प्रभारी विवेकानन्द दुबे ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से हो रही चोरी की घटनाआें को रोकने के लिए छोटे बड़े दुकानदारों के साथ जल्द ही बैठक कर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे।

  • कांके में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा

    5000 हजार नगदी और कुछ सामान ले गये
    रांची। कांके ब्लॉक चौक स्थित अनिल स्टोर नामक कराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान के कैश काउन्टर से हजारो रुपये चुरा लिये और जाने के वक्त खाने के कुछ सामानों को भी लेते गये।
    घटना के संबंध में दुकानदार अनिल साहु ने बताया कि वो रोज की तरह बीती रात भी 8.45 बजे बंद कर कुमार बाग स्थित अपने घर चले गये थे,आज सुबह में उन्हें दुकान का ताला टूटा होने की खबर मिली,अनिल साहु ने बताया कि कैश काउन्टर में रखे करीब पांच हजार रुपये और कुछ खाने के सामानों की चोरी कर ली गयी।
    इस तरह की घटना से ब्लॉक चौक के व्यवसायी चिंचित हैं। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरों द्वारा किसी ना किसी की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की जा रही है, इस लिए वहां के लोगों ने ब्लॉक चौक में सीसीटीवी कैमरा लगाने और टीओपी बनाने की मांग करते हुए कांके थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है।

  • नशे में धुत भतीजे ने चाचा की टांगी से वार कर की हत्या, गिरफ्तार

    सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के हेलनपुर मोहल्ले में भतीजे ने नशे की हालत में टांगी से अपने चाचा की हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय टेटे है जबकि हत्या करने वाले भतीजे का नाम सुमन टेटे है। घटना के बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुमन टेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक संजय टेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस हत्या के पीछे की वजह को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशे की स्थिति में सुमन टेटे ने अपने चाचा के साथ विवाद करने लगा। इसी बीच घर में रखे टांगी उठाकर चाचा के उपर वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही संजय टेटे की मौत हो गई।

  • लापता बच्चे का बालू में दबा शव बरामद, 13 को खेल के दौरान हुआ था गायब

    सिमडेगा। एक सप्ताह से लापता बच्चा दुर्योधन दास का शव बरामद किया गया है। उसकी उम्र छह वर्ष थी। बच्चे की लाश नदी के किनारे बालू के अंदर से बरामद की गई है। मासूम का पैर कटा हुआ है। मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरजा पंचायत के तिर्रा भंडारटोली का है। बच्चा विगत 13 फरवरी को खेलने के दौरान लापता हो गया था। जिसकी सूचना सदर थाने को दी गई थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी बीच तिर्रा भंडारटोली के पास कुछ कुत्ते बालू में दबे मासूम के शव को निकल कर नोच रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों ने कुत्तों को भगाकर शव को देखा। इसके बाद मासूम की पहचान की गई। स्थाानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। मासूम की मौत की असली कारण का खुलासा जल्द हो जाएगा।

  • खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल चालक ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

    चतरा। टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क के वृंदा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने खड़ी कोयला वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही हेल्हो गांव निवासी गोपाल सिंह का पुत्र नीरज सिंह की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 13 एच 8030 पर सवार होकर टंडवा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप खड़ी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि यदि युवक हेलमेट पहने होता, तो जान बच सकती थी। उनके निर्देश पर सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद तिवारी दल-बदल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां जमा भीड़ को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

  • रातू में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    मुनेश्वर पहले से है शादी शुदा व तीन बच्चों का पिता
    पहली पत्नी व बच्चो को छोड़ने बोलती थी लुखेरी,
    इस लिये सहयोगी से मिल कर गला दबा कर दी हत्या
    10 जनवरी को मृतका से मुनेश्वर ने किया था कोर्ट मैरेज
    25 जनवरी से घर से मृतका लुख्ोरी देवी थी लापता
    27 जनवरी को बोरे में बंद मिली थी महिला की लाश

    रांची। रातू के कचरा डंपिंग यार्ड से बोरे में बंद मिली शव मामले का पुलिस ने खुलासा करने के बाद हत्या के आरोपी उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।ह
    मालूम हो रातू थाना पुलिस 27 जनवरी को स्थानीय लोगों की सूचना पर कचरा डंपिंग यार्ड से बोरे में बंद एक महिला का शव बरामद किया था। 7 फरवरी को उक्त महिला की पहचान उसके घर वालों ने रिम्स में जा किया था।
    27 जनवरी को पुलिस ने जिस महिला का शव बरामद किया था,बाद में उसकी पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्से सरवदा की रहने वाली लुखेरी देवी के रुप में की गयी थी। पहचान के बाद से पुलिस उसकी हत्या करने वाले का पता लगा रही थी,उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की लुखरी देवी का पति ही उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कचरा यार्ड में फेक दिया हौ। उसके बाद पुलिस हत्या के आरोप में उसके पति मुनेश्वर महतो को उसके ओरमांझी थाना के ईरबा करमा से गिरफ्तार कर लिया।
    जानकारी के मुताबिक मृतका लुखेरी देवी 10 जुलाई को ओरमांझी के करमा निवासी मुनेश्वर महतो से कोर्ट मैरेज की थी। 19 जनवरी को वह अपने मायके से ससुराल करमा गयी थी, उसके बाद से वह लापता हो गयी थी, उसके घर वालोें से भी उसकी कोई बात चित नहीं हो पा रही थी। 6 फरवरी को लुखेरी का पति मुनेश्वर महतो ने उसके लापता की खबर पुलिस को दी। उसके बाद 27 जनवरी को रातू क्षेत्र से अज्ञात महिला की बोरे में बंद लश मिलने की खबर पा कर लुख्ोरी के पिता कुर्से सरवदा निवासी रुपचंद महतो ने 7 फरवरी को उसकी पहचान की थी। बाद में गुप्त सूचना पर रतू पुलिस ने हत्या के आरोपी उसके पति मुनेश्वर महतो के गिरफ्ता कर लिया।
    खबर लिख्ो जाने तक पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही थी।
    बॉक्स
    मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुनेश्वर महतो पहले से शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता है। बाद में वह लुखेरी से कोर्ट में शादी कर लिया। आरोपी के मुताबिक लुखेरी उसे पहली पत्नी व बच्चों को छोड़ने का दबाव बना रही थी। उसने मुनेश्वर को धमकी दिया था कि अगर वह उसकी बात नहींं मानेगा तो उसकी हत्या करवा देगी। इसी कारण मुनेश्वर लुख्ोरी देवी की हत्या अपने एक साथी की मदद से कर दी, और शव को बोरे में पैक कर गाड़ी में लाद कर कचड़ा डंप में फेक दिया, घटना के बाद वह मोबाईल बंद कर पतरातू भाग गया। पुलिस उसका मोबाईल खुलते ही ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर ली। वहीं हत्या में शामिल उसके साथी की गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

  • चान्हो में लोडेड ट्रेलर गड्ढे में गिरी घंटो बाधित रहा रांची लोहरदगा मार्ग

    एनएच चौड़ी करण कार्य बंद रुकने से हो रहे हैं हादसे
    रांची। चान्हो एनएच में बीती रात एक माल लोड ट्रेलर सड़क किनारे खोदे गये गड्ढे में गिर गया जिससे रांची लोहरदगा रोड रात से ही बाधित रहा।
    स्थानीय लोगों के मुताबिक रांची लोहरदगा एनएच 75 में जेपी कंस्ट्रकशन कंपनी द्वारा चौड़ी करण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोदे गये हैं, जिसमें काफी दिनों से वहां काम बंद कर दिया गया है। जिससे उस सड़क में रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटायें हो रही है। चान्हो व आस पास में आये दिन कोई ना कोई गाड़ी गिर जा रही है,कई दोपहिया चालक भी तेज रफ्तार से गुजरने वाली भारी वहनों चपेट में आने से बचने के लिए गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं। वहीं सड़क किनारे जमी मिट्टी की धूस से भी लोग पेरशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि उन्हें अभी तक उनकी जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला है। इन सभी समस्याओं की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है।

  • 6 दिनों बाद भी मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

    महिलाओं ने हरवे हथियार के साथ पिठोरिया थाना घेरा
    पुलिस ने कहा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

    रांची। पिठोरिया थाना पुलिस द्वारा 6 दिनों बाद भी नयाटोली मारपीट के आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं हो किये जाने के विरोध में आज नयाटोली और आसपास गांव के लगभग चार दर्जन महिलाओं ने लाठी डंडे से लैस हो कर थाना पहुंची और जम कर हंगामा किया। हंगामा कर रही महिलाओं का आरोप था कि 13 फरवरी को नयाटोली में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मामले में शफिउल्लाह उर्फ बबलू वगैरह सहित आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही इसराईल व ईरशाद अंसारी पर जानलेवा हमला किया था जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये,घटना के बाद पीड़ितों के द्वारा शफिउल्लाह अंसारी उर्फ बबलू,हफिजुल अंसारी, साहिल अंसारी,रज्जाक अंसारी, शमिउल्ला अंसारी उर्फ गुड्डू और रिंकू के खिलाफ पिठोरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है,लेकिन पुलिस 6 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ ना तो कार्रवाई की है और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया है। थाना पहुंची उग्र महिलाओं ने यह भी आरोप लगया कि पुलिस दोषियों से पैसा ले कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है।
    मालूम हो कि 13 फरवरी को ईराशाद अंसारी और इसराईल अंसारी अपनी जमीन को देखने नयाटोली गये थे तब आरोपियों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से धायल कर दिया था। जिसमें 63 वर्षीय इसराईल अंसारी फिलहाल आईसीयू में ईलाजरत हैं।
    महिलाओं के उग्र आन्दोलन के बाद पुलिस ने उनसे बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोेसा दिया उसके बाद लोग शांत हो गये।

  • पुंदाग में गोली मार कर युवक की हत्या

    रांची। पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 11:00 बजे रात को रिम्स अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जैद अंसारी है। अपराधियों ने मृतक जैद अंसारी को सीने में गोली मारी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर जैद अंसारी की हत्या किसने की है।

    आपसी विवाद में हत्या की आशंका
    जाकिर कॉलोनी में रहने वाले जाहिद अंसारी की गोली मारकर हत्या करने के पीछे आपसी विवाद की आशंका जतायी जा रही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • बरियातू में डॉन बॉस्को स्कूल के समीप मिला लावारिश शव

    रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक एक लावारिस शव मिला है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी जानकारी बरियातू थाना को दी। सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, दोपहर तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि कल एक परिवार वालों ने गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज कराया था। बरियातू पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि उनके ही किसी परिवार वालों का शव होगा। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • एटीएम लूटने का प्रयास विफल, 4 अपराधी गिरफ्तार

    रांची। मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे में एटीएम लूट की घटना को पुलिस ने विफल कर दिया है। यह घटना गुरूवार देर रात की बतायी जा रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में उज्जवल उरांव, आकाश उरांव, प्रतीक खलखो और अनुराग कच्छप शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपराधी गुरुवार की देर रात ब्राम्बे में एसबीआई एटीएम में घुसकर लूट का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर अपराधियों को एटीएम के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अपराधियों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गिरफ्तार अपराधी एटीएम लूट कांड के कई घटनाओं में शामिल रह चुका है।