चान्हो में चोरो का आतंक मोबाईल वल्ड दुकान से लाखो की चोरी

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र की दुकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां एक के बाद एक चोरी की घटनओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात भी मदरसा चौक की न्यू मोबाईल वल्ड नामक दुकान में चोरों ने हाथ साफ करते हुए वहां से लाखो किमत के कई महंगे मोबाईल ले उड़े, इस संबंध में आज सुबह दुकान के संचालक इम्तियाज अंसारी द्वारा चान्हो थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
संचालक ने बताया कि बीती रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गये थे, आज सुबह में जेब दुकान खोला तो दुकान में सामान बिखरा पाया,जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से 35 महंगे मोबाईलों व कुछ सामानों को ले गये, जिसकी किमत तकरीबन 2 लाख रुपये होगी।
मालूम हो कि मदरसा चौक के आस पास कई दुकानों में कई बार चोरी की घटना घट चुकी है। लेकिन किसी भी मामले में चोरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे दुकानदार खौफजदा हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व की चोरी की घटनाओं के बाद मदरसा चौक में दो चौकिदारों की ड्यूटी लगायी गयी है,जिसकी परवाह किये बगैर चोर धड़ल्ले से घटना का अंजाम दे रहे हैं।
बीती रात हुई चोरी की घटना क सूचना पर पहुंची चान्हो थाना पुलिस प्रभारी विवेकानन्द दुबे ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से हो रही चोरी की घटनाआें को रोकने के लिए छोटे बड़े दुकानदारों के साथ जल्द ही बैठक कर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *