अवैद्य क्रशर के खिलाफ टास्क फोर्स ने चलाया अभियान, पांच क्रशर सील

साहिबगंज। तालझारी अंचल क्षेत्र के सकरीगली गदवा पहाड़ में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना के एएसआई उमेश महतो के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स गठित कर पांच स्टोन क्रशर को सील किया। बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सील किया हुआ क्रशर बासुकी नाथ यादव, हरेंद्र यादव, अमित यादव, गोवर्धन यादव व अनिल यादव का है। अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह ने बताया कि क्रशर संचालक से क्रशर चलाने संबंधित कागजात की मांग की गई। क्रशर मालिकों के द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर तत्काल क्रशर को सील किया गया। मामले को लेकर सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। क्रशर सील होने की बात सुन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर सीआई रवि शंकर राम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top