गुरदरी में पहाड़ के खोह में नक्सलियों का छुपाया हुआ विस्फोटक बरामद

गुमला। पुलिस भाकपा माओवादियों के विरुद्ध लगातार सर्च अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों ने गुरदरी के इलाके में विस्फोटक छुपा कर रखा है। जिसके आधार पर बिशनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादियों के द्वारा पहाड़ के खोह में छिपा कर रखे गये भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। जिसमे भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटिन वायर शामिल है। इससे पूर्व भी पुलिस ने लातेहार से गिरफ्तार जोनल कमांडर सुदर्शन भैया उर्फ नंद किशोर भारती की निशानदेही पर गुरदरी थाना के पीड़हापाठ जंगल में 303 बोर की तीन राइफल व 172 गोली बरामद की गई थी। हाल के दिनों में लोहरदगा के बुलबुल इलाके में हुए सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक नक्सली के मारे जाने वह बाराहाट को नक्सलियों के पकड़े जाने के बाद गुमला लोहरदगा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। पुलिस को मिली बड़ी सफलता के बाद से पुलिस के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *