पंडा धर्मरक्षिणी सभा का मंदिर प्रबंधक पर कानूनी कार्रवाई की मांग

देवघर में बाबा मंदिर में कांग्रेस विधायक अंबा से दुर्व्यवहार का मामला

देवघर। शिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के साथ हुए दुर्व्यवहार की गूंज बुधवार को विधानसभा में भी सुनाई दी। इसके बाद देवघर के तीर्थ पुरोहितों का संगठन पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने अविलंब मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त की बर्खास्तगी की मांग की है। सभा के अधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि देवघर आने वाले श्रद्धालुओं का तीर्थ पुरोहित हमेशा से स्वागत करते हैं। जहां तक बात मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त की है तो उसका संबंध मंदिर प्रशासन से है। देवघर के तीर्थ पुरोहितों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इस निंदनीय घटना में शामिल रमेश परिहस्त को अविलंब मंदिर से बाहर करना चाहिए। धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्त्तिक नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा और शंकर सरेवार मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top