रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शिवालिक होटल में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिराफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम चंदन प्रसाद है जो की मृतक का होने वाला दामाद बताया जा रहा है.
हालांकि न्यूज़ विंग ने कल देर रात ही इस मामले को खुलासा करते हुए बता दिया था कि उसके दामाद ने ही खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर बाप और बेटे को बेहोश कर दिया था. उसके बाद चंदन ने गला रेत कर दोनो की हत्या कर दी. रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी चंदन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी चंदन के रूम से चाकू और खून से लथपथ कपड़ा मिला
चुटिया के शिवालिक होटल में पिता और पुत्र की हत्या के बाद होने वाले दामाद चंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के परिवार वालों ने चंदन पर आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करता है. होने वाले ससुर नागेश्वर मेहता से एक लाख साठ हजार की ठगी की थी. वहीं नागेश्वर मेहता के रिश्तेदार अशोक मेहता से रिम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी की थी.
रांची। स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में आज दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतक नागेश्वर महतो और अभिषेक महतो रिश्ते में बाप-बेटे हैं।दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई। बेटा अभिषेक मेहता दो दिन पहले होटल में आया था, वहीं पिता नागेश्वर मेहता एक दिन पहले आये थे। शुरूआती जांच मे पता चला है कि दोनों बाप बेटे किसी शादी ब्याह में शरीक होने के इरादे से हजारीबाग से रांची आये थे। वहीं एक पुलिस अधिकारी को किसी ने बताया कि दोनों किसी जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में यहां आये थे। पुलिस दोनों बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। मारे गये नागेश्वर मेहता के दामाद से पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह रिश्तेदार आज शाम 5 बजे के करीब होटल पहुंचा था। इसने ही सबसे पहले दोनों लाशें होटल के रूम में देखी। उसके शोर मचाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी सुरेंद्र झा और सिटी एसपी अंशुमन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम और खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई।
होटल में लगे सीसीटीवी में एक अनजान शख्स का चेहरा कैद हुआ है। दिन के 12.15 बजे करीब यह शख्स होटल में आता दिखाई दे रहा है। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। रांची पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा। हत्यारे को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सिटी एसपी की देखरेख में गठित इस टीम में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।
मुक्ति संस्था ने जुमार के किनारे किया सामूहिक अंतिम संस्कार संस्था के प्रयास से अब तक 1344 शवों को मिली मोक्ष
रांची। मुक्ति संस्था ने आज दोपहर को जुमार नदी के तट पर 27 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। जुमार नदी घाट पर पूरे विधि विधान से सामूहिक चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 7 साल से यह संस्था लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही है। अबतक 1344 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। यह सभी शव रिम्स के शव गृह में रखी हुई थी। जिन पर एक महीने में किसी भी परिजन ने दावा पेश नहीं किया। शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध करायी है। मुक्ति संस्था के संस्थापक प्रवीण लोहिया ने 27 लावारिस शवों की सामूहिक चीता सजाकर उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। जबकि अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। शवों को जुमार नदी के तट पर लाने में नगर निगम का सहयोग रहा। शवों के अंति संस्कार के दौरान पंकज मिद्धा, पंकज खीरवाल, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, आशीष भाटिया, अरुण कूरटीयार, संदीप पापनेज, सुनील अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, आदित्य रजगड़िया, राहुल जायसवाल, केसी चौधरी, राजेश विजयवर्गीय, सुमित अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, संदीप कुमार, विकास सिंघानिया, प्रमोद सारस्वत, नीरज खेतान, रोहित पोद्दार, बलबीर जैन और अमित अग्रवाल उपस्थित थे।
रांची मे आज सबेरे डबल मर्डर से राजधानी सकते में आ गयी है। मामला हेहल के जनक नगर का है। जनक नगर में भाडे के घर में रहने वाली चंदा देवी आज सुबह पांच बजे जब घर के बाहर झाडू लगा रही थी, उसी समय तीन अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आयी 17 वर्षीय बेटी श्वेता सिंह और 14 वर्षीय बेटे नवीन कुमार सिंह को अपराधियों ने चाकू और राॅड से इतनी बुरी तरह से पीटा कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मारपीट में बुरी तरह से घायल चंदा देवी को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया है। चंदा देवी के पति दुबई में नौकरी करते हैं और अभी दुबई गए हुए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि हत्यारे की पहचान कर ली गयी है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रेम-प्रसंग की है आशंका स्थानीय लोगों की मानें तो यह प्रेम प्रसंग से जुडा मामला है। बताया जा रहा है कि हमलावर ओम श्वेता सिंह का जाननेवाला था। एक पडोसी के अनुसार श्वेता ने दो सोने की चेन बेचने के लिए ओम को दी थी। जिसका पैसा वह लौटा नहीं रहा था। इस मामले में पूर्व में पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा था, जिसके बाद ओम ने एक चेन चंदा देवी को लौटा दिया था। स्थानीय लोग दबे मुंह इसे प्रेम प्रसंग से जुडा मामला भी बता रहे है।
राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधी ठेकेदार से रंगदारी की मांग कर रहा था लेकिन रंगदारी नहीं देने के एवज में उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया है. अपराधियों ने पैर में गोली मारी है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है और अपराधियों को जल्द दबोचा जाएगा.
सरायकेला। पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने दुसाहस का परिचय देते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना का अंजाम दिया।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली बारी में दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात घटी इस घटना में मृतकों की पहचान आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी के रूप में हुई है। मृतक राजू भाई के भाई किशन गोराई ने बताया कि सभी लड़के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो पर सवार होकर अपराधी पहुंचे और उनपर अंंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे तीनों के शरीर में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शेरू और छोटू यादव नामक युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आदित्यपुर एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। हम जांच कर रहे हैं कि घटना के पीछे कौन है। हम कुछ विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद ही कुछ और साझा कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक सतबहिनी पूजा मैदान में पार्टी कर रहे थे। जहां अपराधियों ने गोली मार कर तीनों युवकों को मौत के घाट उतार दिया।
दो दिन पहले हुआ था विवाद प्रत्यक्षदर्शी किशन ने बताया कि वो लोग सतबहिनी मैदान में पार्टी कर रहे थे। तभी नई बोलेरो में छोटू यादव, शेरू और अन्य तीन-चार लोग पहुंचे। सभी के पास बंदूक थी। आशीष को गन प्वाइंट पर लिया। इसी बीच राजू और सुबीर उसे बचाने पहुंचे। छोटू ने पहले आशीष को गोली मारी और फिर राजू और सुबीर को। इस बीच उसके साथ आए अन्य लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभीमौके से फरार हो गए। किशन ने बताया कि छोटू और आशीष के बीच दो दिनों पूर्व विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची। आज फिर राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यवसायी पर फायरिंग हुई। इस घटना को शहर के सबसे व्यस्तम स्थानों में से एक ओसीसी कंपाउंड में अंजाम दिया गया। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के ओसीसी कंपाउंड स्थित बांग्ला स्कूल के समीप अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में अज्ञात अपराधियों ने जेवर व्यवसायी अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना में पिता और पुत्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने फायरिंग की है। इस हमले में जेवर व्यवसायी राजेश पाल उर्फ बापी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गोली राजेश पाल के सिर पर लगी है। वहीं, उनके पिता मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घटना के बाद राजेश को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फाररिंग मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी जेवर दुकान को लूटने के लिए आए थे या फिर रंगदारी मांगने।
बाप बेटे ने किया लूट का विरोध जानकारी के अनुसार जिस समय अपराधियों ने राजेश को अपना निशाना बनाना चाहा। उस समय उनके पिता ने अपराधियों को ललकारा और उनके साथ भिड़ गए। विरोध की वजह से अपराधी राजेश को गोली मारकर भागने लगे। इस बीच उनका एक हथियार भी जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची डेली मार्केट थाना पुलिस की टीम ने हथियार को जब्त कर लिया है। वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।
सीतामढ़ी। बिहार के समस्तीपुर में स्पब्ध करने वाली बड़ी घटना हुई है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटकते शव मिले हैं। घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सुबह होने पर जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जितनी मुंह, उतनी बातें। यह सामूहिक आत्महत्या है या हत्या के बाद आज्महत्या, या फिर सामूहिक हत्या, इसपर से पर्दा तो जांच के बाद ही हटेगा; लेकिन फिलहाल इसके पीछे आर्थिक तंगी व कर्ज को कारण सामूहिक आत्महत्या माना जा रहा है। परिवार में अब केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बची हैं। बताया जाता है कि मऊ गांव के वार्ड निवासी मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय-सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। साथ ही डांट भी खानी पड़ रही थी। पुलिस कई बिंदुओं कर रही तहकीकात मृतकों में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। एफएसल टीम को बुलाया गया है।
धनबादः जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोर गोमो-तोपचांची रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले गए हैं. बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने शटर तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है. तोपचांची थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर यह एटीएम स्थित है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटे हैं.
बता दें कि धनबाद के गोमो-तोपचांची रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए एटीएम की चोरी कर ली गई. शटर तोड़कर एटीएम उखाड़ लिया. एटीएम के बाहर टायर के निशान मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि चोर अपने साथ बड़ी गाड़ी लेकर आए थे. जिसमें रखकर वो एटीएम को ले गए. मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.
हालांकि एटीएम में कितने पैसे थे. यह पता नहीं चल सका है. अंतिम बार पैसे कब डाले गए थे, यह बैंक अधिकारियों के आने पर ही पता चल सकेगा. वहीं बीच बाजार में चोरी की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार भी गर्म है. लोगों का कहना है कि घटना स्थल से तोपचांची थाना की दूरी लगभग एक सौ मीटर की है और एटीएम के पास कई घर भी हैं. बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बिना किसी सुरक्षा गार्ड के एटीएम खुला रहता है. अगर सुरक्षा गार्ड रहता तो शायद तोपचांची में ऐसी घटना नहीं घटती. बताते चलें कि तोपचांची थाना के नए थाना प्रभारी जयशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को ही योगदान दिया था.
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा एसबीआई लपंगा ब्रांच में तीन ठगियों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी से बैंक में पैसे फिक्स करने के नाम पर 1750000 रुपए गमन कर लिया है। जिसका लिखित शिकायत पीड़ित परिवार ने भदानीनगर पुलिस को दिया है। मिली जानकारी अनुसार मोतीलाल बेदिया पिता स्वर्गीय बैजनाथ बेदिया ग्राम निम्मी भदानीनगर ओपी क्षेत्र का रहने वाला जिससे संतोष तूरी पिता भोला तूरी लपंगा क्लोनी। पृथ्वी तूरी जवाहर नगर। सुरेन्द्र नायक चोरधरा इन तीनों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी से एसबीआई बैंक लपंगा में पैसे फिक्स करने पर दस साल में पैसे डबल होने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रूपए निकलवा लिया। पीड़ित ने जब दस साल बाद पैसे लेने गया तो तीनों ठगी ने कहा आपका पैसा डूब गया यह कहकर डरा धमकाकर झूठे केस में फंसाने के नाम पर पीड़ित परिवार को भगा दिया।अब ऐसे में पीड़ित परिवार को अपने बेटी का शादी करना है और सारा पैसा इन ठगियों द्वारा गमन कर लिया गया अब ऐसे में कौन इस सीधे सादे पीड़ित परिवार का मदद करता है यह आश लगाए बैठे हैं कानून से।
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित कर दिया।
जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं। आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। हालांकि आयोग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं, जबकि अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप 10 पहला स्थान श्रुति शर्मा दूसरा स्थान अंकिता अग्रवाल तीसरा स्थान गामिनी सिंगला चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा,
पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी छठा स्थान यक्ष चौधरी सातवां स्थान सम्यक एस जैन आठवां स्थान इशिता राठी नौवां स्थान प्रीतम कुमार दसवां स्थान हरकीरत सिंह रंधावा
राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित उपहार सिनेमा के पास आज अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण पर गोलियों की बौछार कर दी है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार उन्हें चार गोली लगी है. कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक महोदय, दुमका के निर्देशानुसार जामा थाना अन्तर्गत विगत रात्रि छापेमारी चलाया गया जिसमे माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में करीब 6 माह से फरार चल रहे वारंटी कारू मांझी, अनिल राऊत एवं अशोक मांझी तीनो ग्राम उदलखाप थाना जामा को गिरफ्तार किया गया ।
वही अवैध खनन के परिवहन मामले में आरोपी दीनू पुजहर ग्राम कूरमन थाना जामा जो जामा थाना कांड संख्या 55/20 में अवैध कोयला का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर के चालक के रूप में फरार चल रहे थे को भी विगत रात्रि चलाए गए छापेमारी में गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार चारो आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। छापेमारी में O/C Jama SI Bheem Sen Mahto SI Ravi Shankar SI Sumit Kr ASI Anil kr Gupta एवं आर्म्स गार्ड शामिल थे।
प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। घटना अड़की थाना क्षेत्र के लेंबा गांव की। प्रेमिका और परिजनों को पुलिस की हिरासत में।
रामगढ़ जिले के चितरपुर निवासी गोपाल साव अपनी प्रेमिका नीलम देवी को 26 मई को संध्या 6 बजे अपनी बाइक से कहीं ले गया था. 27 मई की सुबह मुरुबंदा तालाब से नीलम का शव बरामद किया गया. रजरप्पा पुलिस ने इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित तालाब में शुक्रवार अहले सुबह एक महिला का शव मिला. इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. महिला की शिनाख्त चितरपुर शिवालय रोड धोबी टोला निवासी नीलम देवी (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि गोपाल साव ने ही नीलम की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है. वह हमेशा अपनी बाइक से नीलम को कहीं ले जाता था और मारपीट करता था. पुलिस जांच कर रही है.हत्या कर शव तालाब में फेंक दियाबताया जा रहा है कि चितरपुर निवासी गोपाल साव अपनी प्रेमिका नीलम देवी को 26 मई को संध्या 6 बजे अपनी बाइक से कहीं ले गया था. 27 मई की सुबह मुरुबंदा तालाब से नीलम का शव बरामद किया गया. रजरप्पा पुलिस ने इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, पुलिस आरोपी गोपाल साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संदर्भ में मृतका के भाई पवन कुमार महतो ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर अपनी बहन की हत्या कर तालाब में फेंकने का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि चितरपुर के शिवालय रोड धोबी टोला निवासी नीलम देवी (35 वर्ष) पति किशोर महतो को चितरपुर के जवाहर रोड मुंडा टोला निवासी उसके प्रेमी गोपाल साव ने फोन कर काली चौक बुलाया था और मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया था. इस बीच उनकी भांजी सृष्टि कुमारी ने दोनों को बाइक से जाते देखा था.
हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमहाट के कुंजी रेलवे स्टेशन के समीप से खदेड़ कर हंसडीहा पुलिस ने मंगलवार को एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर हंसडीहा पुलिस निरीक्षक संजय सुमन ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के क्रम में हंसडीहा पुलिस ने कुरमहाट के समीप संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काफी तेज गति से नोनीहाट की ओर भागते हुए पाया। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया।
इसी क्रम में कुंजी रेलवे स्टेशन के समीप गाड़ी खड़ा कर एक आरोपी खेत की तरफ भागने लगा वहीं दूसरी आरोपी मोटरसाइकिल को लेकर नोनीहाट की ओर फरार हो गया। तभी पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया।
इसके बाद पूछताछ के क्रम में अपना नाम अभिषेक कुमार उर्फ पांडू बताया, वही भागने वाले साथी अपराधी का नाम अंकित यादव बताया पुलिसिया पूछताछ में अपराधी ने बताया कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों मिलकर हथियार का भय दिखाकर लोगों को लूटपाट करने के इरादे से दोनों एक एक कट्टा और गोली लेकर सुनसान जगह कुरमा हाट के समीप रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे।
जिसे पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही पकड़ लिया इस तरह हंसडीहा पुलिस की सक्रियता से भविष्य में होने वाली एक बड़ी घटना को रोका गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी वकील यादव की 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ पांडु के रूप में हुई है। वही फरार आरोपी बिहार के बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के ही बरमसिया गांव निवासी घनश्याम यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित यादव बताया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो जिंदा गोली एक लोहे का देसी कट्टा एक विवो कंपनी का मोबाइल एवं एक रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया
छापेमारी दल में हंसडीहा पुलिस निरीक्षक संजय सुमन हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार पासवान सहित अन्य शामिल थे
बीजेपी सांसद निशिकांत ने किया ईडी के हवाले से बड़ा खुलासा
रांची। निलंबित आईएए पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्यमंत्री की माइनिंग लीज का ड्राफ्ट बरामद किया गया है। भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने ट्विट कर यह खुलासा किया है।
भाजपा सांसद ने अपने ट्विट में कहा है, ‘सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्यमंत्री जी के माइनिंग लीज का ड्राफ्ट बरामद हुआ। इसका मतलब यह कि पूजा सिंघल ने ही मुख्यमंत्री जी को माइन्स दिया। पोल खोल जारी।‘
पिछले दिनों पूजा सिंघल और उनके करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 19 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। इसके बाद से उनसे, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार से लगातार पूछताछ हो रही है। कई जिलों के खनन पदाधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है।
राम कृपाल कंस्ट्रक्शन की बढ़ी परेशानी, झारखंड सरकार ने दिया न्यायिक जांच का निर्देश
रांची। घपले घोटाले के लिए देशभर में बदनामी कमा चुके झारखंड में अब एक नए घोटाले पर से भी जल्दी पर्दाफाश होने वाला है। झारखंड की नई विधानसभा भवन और हाई कोर्ट के निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच अब न्यायिक आयोग करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निर्णय को अपनी मंजूरी दे दी है। राजधानी की चर्चित कंस्ट्रक्शन कंपनी राम कृपाल कंस्ट्रक्शन ने इसका निर्माण किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में टेंडर दिए जाने के समय से लेकर निर्माण के बीच में लगातार व्यापक अनियमितता को लेकर आवाज उठती रही थी। पूर्व में हेमंत सोरेन ने इन भवनों पर लगे अनियमितता के आरोपों की जांच एसीबी से कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इसमें कुछ नहीं हो सका है। अब न्यायिक आयोग की जांच में दोषियों पर कार्रवाई की गुंजाइश बढ़ गई है।
रांची। रविवार रात नौ बजे चिरौंदी सप्ताहिक बाजार में अपराधियों ने गोली मारकर सब्जी बेचने वाली एक महिला की हत्या कर दी। भीड़ भरे बाजार में अचानक हुई इस वारदात से वहां भगदड़ सी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर गोली मारने वाले अपराधी वहां से भाग निकले। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला बोड़िया की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर की टीम वहां पहुंची और महिला को तत्काल रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने इतनी शीघ्रता से इस घटना को अंजाम दिया कि आसपास वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। गोली सीधे महिला के सिर में मारी गई थी, जिससे वह वहीं लुढ़क गई और खून का फव्वारा बह निकला। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ सी मच गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Ranchi : बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को दस साल की सजा सुनायी गयी. रांची व्यवहार न्यायालय ने पिछले दिनों दोनों को दोषी करार दिया था. इसके बाद गुरुवार को सजा की बिंदुओं पर सुनवाई करते हुए सजा दी गयी. साथ ही पांच -पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
2016 में दर्ज किया गया था बड़कागांव गोली कांड मामला
इस मामले की सुनवाई रांची व्यवहार न्यायालय में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में हुई .इसके पहले सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. हजारीबाग के बड़कागांव गोली कांड मामला वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था. जानकारी हो कि योगेंद्र साव को गोली कांड के कई गंभीर आरोपों के तहत पहले भी जेल भेजा गया है.
क्या है मामला
बड़कागांव गोलीकांड 2015 में हुआ था. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर एनटीपीसी के खिलाफ बड़कागांव, हजारीबाग में कफन सत्याग्रह किया था. आंदोलन तेज होने पर प्रशासन और सरकार के साथ कई दौर की बात हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद पूर्व विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया था. इससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव और हिंसक झड़प हुई. इस मामले में योगेंद्र साव पर दो दर्जन से अधिक मामले में दर्ज किये गये थे. इनमें से 11 मामलों में साव बरी हो चुके है