बिहार के समस्तीपुर में एक परिवार के पांच सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या

.

सीतामढ़ी। बिहार के समस्तीपुर में स्पब्ध करने वाली बड़ी घटना हुई है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटकते शव मिले हैं। घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सुबह होने पर जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जितनी मुंह, उतनी बातें। यह सामूहिक आत्महत्या है या हत्या के बाद आज्महत्या, या फिर सामूहिक हत्या, इसपर से पर्दा तो जांच के बाद ही हटेगा; लेकिन फिलहाल इसके पीछे आर्थिक तंगी व कर्ज को कारण सामूहिक आत्महत्या माना जा रहा है। परिवार में अब केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बची हैं। बताया जाता है कि मऊ गांव के वार्ड निवासी मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय-सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। साथ ही डांट भी खानी पड़ रही थी।
पुलिस कई बिंदुओं कर रही तहकीकात मृतकों में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। एफएसल टीम को बुलाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top