गैंग्स ऑफ वासेपुर : प्रिंस खान के नाम पर धनबाद के तीन रत्न व्यापारियों से मांगी गई रंगदारी,

धनबाद प्रिंस खान के घर ‘चौखट उखाड़’ कुर्की के बाद एक और उसके तमाम गुर्गे सरेंडर कर रहे हैं, तो वहीं कई उसके नाम पर धनबाद के कारोबारियों को धमका रहे हैं और उनसे जबरन रंगदारी देने की मांग कर रहे हैं। रंगदारी मांगने का मामला कई दिनों के बाद सामने आया है। 4 जून की शाम से रात तक एक अज्ञात युवक ने रत्न का कारोबार करने वाले तीन गहना दुकानदारों से फोन पर चार-पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी। कारोबारियों ने मामले की शिकायत थाने में की है।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

शिकायत करने वालों में सरायढेला कोराडीह कोलाकुसमा निवासी प्रवीण कुमार वर्णवाल और बरटांड़ पंडित क्लीनिक के पास स्थित श्री दुर्गा मार्केट निवासी अशोक खत्री सहित सरायढेला के एक अन्य गहना कारोबारी शामिल हैं। फोन करने वाले ने तीनों व्यवसायियों को अपना परिचय प्रिंस खान के मैनेजर के रूप में दिया। तीनों से रुपए देने की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। व्यवसायियों और फोन करने वाले की बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top