दुमका – 6 माह से फरार चल रहे वारंटी कारू मांझी, अनिल राऊत एवं अशोक मांझी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय, दुमका के निर्देशानुसार जामा थाना अन्तर्गत विगत रात्रि छापेमारी चलाया गया जिसमे माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में करीब 6 माह से फरार चल रहे वारंटी कारू मांझी, अनिल राऊत एवं अशोक मांझी तीनो ग्राम उदलखाप थाना जामा को गिरफ्तार किया गया ।

वही अवैध खनन के परिवहन मामले में आरोपी दीनू पुजहर ग्राम कूरमन थाना जामा जो जामा थाना कांड संख्या 55/20 में अवैध कोयला का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर के चालक के रूप में फरार चल रहे थे को भी विगत रात्रि चलाए गए छापेमारी में गिरफ्तार किया गया ।


गिरफ्तार चारो आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
छापेमारी में
O/C Jama
SI Bheem Sen Mahto
SI Ravi Shankar
SI Sumit Kr
ASI Anil kr Gupta एवं
आर्म्स गार्ड शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top