अपराधियों ने मैक्लुस्कीगंज में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार को मारी गोली, घायल

राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधी ठेकेदार से रंगदारी की मांग कर रहा था लेकिन रंगदारी नहीं देने के एवज में उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया है. अपराधियों ने पैर में गोली मारी है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है और अपराधियों को जल्द दबोचा जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top