कपड़ा व्यवसायी बाबूलाल प्रेम कुमार के 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

झारखंड की राजधानी रांची के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स ((Income Tax) की टीम छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी रांची के बड़े कपड़ा कारोबारी बाबूलाल प्रेम कुमार(Babulal Prem Kumar) के 12 ठिकानों पर की जा रही है. छापेमारी कांके रोड, मेन रोड स्थित चर्च कंपलेक्स और अपर बाजार में  की जा रही है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी इनकम टैक्स में चोरी करने के संदेह में की जा रही है. इनकम टैक्स की टीम बाबूलाल प्रेम कुमार  के घर और ऑफिस के कागजातों को खंगाल रही है.

इनकम टैक्स की टीम व्यवसायी पुनीत पोद्दार और चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ऑफिस और आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह कार्रवाई टैक्स चोरी के संदेह में की गई है. टीम  कांके रोड, अपर बाजार, चर्च कांप्लेक्स जैसे दर्जनों स्थानों पर तलाशी की अभियान जारी है.

सूत्रों के अनुसार छापेमारी रांची में कपड़ा के प्रतिष्ठान बाबूलाल प्रेम कुमार, मारुति कार से संबंधित प्रेमसंस मोटर्स के सभी शोरूम व सर्विस सेंटर, जीईएल चर्च कांप्लेक्स स्थित प्रतिष्ठान के अलावा कोलकाता में कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर हो रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top