राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं व आदिवासी संगठनों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं शहादत दिवस आज राजधानी रांची में मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर डिस्टलरी पुल के समीप स्थित प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, समीर उरांव समेत कई नेता और आदिवासी संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ही गाड़ी से कोकर स्माधि स्थल पहुंचे. इसके बाद ये बिरसा चौक के लिए रवाना हो गये. जहां पर इन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top