हंसडीहा पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टली एक अपराधी गिरफ्तार

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमहाट के कुंजी रेलवे स्टेशन के समीप से खदेड़ कर हंसडीहा पुलिस ने मंगलवार को एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर हंसडीहा पुलिस निरीक्षक संजय सुमन ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के क्रम में हंसडीहा पुलिस ने कुरमहाट के समीप संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काफी तेज गति से नोनीहाट की ओर भागते हुए पाया। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया।

इसी क्रम में कुंजी रेलवे स्टेशन के समीप गाड़ी खड़ा कर एक आरोपी खेत की तरफ भागने लगा वहीं दूसरी आरोपी मोटरसाइकिल को लेकर नोनीहाट की ओर फरार हो गया।
तभी पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया।

इसके बाद पूछताछ के क्रम में अपना नाम अभिषेक कुमार उर्फ पांडू बताया, वही भागने वाले साथी अपराधी का नाम अंकित यादव बताया पुलिसिया पूछताछ में अपराधी ने बताया कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों मिलकर हथियार का भय दिखाकर लोगों को लूटपाट करने के इरादे से दोनों एक एक कट्टा और गोली लेकर सुनसान जगह कुरमा हाट के समीप रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे।

जिसे पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही पकड़ लिया इस तरह हंसडीहा पुलिस की सक्रियता से भविष्य में होने वाली एक बड़ी घटना को रोका गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी वकील यादव की 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ पांडु के रूप में हुई है। वही फरार आरोपी बिहार के बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के ही बरमसिया गांव निवासी घनश्याम यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित यादव बताया जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो जिंदा गोली एक लोहे का देसी कट्टा एक विवो कंपनी का मोबाइल एवं एक रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया

छापेमारी दल में हंसडीहा पुलिस निरीक्षक संजय सुमन हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार पासवान सहित अन्य शामिल थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top