युवक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका, तिलैया स्टेशन के पास मिला शव

किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन से 200 मीटर पूरब दिशा में रेल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया।

चेहरे पर जख्म के निशान थे। युवक का शव होने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लाेग वहां जमा हो गए। सूचना हिसुआ थाना को दी गई। सूचना बाद वहां दलबल के साथ पहुंचे एसआइ संजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयाना किया। उसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।
मृतक की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के ही ढेवरी गांव निवासी 22 वर्षीय मुन्ना कुमार पिता बिंदेश्वरी राजवंशी के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर से निकला था। रात को वापस घर नहीं लौटा था। मां-पिता का कहना था कि हत्या कर दुर्घटना का शक्ल देने के लिए शव का रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जो मृतक युवक का बताया गया है।
बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही थी, तभी मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया। काॅल करने वाली खुद को युवक का बहन बताई। तब पुलिस ने परिजनों के साथ थाना आने को कहा। परिजन थाना पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई।
फिलहाल, युवक की हत्या किसने, कहां और क्यों की यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन अनलॉक होने के बाद काफी कुछ बातें सामने आएगी। बरामद मोबाइल के लॉक सक्रीन को खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, युवक की मौत की सूचना के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top