गढ़वा – तेज आंधी में जड़ समेत उखड़ गया बांस,दबकर चार बच्चों की मौत,मछली पकड़ने गए थे मासूम

तेज आंधी के कारण झारखंड के गढ़वा जिले में चार बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। बच्चे बारिश से बचने के लिए बांस के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच पेड़ उखड़कर उनपर गिर पड़ा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाही गांव में रविवार की दोपहर में तेज आंधी ने चार बच्चों की जान ले ली। चारों बच्चे एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। वे सभी गांव के एक पोखर में मछली पकड़ने गए थे। आंधी चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच लोग पोखर से निकलकर बांस के बखार के नीचे बैठे हुए थे। आंधी में बांस का बखार जड़ सहित उखड़ कर पलट गया। उसके नीचे चारों बच्चे दब गए। चारों बच्चों की मौके पर ही जान चली गई। बांस के नीचे दबे बच्चों को जेसीबी से निकालने की कवायद जारी है। मौके पर बरवाही सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top