झारखंड के धनबाद जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। झरिया थाने में एक नाबालिग बेटी ने अपने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां के साथ पुलिस से मदद मांगने पहुंची लड़की ने दावा किया कि हथियार का डर दिखाकर पिता पिछले 3 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शिकायत के बाद झरिया पुलिस आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की की जांच शुरू हो गई है। रविवार की रात थाने पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पिता ऑटो ड्राइविंग का काम करता है। पिछले तीन माह से वह हर दिन मां को नींद की गोली दे देता था। बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था। इस बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आारोपी का नाम अंसारी बताया जा रहा है। वह पैर से दिव्यांग है। लड़की के आरोपों का समर्थन करते हुए मां ने बताया कि पिता घर में आने के बाद बिजली बंद कर देता था। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। मां ने कहा कि उसने दो दिन खुद इस घटना को अपनी आंखों से देखा।जब इस बारे में बेटी से पूछताछ की तो बताया कि वह हथियार के दम पर इस वारदात को अंजाम दे रहा था। लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह घर के पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस की टीम लड़की की ओर से बताए गए पते पर पहुंची। वहां से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पिता बेटी के दावे को गलत करार दे रहा है। पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा सकती है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
श्रेणी: Crime
-
रांची के राय में छात्रा ने अपनी कनपटी में मारी गोली,
घायलावस्था में रांची रेफर ,सीसीएल के बचरा अस्पताल में हुआ हंगामा
रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित राय कोलयरी सीसीएल कॉलोनी में शाम के करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे 17 बर्षीय युवती श्वेता कुमारी झा को कनपटी में गोली लगने के बाद बचरा अस्पताल लाया गया। गंभीर रुप से घायल युवती को आनन फानन मे बचरा अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है।गोली कनपटी के नीचे लगी है जो सिर को पार कर निकल गई है।युवती राय कोयलरी के दिवंगत ठेकेदार कपिल झा की पुत्री है।
युवती की मां ने बताया कि बेटी ने खुद ही अपने आप को गोली मारी है।घटना के समय वह घर में अकेली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है -
धनबाद वासेपुर में चली गोली मोके पर पहुची बैंकमोड़ पुलिस और धनबाद ASP
धनबाद बैंकमोड़ थाना छेत्र के वासेपुर में चली गोली मोके पर पहुची बैंकमोड़ पुलिस और धनबाद ASPअज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली घायल हुए वयक्ति को धनबाद पीएमसीएच इलाज के लिए भेज दिया गया
-
लुटेरों ने रात को दंपत्ति पर धारदार हथियार से किया हमला, पत्नी की मौत
धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र के सालपत्रा-हुचुकडीह जंगल में धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी गई।
जबकि हमला से उसका पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार रात की है। मृतका का नाम प्रतिमा डे है तथा घायल पति का नाम उत्तम डे है। यह दंपत्ति कालूबथान ओपी क्षेत्र के सुसनीलिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तम डे पत्नी को दिखाने एक बच्चे के साथ से बलियापुर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद रात में अपने घर सुसनीलिया लौट रहे थे। इसी बीच सालपत्रा-हुचुकडीह जंगल में घात लगाकर बैठे लुटेरों ने दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला किया। विरोध करने पर लुटेरों ने पति-पत्नी पर हथियार से प्रहार किया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उत्तम डे पत्नी को लेकर बलियापुर अस्पताल गए। गंभीर स्थिति को देखेते हुए डॉक्टरों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी बीच घटनास्थल पर उत्तम डे के परिजन भी पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
-
महिला का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी, धड़ की खोज में जुटी पुलिस
बोकारो। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के भारत एकता कॉपरेटिव के बगल स्थित जंगल में आज सुबह महिला का कटा हुई सिर मिला है। स्थानीय लोगों ने आज सुबह महिला का कटा हुआ सिर देखकर सेक्टर-12 थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस आसपास के लोगों के माध्यम से महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि भारत एकता को-आॅपरेटिव से सातनपुर जाने वाली सड़क के बगल स्थित जंगल से महिला का सिर बरामद किया गया है। पुलिस कटे हुए सिर को थाना में रखा गया है। जबकि महिला की धड़ की खोज में पुलिस घटनास्थल के आसपास खोज कर रही है। महिला का कटा सिर मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। समाचार लिखे जाने तक सेक्टर-12 थाना की पुलिस महिला की धड़ की खोज करने में जुटी हुई थी। -
हापामुनि साधु टोंगरी के समीप से घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का किया शव बरामद
घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास घाघरा पुलिस ने एकअज्ञात महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया ।\
महिला को बुरी तरह से पत्थर से कूच कर व गला चाकू से काट कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर चाकू ,जेंट्स बेल्ट, ब्लूटूथ, छोटा मोबाइल,दो जोड़ा चपल महिला पुरुष का बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र ,इंस्पेक्टर एस मंडल थाना प्रभारी अभिनव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर थाना ले आया। घटना के बाबत sdpo मनीष चंद्र लाल ने कहा कि सूचना मिली थी कि हापामुनी साधु टोंगरी के पास एक महिला की गर्दन काट कर वह पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया गया है।जिसका जाच करने पुलिस पहुची। मामले की छानबीन की जा रही है अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
-
लापता हुई युवती फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद कुएं से बरामद
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से बुधवार शाम को लापता हुई युवती फरजाना खातून 18 वर्ष पिता मेराज अंसारी रामपुर की रहने वाली फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद पास के ही कुएं से बरामद कर ली गई है ग्रामीणों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है और इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है, फरजाना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी फरजाना के साथ गुमशुदगी की यह तीसरी चौथी घटना है
-
अज्ञात लोगों ने केदार ठाकुर को मारी 20 गोली, घटना स्थल पर ही मौत
मृतक केदार ठाकुर छठ पूजा मनाने गया था अपना गांव !!दूसरा अर्ध्य देकर सपरिवार छठ घांट से वापस लौट रहा था घर !!
केरेडारी : – केरेडारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुदूरवर्ती पताल पंचायत के कोले गांव निवासी केदार ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष को 11 अक्तूबर के सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दिया! घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केदार ठाकुर हजारीबाग स्थित अपने घर में रहता था! कोले गांव स्थित अपने घर छठ पूजा मनाने गया था! छठ पूजा के पारन के दिन सुबह का आर्ग देकर सपरिवार वापस घर लौट रहा था! छठ पूजा कोले गांव स्थित दामोदर नदी के घांट गया था! दामोदर नदी से वापस घर आ रहा था! घर आने के क्रम में कोले गांव और दामोदर नदी के बीच जंगल में घात लगा कर बैठे अज्ञात लोगों ने पहचान कर लोगो के भीड़ से निकाल कर 20 गोली मार दी! जिसकारण उक्त व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई! घटना की जानकारी के बाद केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया! और अग्रेतर कारवाही करने के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है! घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है! वहीं कोले गांव समेत आस पास के ग्रामीणों में दहसत का माहौल बन गया है! घटना के कारण आपसी दूशमनी बताया जा रहा है!
-
2 लोगों की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका
नगड़ी थाना के सीटीओ रिंग रोड पुलिया के पास दो अज्ञात लोगों का शव बरामद किया गया है
सीठीओ पंचायत के मुखिया शंकर कच्छप की सूचना पर नगड़ी थाना पुलिस मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक पाए गए शव में से एक शव पूरी तरह से नंगा था दोनों की पहचान नहीं की गई है पुलिस तफ्तीश में लगी हुई है
-
भीखमपुर गांव के जंगल से एक अज्ञात युवती का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में
जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिगलपहाड़ी गांव के फुटबॉल मैदान से करीब 100 मीटर पूरब भीखमपुर गांव के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है।
युवती का उम्र करीब 17 वर्ष के करीब है जो कि गुलाबी रंग का नेट का जालीदार टॉप हरा रंग का डांगरी जंपर पहना हुआ है जिसकी रंग सांवला है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के लगे जंगल में लगभग 17 वर्षीय एक युवती का शव को गाय चराते हुए देख कर ग्रामीणों के द्वारा जामा थाना को सूचना दी गई।जानकारी मिलने पर जामा थाना के एएसआई अनंत कुमार शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया गया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन युवती का पहचान नहीं हो पाया है ।अंत में महिला चौकीदार मालती देवी के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव की पहचान के लिए शीत गृह में रखा जाएगा।मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास युवती की पहचान के लिए लोगों से जानकारी ली गई मगर कोई पता अभी तक नहीं चल पाया है। जिसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल शव को72 घंटे शीत गृह में रखा जायेगा।
-

कोर्ट के अंदर वकील को दिनदहाड़े मारी गोली , पिस्टल छोड़कर भागा बदमाश
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े कोर्ट के अंदर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने एसीजेएम ऑफिस गए थे. आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी. इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला.
सोमवार को यह वारदात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई. वकील भूपेंद्र सिंह कोर्ट की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया. गोली सिर के पीछे के (bullet hit the back of the head) हिस्से में लगी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका.
-
स्कूल बैग में खेला होबे…
झारखंड शिक्षा परियोजना ने निकाला मनमाना टेंडर डॉक्यूमेंट
सिर्फ दो ब्लैकलिस्टेड कंपनियां ही हो सकती है इसमें शामिलकक्षा एक से आठ तक के 37.78 लाख बच्चों में बंटना है बैग
गांडीव ब्रेकिंग
रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपीसी) ने सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच मुफ्त बांटने केलिए स्कूल बैग का टेंडर निकाला है। लगभग 57 करोड़ के इस टेंडर के निकलने के पहले ही खेल शुरु हो चुका है। शिक्षा परियोजना द्वारा आठ सितंबर 2021 को निकाले गये इस टेंडर में देश की मात्र दो कंपनियां ही शामिल हो सकती हैं। कारण, इस टेंडर में ऐसे-ऐसे शर्त डाले गये हैं, जिनको पूरा करना देश की बैग मैनुफैक्चरिंग कंपनियों या बैग ट्रेडिंग कंपनियों के लिए संभव ही नहीं है। टेंडर डॉक्यूमेंट में जेईपीसी न तो पूरा सेंट्रल गाइडलाइन को फॉलो कर रही है, न ही स्टेट गाइडलाइन को पूरा का पूरा फॉलो किया गया है।
डिमांड बढ़ा तो टर्नओवर क्यूं घटा
इससे पहले 2019 में लगभग 50 करोड़ के बैग का टेंडर जेईपीसी ने जारी किया था। तब टेंडर में 80 करोड़ के टर्नओवर की डिमांड की गयी थी, इस बार लगभग 57 करोड़ के बैग के लिए मात्र 50 करोड़ के टर्नओवर की मांग की गयी है। 2019 में पिछले तीन साल तक औसत टर्नओवर 80 करोड़ मांगा गया था, जबकि इस बार पांच साल तक प्रत्येक साल 50 करोड़ का टर्नओवर मांगा जा रहा है। यह सीवीसी गाइडलाइन का भी उल्लंघन है। सीवीसी गाइडलाइन के अनुसार दो साल तक टेंडर वैल्यू का डेढ़ गुणा टर्नओवर होना चाहिए।
15 करोड़ के सिंगल आर्डर पर भी सवाल
जेईपीसी ने टेंडर में 15 करोड़ के सिंगल आर्डर का शर्त लगाया है। यह सिंगल आर्डर पिछले पांच साल में कम से कम तीन आर्डर होना चाहिए। हालांकि, वर्ष 2019 के टेंडर डॉक्यूमेंट में टोटल बैग के 10 फीसदी का सप्लायर होना शर्त था। इस बार जो शर्त लगाया गया है, वह देश की महज दो कंपनियां ही पूरी कर सकती है, जो दोनों कंपनियां एक ही मालिक की हैं। इससे साफ लगता है कि जेईपीसी ने टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने में इन दोनों कंपनियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य पहले से तय कर रखा था। -
सहारा इंडिया के मैनेजर पर हमला, मौत
रामगढ़। सहारा इंडिया के मैनेजर कमलेश और उनकी पत्नी पर अपराधियों ने लोहे के रड से हमला किया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। अपराधियों ने घर की खिड़की से घुस कर घटना को अंजाम दिया। मृतक कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।