रांची के राय में छात्रा ने अपनी कनपटी में मारी गोली,

घायलावस्था में रांची रेफर ,सीसीएल के बचरा अस्पताल में हुआ हंगामा

रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित राय कोलयरी सीसीएल कॉलोनी में शाम के करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे 17 बर्षीय युवती श्वेता कुमारी झा को कनपटी में गोली लगने के बाद बचरा अस्पताल लाया गया। गंभीर रुप से घायल युवती को आनन फानन मे बचरा अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है।गोली कनपटी के नीचे लगी है जो सिर को पार कर निकल गई है।युवती राय कोयलरी के दिवंगत ठेकेदार कपिल झा की पुत्री है।
युवती की मां ने बताया कि बेटी ने खुद ही अपने आप को गोली मारी है।घटना के समय वह घर में अकेली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top