तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 9 बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त ….

राजमहल एसडीओ व तीनपहाड़ थाना प्रभारी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई…

तीनपहाड़ :- साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में लगातार बालू की अवैध कारोबार की सूचना पर सोमवार को राजमहल एसडीओ रोशन कुमार साह, तीनपहाड़ थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के सहयोग से छापेमारी कर 9 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गुमानी नदी से बालू को अवैध तरीके से लोडकर शामपुर कच्ची रास्ते से होकर तीनपहाड़ साहिबगंज मुख्य सड़क होते हुए ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के समीप 9  अवैध बालू लदे बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टरों में रजिस्ट्रेशन • नंबर अंकित नहीं पाया गया है। साथ ही चालकों के पास वाहन से संबंधित कोई कागजात नहीं थे, जब्त किए गए ट्रैक्टर को तीनपहाड़ थाना मे जगह नही रहने के कारण सभी टेक्टरों को तीनपहाड़ इंटर कॉलेज परिसर में रखा गया है।। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के पकड़े जाने के बाद अवैध बालू कारोबार करने वालों में हड़कंप मची हुई है। राजमहल सीओ प्रीति लता किस्कु ने कहा कि सारे ट्रैक्टर को थाना को सौंपा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top