श्रेणी: Editor’s Pick

  • रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

    रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

    रांची। रांची पुलिस ने एक मॉडल को ड्रग्स के कारोबार संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति राजधानी में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी। रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने महिला मॉडल सहित दो व्यक्तियों को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की है। इसको लेकर पुलिस की टीम ने एक मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है। गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी। जानकारी के अनुसार मॉडल नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और ड्रग्स लेने वाले युवको को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी। गिरफ्तार मॉडल ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने जब मॉडल के घर छपेमारी की तो वहीं मौके पर मौजूद सरगना गांधी ने स्थिति को भाप लिया और अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगतार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार रांची में इस तरह की पहली घटना है जिसमे मॉडल की संलिप्ता ड्रग्स के कारोबार में सामने आई है।

  • बाजार से घर आने के दौरान गायब हुये युवक का बाइक बरामद नदी में बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी



    गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ गांव में एक 18 वर्षिय युवक के रहस्मयी तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।
    बता दें कि सेरूआ निवासी चिंतामन रविदास का 18 वर्षिय पुत्र सोनु रविदास रविवार की शाम को घर से निकाला और रहस्मयी ढंग से गायब हो गया है। परिजन उसके अपहरण कर लिए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
    बताया जाता है कि युवक गावां के डाबर मोड़ के पास रविवार की शाम लगभग छह बजे अपनी बाईक के साथ देखा गा था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाईल भी स्वीच ऑफ बता रहा है।
    इधर सोमवार की सुबह उक्त युवक की बाईक सुरूआ पुल के पास सेरूआ सीमर बाबा के पास सकरी नदी में फेंकी मिली है। इसके बाद युवक सोनु के परिजन उसके अपहरण कर लिए जाने की आशंका जता रहे हैं।
    पुलिस पर लापरवाही का अरोप लगा सड़क जाम
    इस मामले में परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सोमवार की अहले सुबह से ही गावां-तिसरी मुख्य मार्ग पर सेरूआ पुल के पास सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
    परिजनों का आरोप है कि सोनु रविदास के गायब होने की सूचना परिजन रविवार की रात गावां थाना पहुंची दी, तो पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लिया न ही कोई कंपलेन ही दर्ज किया। उल्टा पुलिस यह बोल कर परिजनों को डांट कर भगा दिया कि आपका लड़का लड़की के चक्कर में कहीं गया होगा। कल तक वापस आ जाएगा।

    इधर जब सोमवार की सुबह गायब युवक की बाइक सेरूआ पुल के नीचे सकरी नदी से बरामद हुई और युवक का कोई अतापता नहीं चल रहा है, तो मामले की सूचना पुन: पुलिस को दी गई। वावजूद पुलिस मौके पर पहुंच कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।संवाददाता :-रणवीर कुमार
  • चौपारण की दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

    हजारीबाग। जीटी रोड में चौपारण की दनुआ घाटी में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

    आज सुबह 6 बजे के करीब एक दुर्घटना में यूपी के 2 लोगों की जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, उसे आंशिक चोट लगी है। मृतकों की पहचान वीरू कुमार पिता कृष्ण गोपाल ग्राम थाना मुरादगंज जिला औरैया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जबकि प्रेम कुमार ग्राम चांदापुर, थाना भेगनीपुर जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम अभिषेक कुमार है। मृतक चालक का चमत्कारिक रूप से जीवित बचा बेटा अ भिषेक उप चालक था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोकारो से स्टील के चादर लादकर इंदौर जा रही ट्रक संख्या युपी 77 ए एन 3736 दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगे चल रहे कंटेनर से टकराते हुए ट्रक सड़क से नीचे होते हुए गड्ढे में फंस गई। ट्रक की गति के कारण उस पर लदे स्टील की चादर ने केविन को तोड़ते हुए ट्रक के चालक तथा साथ बैठे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं केबिन में ही सवार चालक का बेटा चमत्कारिक रूप से बच गया। उसे हल्की खरोच आई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक में फंसे क्षत-विक्षत शव को निकालने में घंटों मशक्कत करना पड़ा। काफी मेहनत के बाद ट्रक में फंसे शव को निकाला जा सका।

  • भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव की हत्या, विरोध में हरिहरगंज बाजार बंद नुकीला हथियार से कनपटी के नीचे धारदार हथियार से गोदकर की हत्या रात 12 बजे निकले थे कार से, सुबह कार के अंदर मिली लाश

    पलामू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पलामू जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव (25 वर्ष) की हत्या कर दी गयी।

    सुमित की कनपटी के नीचे तेज धारदार नुकीला हथियार से गोदकर हत्या की गयी है। शव एनएच-98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कार से बरामद किया गया। घटना के बाद से भाजपा कार्यकतार्ओं में आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने इस हत्याकांड के विरोध में आज हरिहरगंज बाजार बंद रखा है।भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव हरिहरगंज के निवासी थे। सुमित श्रीवास्तव के पिता अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार की रात 10.30 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद प्रत्येक दिन की तरह सुमित श्रीवास्तव अपने छोटे भाई जतिन श्रीवास्तव के साथ घर से 100 मीटर दूर अपने अमृत होटल में सोने चला गया। होटल में रात करीब 12 बजे सुमित श्रीवास्तव को कोई फोन आया। सुमित अपने छोटे भाई जतिन श्रीवास्तव को बता कर कार से कहीं निकला, लेकिन वह वापस लौटकर होटल नहीं आया। आज सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने सुमित श्रीवास्तव को उनकी कार के अंदर देखा. कार लॉक थी। संदेह होने पर इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी गयी। सभी वहां पहुंचे और सुमित को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां डॉ अरविंद ने सुमित की जांच की. डॉ अरविंद ने सुमित श्रीवास्तव को मृत पाया। डॉक्टर ने बताया कि सुमित की कनपटी के नीचे नुकीला तेज धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गयी है। हालांकि कार में जिस जगह पर सुमित का शव देखा गया। वहां थोड़ा बहुत खून बिखरा पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुमित की हत्या कहीं और की गयी। फिर एक प्लानिंग के तहत उन्हें कार में बैठाकर लॉक कर अपराधी निकल गए होंगे। हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्र, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष चंदन जयसवाल ने हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

  • 1 करोड़ इनामी भाकपा माओवादी किशन दा और पत्नी शीला मरांडी दोनों हुए गिरफ्तार,

    एक करोड़ के इनामी भाकपा माओवादी प्रशांत बॉस उर्फ किशन दा सहित पत्नी को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

    फिलाहाल गिरफ्तारी की अधिकारिक नहीं हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादियों के टॉप लीडर प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को पुलिस ने गिरफ्तार की है.

    भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली नेता सह एक करोड़ का इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य किशन दा उर्फ प्रशांत दा उर्फ मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके साथ उनकी पत्नी शीला मरांडी को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है. पुष्ट सूत्रों के अनुसार, एक करोड़ के इनामी नक्सली किशन दा पारसनाथ से वापस लौटने के क्रम में कांड्रा चौका मार्ग पर सरायकेला पुलिस द्वारा धर दबोचे गए. इस दौरान आईबी की टीम भी मौजूद रही. पुलिस किशन दा और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है. किशन दा उर्फ प्रशांत बोस झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में सक्रिय रहे हैं. उन पर बिहार छोड़ कर सभी राज्यों ने इनाम घोषित कर रखा था. दोनों को रांची ले जाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. भाकपा माओवादी में प्रशांत बोस पांच राज्यों के कमेटी के सचिव हैं. प्रशांत बोस मूल रूप से यादवपुर जिला 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं. तीन साल पहले 80 साल के प्रशांत बोस को हार्ट अटैक हुआ था. चलने-फिरने में बिल्कुल असमर्थ. इसके बाद झारखंड के पश्चिम सिंहभूम एवं आडिशा में फैले सारंडा जंगल के ‘आजाद क्षेत्र’ में उन्हें ले जाया गया ताकि सुरक्षित रखा जा सके. पारसनाथ से सारंडा तक प्रशांत बोस को माओवादी कैडर कई नाम से जानते हैं. संगठन में उन्हें किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा का नाम मिला है. उसी तरह मिसिर बेसरा का नामकरण सुर्निमल उर्फ भास्कर किया गया है. भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो में प्रशांत बोस एवं मिहिर बेसरा को जगह दी गयी है.

  • पतरातू लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत युवक अपनी पैशन प्रो बाइक से रांची जा रहा था, इसी दौरान हुआ हादसा

    रामगढ़। पतरातू लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार भूरकुंडा ग्लास फैक्ट्री निवासी रविकांत 22 वर्ष पिता स्व बबन प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच24बी-0288) से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा एलपी ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया। हालांकि एलपी ट्रक (जेएच02एडब्लू- 5136) को पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में पकड़ लिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और थाना ले गई। पुलिस ने एलपी ट्रक को जब्त कर लिया।

  • महिला की संदिग्ध हालत में मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

    जामताड़ा। जुमआ गांव के करमाटांड़ में संदिग्ध हालत में एक घर से महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जयंती देवी का उसके पति के साथ कई सालों से अनबन चल रहा था। खबर के मुताबिक उसकी शादी 20 साल पहले जमुआ गांव के हेमलाल रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कोर्ट में केस भी किया गया था। बाद में पंचायत होने के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल विदा किया था। ससुराल पहुंचने पर उसे काफी ताना दिया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपने मायके में की थी। बीती रात को जब उसके मायके वाले उसके घर पहुंचे तो उसकी लाश खटिया पर पड़ी हुई मिली। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। मृतक जयंती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले द्वारा लगातार जयंती को धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद इस तरह की घटना सामने आई है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले में जांच की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • नगर निगम 4.22 करोड़ की लागत बनाएगा फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट

    धनबाद। सार्वजनिक शौचालयों और घरों से निकलने वाले मल-मूत्र की समस्याओं से शहर के लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाला है

    नगर निगम चार करोड़ 22 लाख 14 हजार की लागत से फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निर्माण करने जा रहा है। एफएसटीपी यानी फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 17 नवंबर को दोपहर तीन बजे नगर आयुक्त के साथ प्री-बिड मीटिग भी होगी। इसके लिए 29 नवंबर तक आनलाइन टेंडर डाला जाएगा। 30 नवंबर को इसकी निविदा खुलेगी। मल-मूत्र के निष्पादन के साथ ही मैला को बेहतर ढंग से तैयार कर व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल भी किया जाएगा। एफएसटीपी का निर्माण सभीअंचल धनबाद, सिंदरी, झरिया, कतरास एवं छाताटांड़ में होगा। सार्वजनिक शौचालयों एवं घरों से निकलने वाले मैले का निष्पादन अभी तक पूरे नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी नहीं हो रहा है। निगम की गाड़ी भी मैला निकालकर इधर-उधर नालों में फेंक देती है। शौचालय से निकाला गया मल खाली जगहों पर फेंका जा रहा है। एफएसटीपी निर्माण को लेकर जमीन की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। प्लांट निर्माण के लिए कम से कम आधा एकड़ जमीन चाहिए। सिंदरी और छाताटांड़ अंचल में प्लांट के लिए जमीन का चयन हो चुका है। अन्य तीनों अंचलों में जमीन की तलाश की जा रही है।

  • हापामुनि साधु टोंगरी के समीप से घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का किया शव बरामद

    घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास घाघरा पुलिस ने एकअज्ञात महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया ।\

    महिला को बुरी तरह से पत्थर से कूच कर व गला चाकू से काट कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर चाकू ,जेंट्स बेल्ट, ब्लूटूथ, छोटा मोबाइल,दो जोड़ा चपल महिला पुरुष का बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र ,इंस्पेक्टर एस मंडल थाना प्रभारी अभिनव कुमार  दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर थाना ले आया। घटना के बाबत sdpo मनीष चंद्र लाल ने कहा कि सूचना मिली थी कि हापामुनी साधु टोंगरी के पास एक महिला की गर्दन काट कर वह पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया गया है।जिसका जाच करने पुलिस पहुची। मामले की छानबीन की जा रही है अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

  • लापता हुई युवती फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद कुएं से बरामद

    लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से बुधवार शाम को लापता हुई युवती फरजाना खातून 18 वर्ष पिता मेराज अंसारी रामपुर की रहने वाली फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद पास के ही कुएं से बरामद कर ली गई है ग्रामीणों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है और इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है, फरजाना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी फरजाना के साथ गुमशुदगी की यह तीसरी चौथी घटना है

  • अज्ञात लोगों ने केदार ठाकुर को मारी 20 गोली, घटना स्थल पर ही मौत

    मृतक केदार ठाकुर छठ पूजा मनाने गया था अपना गांव !!दूसरा अर्ध्य देकर सपरिवार छठ घांट से वापस लौट रहा था घर !!

    केरेडारी : – केरेडारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुदूरवर्ती पताल पंचायत के कोले गांव निवासी केदार ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष को 11 अक्तूबर के सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दिया! घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केदार ठाकुर हजारीबाग स्थित अपने घर में रहता था! कोले गांव स्थित अपने घर छठ पूजा मनाने गया था! छठ पूजा के पारन के दिन सुबह का आर्ग देकर सपरिवार वापस घर लौट रहा था! छठ पूजा कोले गांव स्थित दामोदर नदी के घांट गया था! दामोदर नदी से वापस घर आ रहा था! घर आने के क्रम में कोले गांव और दामोदर नदी के बीच जंगल में घात लगा कर बैठे अज्ञात लोगों ने पहचान कर लोगो के भीड़ से निकाल कर 20 गोली मार दी! जिसकारण उक्त व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई! घटना की जानकारी के बाद केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया! और अग्रेतर कारवाही करने के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है! घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है! वहीं कोले गांव समेत आस पास के ग्रामीणों में दहसत का माहौल बन गया है! घटना के कारण आपसी दूशमनी बताया जा रहा है!

  • CRPF जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी है, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए. फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है. अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के आरोपी रितेश रंजन ने ऐसा क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले की पूरी जांच की जा रही है.

    जानकारी के मुताबिक, घटना छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र सुकमा की है. सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है. आरोपित जवान अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात था. वहीं बीती रात करीब 1 बजे घटना घटी. सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

  • अशर्फी हॉस्पिटल के समीप हाइवा में लगी आग मची अफरातफरी

    धनबाद के बिनोद बिहारी चौक अशर्फी हॉस्पिटल के समीप खड़ी एक हाइवा में अचानक आग लगी आग लगने से मची अफरातफरी हालांकि समाचार बनाये जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आनेजाने वाले राहगीरों भय का माहौल उत्पन्न हो गई बता दें कि चालक व उपचालक चालक ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे घटना के बाद सडक पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दी गई आग कैसे लगी फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल पाई हाइवा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गई

  • 24 घंटे बीत गये पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का सुराग भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे

    24 घंटे बीत गये पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का सुराग भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे


    रांची। भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे- यह कहना था कल नगड़ी थाना के टंगटंग टोली में मिले दो शवों में से मृतक एनामुल अंसारी का,यह सुनने के बाद दो बच्चो के साथ पति के आने के इंतजार में गुजार दी सारी रात पर उसे क्या मालूम था कि उसका पति अब कभी भी घर नहीं आयेगा। इसी तरह होटल में काम करने वाला मांडर के सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के बीवी बच्चे भी उसके राशन ले कर घर आने का इंतजार करते रह गये।
    मालूम हो कि कल अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नगड़ी थाना कि पुलिस धुर्वा लोधमा रोड के टंगटंग टोली रिंग रोड पुलिया के पास से दो लोगों का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान बाद में मांडर थाना क्षेत्र के रंग पेंट करने वाले एनामुल अंसारी और होटल में काम करने वाले सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के रुप हुई थी।
    दोनों शवों की पहचान के बाद मृतकों के परिजनों से पुलिस बयान लिया था जिसमें एनामुल अंसारी की पत्नी नीखत परवीन ने पुलिस को बताया की काम पर जाने की बात बोल कर दोनों घर से निकले थे,रात तक घर नहीं लौटने पर नीखत ने एनामुल को फोन किया था जिसमें तब उसने बताया था कि कुछ भैया लोग उसे अपने साथ बैठाये हुए हैं, उसके बाद कॉल कट गया। इधर मामले में पूछने पर डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनोद राम के मुताबिक अभी तक पुलिस को मृतक के फोन का कॉल डिटेल नहीं मिला है। जिससे घटना स्थल की पहचान अभी तक नहीं किया जा सका है।
    वहीं दो लोगों की निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे फेके जाने की घटना से मांडर क्षेत्र के लोगोें में आक्रोश है। मृतकों के परिजन व ग्रामीणों ने मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से हस्तक्षेप कर हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है।

  • पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरे का सुराग नहीं ठाकुरगांव के दो सिपाही पर गिरी गाज


    रांची। ठाकुरगांव लूट मामले में पुलिस कस्टडी से फरार लुटेरे सजीबुल अंसारी का आज तीसरे दिन तक ठाकुरगांव थाना की पुलिस सुराग नहीं ढूंढ सकी।
    सजीबुल के पुलिस कस्टडी से भागने के मामले की जांच खलारी डीएसपी डीएसपी अनिमेष नैथानी कर रहे हैं । जांच में ठाकुरगांव थाना के दो सिपाहियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। जिन दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है उनमें अनिल सूरीन और संदीप उरांव शामिल है।
    मालूम हो की पुलिस गिरफ्त से भागा सजीबुल अंसारी पुराना शातिर अपराधी है, वह अपने गिरोह के साथ लूट सहित कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके खिलाफ ठाकुरगांव बुड़मू रातू व मांडर सहित कई अन्य थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें इन थानों की पुलिस को उसकी पहले से तलाश है।
    मालूम हो कि शुक्रवार की रात इटहे खखरा गांव के पास तीन लुटेरों द्वारा फाईनांस कम्पनी के मैनेजर उत्तम कुमार मिश्रा से1लाख 33 हजार लूट लिया गया था। घटना के बाद शोर सुन कर इटहे गांव के ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को खदेड़ कर पकड़ लिया था। पीटाई करने के बाद ग्रमीणों ने तीनों को ठाकुरगांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़ में आये तीनो अपराधियों से पूछ ताछ में मिली जानकारी पर घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने वाले चौथे आरोपी मनातू निवासी रियाजुल अंसारी की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सजीबुल अंसारी को ले कर मनातू गांव गयी थी। सजीबुल दो दो सिपाहियों अनिल सूरीन और संदीप उरांव के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठा था बाकी पुलिस कर्मी रियाजुल के घर छापामारी करने गये थे। उसी दौरान रात करीब दो बजे सजीबुल दोनों सिपाहियों को शौच जाने की बात बोला और हथकड़ी से हाथ निकाल कर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।
    सजीबुल अंसारी एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं,उसके भागने के बाद हुई जांच में दो पुलिस कर्मियों, अनिल सूरीन और संदीप उरांव की लापरवाही सामने आई है जिनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जांच रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

  • साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर पशुओं को छोड़कर भागे तस्कर

    साहिबगंज। रेलवे स्टेशन पर पुलिस के डर से पशुओं को छोड़कर पशु तस्कर फरार हो गए।

    जिसके बाद पशु स्टेशन में इधर उधर भटकने लगे। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार रात में रेलवे स्टेशन पर पशुओं का झुंड देखकर लोगों को शक हुआ। जब कुछ लोगों ने पूछताछ की कि यह पशु किसके हैं। तो उन पशुओं को वहां लाने वाले लोग मौके से फरार हो गये। इसके बाद इन मवेशियों को महादेवगंज गौशाला में सुरक्षित भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पशु तस्कर इन पशुओं को तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे। काली पूजा के विसर्जन जुलूस के कारण सड़क पर भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को देखकर पशु तस्करों ने पशुओं को साहिबगंज स्टेशन परिसर में घुसा दिया। इसी दौरान स्टेशन में मौजूद लोग तस्करों से पूछने लगे कि कहां ले जा रहे हो। इस पर सभी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची औ पशुओं को महादेवगंज स्थित गौशाला भेज दिया गया।

  • मुखिया के घर तोड़फोड़ करने वाले अपराधी रियाज के घर ग्रामीणों ने बोला धावा

    श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने रात को एक बजे किया था हमला

    रामगढ़। ग्राम पंचायत पालू के मुखिया गंगाधर महतो के घर शनिवार की देर रात लगभग एक बजे सुशील श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने अपने गुर्गों के साथ धावा बोल दिया। मुखिया के घर जाकर अपराधियों ने तोड़-फोड़ किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद अपराधियों द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में आज सुबह ग्रामीणों ने पालू पंचायत अंतर्गत रोचाप स्थित रियाज अंसारी के घर को हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने घेर लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना पाकर पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश, भूरकुंडा ओपी प्रभारी अजीत भारती समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बल के जवान रियाज के घर पहुंच गए। जहां से काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया जा सका। वहीं रियाज के घर पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। रियाज अंसारी घर से फरार बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि श्रीवास्तव गिरोह के शूटर कई हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित संगीन मामले में जेल जा चुका है। अभी वह जेल से छूट कर बाहर निकला है।

  • गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में

    हजारीबाग। पंचमंदिर चौक के पास गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम दो पक्षों में झड़प हो गयी।

    इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दुसरे पर पथराव किया गया। इस पथराव में कई वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ कुर्सियां भी तोड़ी। सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी और सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले को शांत कराया गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा है कि हजारीबाग में अमन, शांति और सौहार्द के साथ लोग रहना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में अमन-चैन कायम रखें।

  • अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़वाने के लिए पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

    गोड्डा। मोतिया ओपी थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए अराधियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

    गोराडीह में मोतिया ओपी थाना ने एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा था। जिसके बाद कुछ लोगों ने गाड़ी को छुड़वाने की कोशिश की। जब पुलिस ने गाड़ी छोड़ने से इंकार किया तो अपराधियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस के जवानों को चोटें भी आई। मोतिया ओपी प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि पथराव में उन्हें भी चोट आई है। साथ ही कुछ पुलिस जवान भीघायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ कर बालू लोडेड ट्रैक्टर को थाना ले गर्ई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों में कुछ की पहचान दिलीप यादव, रामकृष्ण यादव और पंकज यादव के रूप में हुई है।

  • मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की टैंकर के चपेट में आने से मौत

    गिरिडीह। बेंगाबाद थाना इलाके के घुटिया में मार्निंग वाक पर निकले 40 वर्षीय कुदुश की मौत टैंकर की चपेट में आने से हो गई। चालक मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैंकर व चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि दो टोल प्लाजा से उक्त टैंकर को भागने के दौरान गुजरते हुए देखा गया है। मृतक घुटिया का ही रहने वाला था। घटना से मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है। मृतक प्रेस फोटोग्राफर नवाज के मामा भी थे। परिजनों के अनुशार मृतक कुदूस आज अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना इलाके के गिरिडीह से मधुपुर जाने वाले रोड घुटिया के समीप मधुपुर से आ रहे एक आॅयल टैंकर का संतुलन बिगड़ गया। जिसकी चपेट में कुदुस आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • राज्य के 6 जिलों में बिजली संकट, 4 से 8 घंटे तक हो रही है लोड शेडिंग,रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में उपभोक्ता परेशान

    रांची। डीवीसी ने झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को दिए अल्टीमेटम के मुताबिक कमांड एरिया के जिलों में बिजली कटौती शुरू कर दी है

    इससे राज्य के छह जिलों रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इन जिलों में चार से लेकर आठ घंटे तक की लोड शेडिंग हो रही है। ग्रिड सब-स्टेशन शुरू होने ले जेबीवीएनएल का कई हिस्सों में अपना नेटवर्क हो गया है। इसलिए डीवीसी की कटौती की मार कम पड़ रही है। धनबाद में गोविंदपुर ग्रिड, चतरा और हजारीबाग में इटखोरी ग्रिड जबकि गिरिडीह में सरिया जमुआ संचरन लाइन चार्ज होने से उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल के नेटवर्क से बिजली दी जा रही है। जेबीवीएनएल प्रबंधन त्योहारों के मौसम में कटौती को रोकने के लिय प्रयास कर रहा है। डीवीसी से करीब 600 मेगावाट बिजली खरीद कर जेबीवीएनएल आपूर्ति करता है। डीवीसी के अल्टीमेटम के मुताबिक 31 अक्तूबर तक 2110 करोड़ जेबीवीएनएल पर बकाया है। कहा गया है कि समझौते की शर्तों के मुताबिक 50 प्रतिशत यानि 300 मेगावाट बिजली कटौती होती रहेगी। दूसरी ओर जेबीवीएनएल प्रबंधन इस स्थिति से निपटने के लिये डीवीसी प्रबंधन से वार्ता करने में जुटा है। जेबीवीएनएल का कहना है कि कैबिनेट के फैसले के मुताबिक खरीदी गई 600 मेगावाट बिजली के बदले 100 करोड़ रुपये का भूगतान हर महीने किया जा रहा है। यह दो तिहाई बिजली की कीमत है। ऐसे में डीवीसी को कटौती करनी भी है तो वह एक तिहाई करीब 200 मेगावाट की करे।