रांची। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर निर्माता निर्देशक लेखक लाल विजय शाहदेव लगातार सामाजिक मुद्दों और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के निर्माण में लगे हुए हैं। बिहार की लुप्त होती लोक कला लौंडा नाच पर आधारित फिल्म नाच बैजू नाच का निर्माण हो चुका है। जो 23 सितंबर को दर्शकों के समक्ष रिलीज होगी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने लौंडा नाच करने वाले कलाकार का मुख्य किरदार निभाया है। भोजपुरी भाषा में बनी इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। लाल विजय शाहदेव का कहना है की इस फिल्म से दर्शक अपने परिवार के साथ फिर से भोजपुरी फिल्म से जुड़ेंगे। फिल्म में भोजपुरी लोक गीतों का भरपूर इश्तेमाल किया गया है। जिसका संगीत दिया है चंदन तिवारी और दीपक श्रेष्ठ ने। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों ने अपने किरदार को जीवंत बना दिया है। जिसमें खुशबू शर्मा, प्रगति चौरसिया, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, रवि झांकल, कीयारा कंठेवाल, नीलम पांडेय, उल्हास कुदवा, फूल सिंह, विनोद आनंद और ललित कुमार मुख्य है।
श्रेणी: Entertainment
-
निक तुम्हारी जिंदगी में खुशियां व चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे : प्रियंका
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बीते 16 सितंबर को निक जोनस का बर्थडे था जिसे खास बनाने में प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निक के बर्थडे पर क्लिक की गई सभी तस्वीरों का कलेक्शन है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत पोस्ट लिखा।
प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, तुम्हारी जिंदगी में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे। आई लव यू निक जोनस। ये एक ऐसा वीकेंड था जिसने मेरा दिल खुशियों से भर दिया। इसकी शुरूआत मेरी मेरे पति का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करने की कोशिश के तौर पर हुई लेकिन अंत इससे कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर हुआ।
फैमिली को कहा थैंक्स
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ह्यनिक जोनस के स•ाी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने इसे ढेर सारी खुशियों और प्यार से भर दिया। तुम घर से दूर हमारे लिए एक घर ही हो। इस अतुल्य आदमी के लिए एक परफेक्ट सेलिब्रेशन तैयार करने के लिए मैं आप सभी का पर्याप्त रूप से कभी शुक्रिया नहीं कर पाऊंगी।
गोल्फ कोर्स में बिताया दिन
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन खास लोगों के नाम लिखे हैं जिन्होंने निक जोनस के बर्थडे को खास बनाने में उनकी मदद की। इनमें ज्यादातर निक जोनस के परिवार के सदस्य या फिर उनके दोस्त हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने यह पूरा दिन गोल्फ कोर्स में ही बिताया। -
डायनामिक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म अग्निवेदी का पहला टीजर आज रांची प्रेस क्लब में रिलीज किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ आरिफ बट्ट तथा युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की चेयरमैन अंशु तिवारी उपस्थित हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद जालान, धनंजय नाथ तिवारी, बिमल अग्रवाल, मुरारीलाल गुप्ता, मेहुल प्रसाद, अंकित सिंह मौजूद थे।
इस फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए अग्निवेदी फ़िल्म के निर्देशक राजेश पांडे ने बताया कि यह फ़िल्म पूर्वोत्तर भारत के कोयला माफिया की कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत वादियों तथा पूर्वोत्तर में स्थित कोयला खदानों में हुई है।
इस फ़िल्म में पुलिस विभाग के सकारात्मक पहलू को एक सुपर पुलिस मैन की भूमिका में दिखाया गया है। कोयला माफिया और पुलिसकर्मियों के बीच के संघर्ष के अलावा इस फ़िल्म में प्रेम कथा का भी चित्रण किया गया है। इस फ़िल्म के गानों को बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुछाल, ऋचा शर्मा और गायक आलोक सिंह ने गाया है जिसे आज की युवा पीढ़ी खूब पसंद करेंगी। निर्माता के तौर पर स्नेहलता पांडे ने सीमित बजट में आज के दर्शकों को लुभाने वाली फिल्म बनाई है। जल्द इस फ़िल्म को दर्शकों के बीच थिएटर में रिलीज किया जाएगा। मुख्य कलाकारों में अभिषेक, काजल, त्रिलोकनाथ और राजेश पांडे हैं जिनकी एक्टिंग देखकर लोग ताली बजाने से खुद को रोक नही पाएंगे। वहां उपस्थित सभी अतिथियों ने फ़िल्म की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
फ़िल्म निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सहयोगियों में जयंत चौहान, अनिल कुमार, डी सुशांत आदि शामिल हैं। -
कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो हुआ वायरल
टिक टॉक स्टार अंजली अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। अंजली को कच्चा बादाम से शोहरत मिली थीं। एक्ट्रेस हाल ही में कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अंजली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाली लड़की अंजली अरोड़ा है। हालांकि अभी तक इस बात की सही जानकारी नहीं मिली है कि ये लड़की कौन है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली अरोड़ा नहीं है।
वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली जैसी दिखती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि अंजली की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टिकटॉकर का एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है। इससे पहले टिकटॉकर निशा गुरगैन का भी वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि निशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं। हालांकि निशा ने इस वीडियो को फर्जी बताया था।
-
कैट का कैट वॉक
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय में कैट और डॉग शो का आयोजन किया गया जिसमे 47 बिल्लियों और 100 से ज्यादा डॉग्स ने भाग लिया। इस अवसर पर कैट और डॉग्स की विभिन्न प्रजातियों को देखने का अवसर मिला। जिनमे पर्शियन, इंडियन, सेमेस, अमेरिकन बॉब टेल और हिमालियन जैसे रेयर ब्रीड के कैट्स शामिल थे। वहीं डॉग्स में अलास्कन मलामुटे, हस्की, बुल्ल मेसटिफ, समोइड, लैब्राडोर, पग, बीगल, रोटव्हीलर, जर्मन शेफेरड, गोल्डन रेट्रिवर, कैन-कोर्सो, पिटबुल जैसे कई ब्रीड्स देखने को मिला। कैट शो में व्हिस्की नमक पर्शियन ब्रीड की बिल्ली को ओवरआल चैंपियन का खिताब दिया गया। वहीं सोग शो में अलास्कन मलामुटे और कैन-कोर्सो विजता रहीं। विजेता डॉग-कैट को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और विरबैक हेल्थ केयर की ओर से गिफ्ट हैंपर और कई अन्य ईनाम से नवाजा गया। सेंटर फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना की निदेशक प्रोफेसर पूर्णिमा शेखर सिंह कैट शो की मुख्य अतिथि थी, वहीं मेजर जनरल राजपाल पुनिया, वाईएसएम, जीओसी, जे एंड बी सब एरिया, दानापुर कैंटोनमेंट डॉग शो के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। दोनों शो की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजक समिति के चेयरमैन और महाविद्यालय के डीन डॉ. जेके प्रसाद उपस्थित थे।