Gandiv. Ranchi: रांची से पूर्वांचल आने जाने वाले यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया है कि ट्रेन संख्या 18629/18630 रांची–गोरखपुर–रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू किया जायेगा।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18629 रांची – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी |
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 16:50 बजे, मूरी आगमन 18:28 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:48 बजे, धनबाद आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, जसीडीह आगमन 00:32 बजे प्रस्थान 00:34 बजे, पटना साहब आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:27 बजे, पटना आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:05 बजे एवं गोरखपुर आगमन 11:30 बजे होगा |
ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर – रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/11/2024 से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी |
इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान 15:30 बजे, पटना आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, पटना साहब आगमन 22:28 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, जसीडीह आगमन 02:17 बजे प्रस्थान 02:19 बजे, धनबाद आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मूरी आगमन 07:58 बजे प्रस्थान 08:00 बजे एवं रांची आगमन 09:25 बजे होगा |
इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, कुल 22 कोच होंगे।
निर्वाचन आयोग के प्रेस कॉन्फ़्रेंस में 3.30 बजे होगी घोषणा
झारखंड के साथ महाराष्ट्र में भी चुनाव का होगा ऐलान
गांडीव रिपोर्टर
रांची। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर साढ़े तीन बजे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलायी है। आयोग द्वारा जारी चिट्ठी के अनुसार प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में आचार संहिता आज से ही लागू हो जाएगी।
इलेक्शन कमिशन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में विधानसभा चुनाव पाँच चरणों में होंगे, जबकि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव संपन्न कराया जाना है। आयोग द्वारा बुलायी गई संवाददाता सम्मेलन में आज इसकी घोषणा कर दी जाएगी। ग़ौरतलब है कि पिछले दो महीनों से निर्वाचन आयोग लगातार इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर विभिन्न बैठकों और राज्यों का दौरा कर तैयारी में जुटी हुई थी।
राँची। ईडी ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके पीएस हरेंद्र सिंह और आईएएस मनीष रंजन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर ईडी की टीम की दबिश से हड़कंप मचा है। एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है।सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी में जुटी हुई है।
कल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रोजेक्ट भवन में करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
गांडीव रिपोर्टर: रांची। मुख्यमंत्री हेमन्तसोरेनकल 14 अक्टूबरकोमुंबईमेंनिर्माणहोनेवालेझारखंडभवनकाप्रोजेक्टभवनसेऑनलाइनशिलान्यास करेंगे।इस तरह देश की राजधानी दिल्ली के बाद देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा ।
नवी मुंबई में बनेगाझारखंडभवन
मुख्यमंत्री श्री सोरेन मुंबई में जिस नये झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे, वह मुंबई में सेक्टर 30A, वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में बनेगा। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मंत्री रामेश्वर उराँव एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित रहेंगे।
राँची। लोकसभा चुनाव में राजधानी राँची सीट हॉटशीट बनती जा रही है। आज गुरुवार को भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अब्दुल मीर गनी ने उनको कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया, जबकि सुबोध कांत सहाय ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
राँची सीट से लड़ेंगे चुनाव
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे।पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस रामटहल चौधरी को अब सुबोधकांत सहाय की जगह राँची सीट से उतारेगी।हाल तक जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चुनावी वैतरणी पार करने वाले रामटहल इस बार राम और भाजपा के खिलाफ आग उगलेंगे।
सुबोधकांत को दिखाया ठेंगा
महतो वोट के लालच में कांग्रेस ने तीन बार राँची सीट से जीत हासिल कर लोकसभा पहुँचे सुबोधकांत सहाय को असहाय बना दिया। कार्यक्रम में बुके देते सुबोधकांत सहाय के चेहरे पर पार्टी द्वारा ठेंगा दिखाने की बेबसी साफ़ दिख रही थी। देखना यह है कि पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ बाग़ी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे रामटहल, जो अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाए थे, इस बार क्या गुल खिलाते हैं।
मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की घोषणा हो चुकी है। मोहन यादव कल यानी बुधवार, 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में होगा। समारोह में मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।
नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज
इधर, सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएगी। सियासी हलकों में सिर्फ यही चर्चा है कि इन सीनियर लीडर्स की क्या भूमिका रहेगी।
नए सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जायजा लिया। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता शामिल थे।
शिवराज ने मोहन यादव के सीएम बनने का रखा प्रस्ताव
मध्यप्रदेश के नए सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग चुकी है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।
शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
एमपी के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।
लाल परेड मैदान में बनाए गए हैलीपेड
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि लाल परेड मैदान में हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा बनाए गए हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। बैठक के पहले राजनाथ सिंह के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पार्टी हाईकमान ने तत्काल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए थे। पहले संसद में नरेंद्र तोमर की जगह पार्लियामेंट में जवाब देने की उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, इसे कैंसिल कर दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद हैं। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक अनिता भदेल विधायक दल की बैठक में पिछले दरवाजे से पहुंचीं।
सरायकेला/खरसावां। राज्य का कोई ऐसा कोना नहीं मिलेगा, जहां सरकार नहीं पहुंचेगी। आज राज्य के गांव और पंचायत में शिविर के जरिए जरूरतमंद योजना का लाभ ले रहें हैं।सरायकेला- खरसावां के नौ प्रखंड के 132 पंचायत में भी तय समय अनुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री खरसावां के सिमला पंचायत स्थित गोंडपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य भर में लग रहे शिविर के माध्यम से आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान- मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।
15 हजार किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा। बिजली, पानी और सड़क गांव गांव पहुंचाने का कार्य होगा। वर्तमान में आपकी सरकार सौ यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ अबतक करीब 66 हजार लोगों को मिला है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को मजबूती के उद्देश्य से शहर में निवास करने वाले लोगों को अपने घरों एवं कैम्पस पर पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है।
वनोपज के लिए एमएसपी तय होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह धान क्रय को लेकर सरकार ने मिनिमम सपोर्टिंग प्राइस तय किया है उसी तरह वनोपज को लेकर भी एमएसपी तय किया जाएगा। इसके लिए सिदो कान्हो वनोपज सहकारी संघ का गठन किया गया है, ताकि वनोपज का सही मूल्य किसानों को मिल सके। बाजार से अच्छे कीमत पर वनोपज क्रय किया जाएगा।
बकाया मिलता तो लाखों एकड़ भूमि सिंचित होती
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की कोयला रॉयल्टी का बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ का भुगतान नहीं कर रही है। अगर यह राशि झारखण्ड को प्राप्त हो जाती, तो वृद्ध महिला- पुरुष को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह देते, हजारों एकड़ भूमि में सिंचाई हेतु किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाते, युवाओं को स्वरोजगार हेतु 10 -10 लाख रुपए देते, 500 रूपए में गैस सिलेंडर देते। लेकिन वे इस बकाया राशि को नहीं दे रहें हैं।
अबुआ आवास योजना राज्य सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत हैं, इसके बिना जीवन यापन मुश्किल है, लेकिन झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब राज्य सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। पूर्व में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। लेकिन आपकी सरकार ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से आच्छादित किया। अब जनवितरण प्रणाली की दुकान में दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष में दो बार सरकार वस्त्र भी जनवितरण प्रणाली की दुकान से जरुरतमंदों को प्राप्त हो रहा है।
विदेश में मिल रही है उच्च शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहे इसके लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है।प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए सरकार मदद दे रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का काम हो रहा है। इसकी गारंटर सरकार बनेगी। इसलिए माता -पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाएं। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। वर्तमान में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 50 बच्चों को यह स्कॉलरशिप मिल रहा है। यह देश की पहली ऐसी योजना है।
#10 गायउपलब्धकरानेकाआदेश
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाद के क्रम में ईचागढ़ की सविता देवी को 10 गाय उपलब्ध कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री को संवाद के क्रम में सविता ने बताया कि उसे एक गाय मिला है, लेकिन वह 10 गाय लेना चाहती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, ईचागढ़ को 10 गाय उपलब्ध कराने हेतु प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
ये भी जानना जरूरी है…
#सरायकेला – खरसावां में वर्ष 2021-22 में आयोजित कार्यक्रम में 1,11, 355 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 में 1, 56, 773 आवेदन का निष्पादन हुआ
#तीसरे चरण में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में अबतक आयोजित 48 शिविर के माध्यम से 63, 530 आवेदन प्राप्त हुए
#अबुआ आवास योजना के तहत अबतक कुल 33, 476 आवेदन आए
#गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए शिविर के माध्यम से अबतक 2, 509 स्टूडेंट्स ने एप्लीकेशन दिया
#सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से वर्ष 2023 में 21, 582 किशोरियों को जोड़ते हुए ₹10.93 करोड़ स्वीकृत किया गया
#बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2, 758 कूप स्वीकृत हुए
#झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अबतक 3, 307 किसानों का ₹11.87 करोड़ KCC ऋण माफ किया गया #किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत वर्ष 2023 में कुल 10, 252 किसानों को कुल ₹60.28 करोड़ ऋण उपलब्ध कराया गया
#मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अबतक 3,034 लाभुक आच्छादित हुए
राँची। झारखंड विधानसभा का शीत सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज मंज़ूरी दे दी। बताया जा रहा है कि शीत सत्र एक सप्ताह का होगा। 22 दिसंबर को सत्र का समापन होगा।
मुंबई। सहारा श्री सुब्रत रॉय का आज देर रात 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर के तमाम प्रयासों के बावजूद सहारा श्री को नहीं बचाया जा सका और आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को कल लखनऊ लाया जाएगा।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले सहारा श्री सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराया था। लेकिन पिछले डेढ़ दशक से सहारा श्री विवादों से जूझ रहे थे।
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गणेशी लाल की जगह रघुवर दास लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर यह जानकारी दी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
बधाई का लगा ताँता
रघुवर दास के गवर्नर बनने पर झारखंड में हर्ष की लहर है। उनको बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। भाजपा के पूर्व प्रवक्त अमर प्रीत सिंह काले ने पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा श्री दास भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं। दल ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवो का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि को भी कोटिशः बधाई दी।
ज़मीन के विवाद में रिश्तेदारों ने दिया लोमहर्षक घटना को अंजाम
बोकारो। ज़िला के रितुडीह में एक महिला को भीड़ ने आज जिंदा जला दिया। जलने से महिला अमीषा परवीन की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक भीड़ में 20-25 लोग शामिल थे। महिला को केरोसिन तेल छिड़कर जलाया गया। मृतक महिला माराफारी क्षेत्र के बांसगोरा की रहने वाली थी। हादसे में महिला का शरीर 80-90 फीसद जल गया था। महिला का नाम अमीषा परवीन बताया जाता है।
25 लोग थे हमले में शामिल
जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला अपने घर में नहीं थी। इसी समय 20-25 की संख्या में लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। इसमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। महिला को घऱ में नहीं पाकर भीड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने घऱ को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के बाद महिला अपने घर पहुंची तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती इससे पहले ही भीड़ ने उस पर केरोसिन छिड़क दिया औऱ आग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पहुंचा उसका बेटा मुजीब अली भी जल गया।
अस्पताल में हो गयी मौत
महिला को आग लगाकर भीड़ वहां से चलती बनी। आसपास के लोग दोनों मां-बेटे को सदर अस्पताल ले गये।सदर अस्पताल में बर्न नहीं होने के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो सका। उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच महिला की मौत हो गयी। इधर अमिषा परवीन के बेटे मुजीब का कहना है कि कुछ लोग उसके घर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी दुश्मनी में ये कांड किया गया है। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि घरवालों के अनुसार, कुछ महीने से रिश्तेदारों के साथ परवीन का जमीन विवाद चल रहा था। जमीन करमा मांझी का बताया जा रहा है। आग में घायल महिला का पति काम करने दूसरे राज्य में गया है। आरोपियों की तलाश में माराफारी पुलिस छापेमारी कर रही है।
स्वस्थ्य जीवन, लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना ला•ादायक : राज्यपाल
अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर मंथन करने की जरूरत : बन्ना
रांची। भारत सरकार के निर्देश पर आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आॅनलाइन हुआ। जबकि झारखंड में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के मौजूदगी में अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले पांच निक्षय मित्रों, पांच रक्तदान संगठनों और दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया। आयुष्मान आपके द्वार 17 सितंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत छूटे हुए सभी योग्य लाभूकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
अभियान की शुरूआत करते हुए हो रही है खुशी: सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम की शुरूआत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया है। आज मुझे इस अभियान की शुरूआत करते हुए खुशी हो रही है। यह गरीबों के लिए वरदान है। स्वस्थ्य जीवन लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना लाभदायक सिद्ध हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर एक लाभूक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। राज्यपाल ने कहा कि गरीबों के लिए बीमारी एक अभिशाप की तरह है। ऐसे में इस योजना के शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को सुविधा मिली है।
आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं : बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं। इस कार्यक्रम में हमारे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए हैं। राज्य के अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे पहुंचे इस पर मंथन करने का दिन है। आयुष्मान भव: का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। 1 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का काम किया जा चुका है। लेकिन अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। राज्य के 540 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। राज्य में 1040 योग प्रशिक्षको की नियक्ति की गई है। पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और जिला अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है। बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग किया है कि राज्य के 24 जिलों में ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना करें। आयुष्मान में कुछ फजीर्वाड़ा हुआ है। कैग की रिपोर्ट भी आयी है। इस पर कड़ा कदम उठाया जाएगा।
स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को बनाना है समृद्ध डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और नगर निकाय/नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर इसके खात्मे को लेकर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को समृद्ध राज्य बनाना है। एक-एक गाँव को चिन्हित कर स्वास्थ्य की दिशा-दशा को मजबूत किया जाएगा।
आयुष्मान जैसी योजना कोई और देश नहीं ला सकी: संजय सेठ रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के किसी देश ने अपने करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान जैसी योजना नहीं ला सकी। गरीब अपने इलाज के लिए घर, जमीन और बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाना पड़ता है। ऐसे में आयुष्मान योजना ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लेकिन योजना के आड़ में गरीबों का हक मारा जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग करता हूं कि कठोर कार्रवाई करें।
राज्य की 88 प्रतिशत जनता को मिल रहा है आयुष्मान योजना का ला•ा: अरुण कुमार सिंह
अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथो हुआ है। राज्य में 2 करोड़ 97 लाख आयुष्मान योजना के लाभूक है। राज्य की 88 प्रतिशत जनसंख्या मुख्यमंत्री आयुषमान भारत जन आरोग्य योजना से अच्छादित है। प्रखंड में हर सप्ताह आयुष्मान स्वास्थ्य सप्ताह मेले का आयोजन किया जाएगा। पहले हर तीसरे शानिवर को पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बुजुर्ग सप्ताह का आयोजन किया जाता था। इसे अब हर शानिवार को करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान पखवाड़ा के समापन पर 2 अक्टूबर को राज्य भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने की है। वही इस वित्तिय वर्ष में 5 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। अंगदान को राज्य में बढ़वा देना प्राथमिकता है। अरुण ने कहा कि आयुष विभाग को सुदृढ किया गया है। शिशु मृत्यु दर झारखंड में 25 है, जबकि देश का 28 है। इसे शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये रहे मौजूद अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा बीरेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद संजय सेठ, निदेशक रिम्स डॉ आरके गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी राकेश दयाल, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया। इनमें डीएसपीएमयू, उषा मार्टिन, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान, निक्की वायर वर्क्स लिमिटेड, इनर व्हील क्लब आॅफ रांची साउथ को सम्मानित किया गया।
रक्तदान में बेहतर करने वालो को किया गया सम्मानित
-ब्लड सेंटर सदर अस्पताल की नम्रता श्रीवास्तव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद बाबर, सूरज झंडई
-सिंगल डोनर प्लेटलेट के लिए पराग को सम्मानित किया गया।
-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोकदोरो कांके की सीएचओ निर्मला खलखो को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
अगले चार महीनों में 35,894 पदों पर नियुक्ति के लिए होंगे 12 परीक्षाएं
रांची। झारखंड में इसी महीने से नवंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) ने कुल 35,894 पदों पर नियुक्ति परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। सर्वाधिक नियुक्तियां सहायक आचार्य के पद पर होगी। हाल ही में जेएसएसी ने 26,001 सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था।
6 परीक्षा सीबीटी और 6 ओएमआर शीट पर जेएसएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार अगले चार महीनें में कुल 12 नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें से 6 सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड होंगी। वहीं बाकी 6 ओएमआर शीट पर ली जाएगी। झारखंड में स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा भी आयोजित की जानी है। झारखंड सरकार ने पीजीटी टीचर के भी 3,020 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
अक्टूबर से रिजल्ट आना शुरू हो जायेगा जहां अगस्त-नवंबर के बीच प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं अक्टूबर माह से इन परीक्षाओं का परिणाम भीजारी करना शुरू हो जाएगा। परीक्षा की संभावित तारीख और परिणामों की बात करें तो लैब असिस्टेंट के 490 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त को परीक्षा ली जाएगी। इसका परिणाम अक्टूबर में जारी होगी। पीजीटी टीचर्स के 3,020 पदों के लिए 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं नवंबर में रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।
नगरपालिका सेवा की परीक्षा 29 अक्टूबर को डिप्लोमा स्तरीय 1296 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा 2 सितंबर-20 अक्टूबर के बीच ली जाएगी। वहीं नतीजे दिसंबर में आएंगे। सामान्य स्नातक भर्ती परीक्षा 14 से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी और दिसंबर में परिणाम आएगा। नगरपालिका सेवा के 921 पदों पर 29 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा का परिणाम दिसंबर में जारी होगा। उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा सितंबर में होगी।
जनवरी 2024 तक आ जायेंगे स•ाी रिजल्ट जनवरी-दिसंबर में रिजल्ट आएगा। आईटीआई प्रशिक्षक के 727 पदों पर नियुक्ति के लिए 15-17 दिसंबर को परीक्षा होगी और नतीजे जनवरी में आएंगे। मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर को होगा और परिणाम जनवरी में आएंगे। सहायक आचार्य के 26001 पद पर नियुक्ति के लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा होगी और जनवरी में रिजल्ट आएगा। स्नातक तकनीकी, महिला पर्यवेक्षिका और इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा और परिणाम दिसंबर-जनवरी में आएंगे।
राँची। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मन भेजा है। भेजे गए समन के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन से रांची के हिनू स्थित जोनल कार्यालय में 14 अगस्त को पूछताछ की जाएगी। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को कांड संख्या 25/23 में समन भेजा है। ज़मीन घोटाले के इस मामले में राँची के पूर्व डीसी छवि रंजन, राजधानी के बड़े व्यवसायी विष्णु अग्रवाल समेत कुल 13 लोग जेल की हवा खा रहे हैं। इससे पहले ईडी अवैध खनन ममाले में भी सीएम हेमंत सोरेन से पिछले साल 18 नवंबर 2022 को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।
रांची। विधानसभा के मानसून सत्र में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि – हम चाहते हैं कि ये सदन में कान पकड़ कर माफी मांगे, नहीं तो इनकी हम ऐसी-तैसी कर देंगे। इतना कहते हुए श्री मेहता विधायक इरफान अंसारी की ओर बढ़ते हुए अपने कुर्ते के बाजू को ऊपर चढ़ाने लगें। इस स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक उमाशंकर अकेला ने शशिभूषण मेहता को रोक लिया, अन्यथा सदन में मारपीट की घटना से लोकतंत्र शर्मसार हो सकता था। श्री मेहता के इस रवैये और वक्तव्य से सदन में जबरदस्त हंगामा शुरु हो गया।
सत्ता पक्ष के विधायकों ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए श्री मेहता पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया और उनको सदन से बाहर करने के लिए हंगामा करने लगे। स्थिति ऐसी बन गयी कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो अपनी सीट से गुस्सा कर उठें और जोर-जोर से बोलते हुए विधायक श्री मेहता पर विधानसभा को अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया और उन्हें शांति से अपने आसन पर बैठने का निर्देश दिया। हालांकि, स्पीकर की आवाज भी शोरगुल में दबी रह गयी।
इरफान को देखते ही भड़क गये मेहता
इधर अन्य दिनों की तरह भाजपा के विधायक वेल में हंगामा कर रहे थेइसी बीच इरफान अंसारी सदन में पहुंचे तो शशिभूषण मेहता उनको देखते ही भड़क गए। कहा कि इधर आओ तुमको बताते हैं।शशि भूषण मेहता इस कदर नाराज थे कि इरफान अंसारी की तरफ आग बबूला होकर बढ़ने लगे। बाद में दोनों विधायकों के बीच बीचबचाव किया गया।
रांची। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे की इजाज़त दे दी है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा था। 27 जुलाई को सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया। हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे को जारी रखने का आदेश दिया है। इससे पहले वाराणसी की जिला अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका पर एएसआई सर्वे का आदेश दिया था। एएसआई की टीम ने सर्वे शुरू भी किया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष इस पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक के साथ भी याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा था। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद सर्वे जारी रखने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील की गई थी कि अगर सर्वे किया जाएगा तो उससे ज्ञानवापी मस्जिद को नुकसान पहुंच जाएगा। मुस्लिम पक्ष की तरफ से सुनवाई के दौरान अदालत में कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं थीं, जिनमें एसआई अधिकारियों के हाथ में फावड़ा दिखा। हाइ कोर्ट ने फ़ैसले में कहा है कि एएसआई सर्वे से परिसर को कोई नुक़सान होने का ख़तरा नहीं है।
सुबह 10:30 बजे हुई घटना के बाद रूट की कई ट्रेनों को परिचालन प्रभावित
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के सीक लाइन यार्ड में मालगाड़ी की कई बोगियां रोल डाउन हो जाने के बाद बेपटरी हो गईं। बोगियां एक के ऊपर एक चढ़ गईं। यह रेल दुर्घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है। रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर राहत काम करना शुरू कर दिया है। दुर्घटना कलैईया गांव के समीप सीक लाइन यार्ड की बतायी जा रही है। फिलहाल अधिकारिक रूप से इस रेल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हुई है उसमें इंजन नही थी। शायद बोगियों की छिटपुट मरम्मती के लिए यार्ड में खड़ी थी या फिर कुछ अन्य कारणों से खड़ी थी यह फिलहाल स्पष्ट नही है। राहत कार्य में जुटे रेलकर्मी बताया जा रहा है कि सुबह के लगभग 11 बजे स्टेशन में हूटर बजा। इसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व आसपास के लोगों को जानकारी हुई कि कहीं रेल दुर्घटना हुई होगी। बोगियों के सीक लाइन यार्ड में बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों व संबंधित विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गये हैं।
रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित सूचना मिली है कि चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन के साथ लग•ाग 140 टन क्रेन भेजा गया है। घटना के बारे में कुछ लोग बता रहे हैं शायद कंपन के कारण मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई होगी।
इस रेल दुर्घटना के बाद अप और डाउन लाईन पर पैसेजरों व अन्य ट्रेनों का आवगमन प्रभावित हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी पदाधिकारी बोगियों को पटरी में लाने के कार्य में लगे हुए हैं।
ज़मीन घोटाले में पूछताछ के बाद ED की टीम ने की कार्रवाई
राँची। न्यूक्लियस मॉल राँची का मालिक और कारोबारी विष्णु अग्रवाल को लंबी पूछताछ के बाद अभी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ED के समन पर आज वे हिनू स्थित ईडी राज्य मुख्यालय में पूछताछ के लिए पहुँचे थे। लगभग शाम चार बजे से रात 10 बजे तक ED के अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे।उसके बाद रात साढ़े दस बजे उनकी गिरफ़्तारी कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल एक अगस्त को विष्णु अग्रवाल को PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। विष्णु अग्रवाल पर सेना की ज़मीन ख़रीद मामले में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप है, जिसके ख़िलाफ़ ED की टीम ने काफ़ी साक्ष्य बटोर लिए हैं।
गिरफ़्तारी से बचने के लिए टाल रहे थे समय
इससे पहले ईडी ने विष्णु अग्रवाल को बीते 26 जुलाई को उपस्थित होने को कहा था, लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईमेल के माध्यम से बताया था कि उनके घर पर पूजा हो रही है, इसलिए वे उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने 10 दिनों की मोहलत मांगी थी। जिसके बाद ईडी ने फिर से समन जारी करते हुए 31 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया था। श्री अग्रवाल गिरफ़्तारी से बचने के लिए समय टाल रहे थे, लेकिन आखिरकार आज ED की टीम सुनवाई के बाद उनको गिरफ़्तार कर ली।
बोकारो। पेटरवार थाना के खेतको में मुहर्रम जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया। ताजिया उठाने के दौरान उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया। तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया, जिससे चार लोगों की जान चली गई और दस लोग घायल हो गये हैं। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया। अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश बोकारो जिला प्रशासन को दिया है।
बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल…
राँची। बुधवार रात दलादली चौक पर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या किए जाने के खिलाफ़ आज राजधानी में कई जगहों पर बवाल की स्थिति है। हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी संगठनों ने 12 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ़्तारी की माँग की है और गिरफ़्तारी नहीं होने पर राँची बंद का ऐलान किया है। उनके आह्वान पर आज सुबह से ही राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर आदिवासी संगठनों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह से ही राँची पतरातू मार्ग बाधित है नगड़ी और ईटकी में भी प्रदर्शन किए जाने की ख़बर है।
नगड़ी थाना प्रभारी पर गिरी गाज
सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में रांची एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 2018 बैच के दारोगा रोहित कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि कल रात को अज्ञात अपराधियों ने सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।