ईडी ने किया सीएम हेमंत को सम्मन

14 अगस्त को बुलाया, ज़मीन घोटाले में पूछेंगे सवाल

राँची। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मन भेजा है। भेजे गए समन के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन से रांची के हिनू स्थित जोनल कार्यालय में 14 अगस्त को पूछताछ की जाएगी। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को कांड संख्या 25/23 में समन भेजा है। ज़मीन घोटाले के इस मामले में राँची के पूर्व डीसी छवि रंजन, राजधानी के बड़े व्यवसायी विष्णु अग्रवाल समेत कुल 13 लोग जेल की हवा खा रहे हैं। इससे पहले ईडी अवैध खनन ममाले में भी सीएम हेमंत सोरेन से पिछले साल 18 नवंबर 2022 को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top