विश्व आदिवासी दिवस पर मुखिया संघ की रैली, मणिपुर मामले में रोष प्रकट

चक्रधरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज शहर में दर्जनों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर क्षेत्र में अलग अलग तरीके से विश्व आदिवासी दिवस की खुशियां मनायी जा रही है। इस मौके पर आज मुखिया संघ की ओर से शहर में रैली निकाली गई। रैली में शामिल विभिन्न पंचायत के मुखिया ने मणिपुर में घटी घटना को लेकर रोष भी जताया। इससे पहले चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली प्रखंड कार्यालय परिषद से निकलकर आदिवासी मित्र मंडल पहुंची। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली यहां से वापस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। जहां सभी ने मिलकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। रैली में दयासागर केराई, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया संजय हांसदा, मुखिया जंगल सिंह गागराई, मुखिया पिंकी जोंको, मुखिया आंति सामड, मुखिया सेलाई मुंडा, मोंटू गागराई, मुखिया सोमनाथ कोया के अलावे आदिवासी संगठन से जुड़े लोग व विभिन्न पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top