श्रेणी: Lead News

  • राजधानी में सरेआम मर्डर

    राजधानी में सरेआम मर्डर

    हटिया और मांडर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे सुभाष मुंडा

    रांची। आज बुधवार रात 8.30 बजे नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित दलादली के पास सीपीआई नेता सह ज़मीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने उनके आफिस में घुस कर घटना को अंजाम दिया और गोली मारने के बाद फरार हो गए। घायल सुभाष मुंडा को लेकर लोग रिंची अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गयी। स्थानीय लोग आक्रोशित होकर आसपास दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही है। सुभाष मुंडा हटिया और मांडर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है।

  • रांची में भी होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    रांची में भी होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    24 फ़रवरी से JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज़

    रांची। भारत 25 जनवरी 2024 से इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें से एक मैच राँची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैड के बीच चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के जेएससीए स्टेडियम को मिली है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने मंगलवार को घरेलू सत्र 2023-24 के लिए स्थानों की पुष्टि की है। टेस्ट सीरीज़ के अन्य मैच हैदराबाद, विजाग, राजकोट और धर्मशाला में होगा। सीनियर पुरुष टीम को कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं, जिसमें 5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी20 शामिल हैं। अमिताभ विजयवर्गीय, जयेंद्र सहगल और हरि नारायण पुजारी की समिति ने बीसीसीआई स्थल रोटेशन नीति के अनुसार आवंटित स्थानों की पुष्टि की। बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय होम सीजन 2023-24 के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की है।

    ज्ञात हो कि जेएससीए स्टेडियम में भारत ने दो टेस्ट मैच खेला है। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ हुआ था। वहीं दूसरा टेस्ट अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमे भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

  • अजय कुमार सिंह बनें सिमडेगा डीसी

    अजय कुमार सिंह बनें सिमडेगा डीसी

    13 ज़िलों के उपायुक्त बदले, सरकार ने निकाला आदेश

    रांची। जियाडा (Jharkhand, industrial area development authority) के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह सिमडेगा के नए DC बनाये गए हैं। सिमडेगा के साथ ही राज्य के 13 ज़िलों के उपायुक्त को बदल दिया गया है। इस संबंध में आज मंगलवार देर शाम कार्मिक विभाग से अधिसूचना जारी की गई है। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का नया DC बनाया गया है।

    देखें पूरी सूची, किसे किस ज़िले की मिली ज़िम्मेदारी…

  • पांच पूर्व मंत्रियों पर दर्ज होगा पीई

    पांच पूर्व मंत्रियों पर दर्ज होगा पीई

    सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने दी स्वीकृति

    अमर बाउरी, डॉक्टर लुईस मरांडी, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा और रणधीर सिंह पर दर्ज होगा मामला

    रांची। झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्रियों अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ० नीरा यादव, लुईस मरांडी एवं नीलकंठ सिंह मुण्डा के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की जॉच हेतु पी०ई० दर्ज की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी अनुमति दिये जाने की स्वीकृति दी गई। इस निर्णय के बाद अब पूर्व भाजपा सरकार के इन पांचों मंत्रियों के ख़िलाफ़ आय से अधिक संपत्ति मामले की जाँच शुरू हो जाएगी।

    झारखंड मंत्रालय में 25 जुलाई 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय :-

    ★ झारखण्ड निर्यात नीति-2023 की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल में मनोनीत निदेशक (Nominee Director) का प्रावधान करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड सहकारिता अंकेक्षक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संवर्ग नियमावली, 2014 (प्रवृत्त 24/10/2014) यथा प्रथम संशोधित नियमावली 2021 की अध्याय-3 सीधी भर्ती नियम – 9 (क) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संवर्ग नियमावली, 2014 (प्रवृत्त 24 /10/2014) यथा प्रथम संशोधित नियमावली, 2016 एवं द्वितीय संशोधित नियमावली 2021 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड बाल विकास सेवा अराजपत्रित कर्मचारी भर्ती तथा सेवा शर्त्त (संशोधन) नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गई।

    ★ संविदा के आधार पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों को मातृत्व अवकाश की सुविधा अनुमान्य करने की स्वीकृति दी गई

    ★ पुरानी पेंशन योजना का चयन करने के पश्चात् पुरानी पेंशन का लाभ लेने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश की स्वीकृति दी गई।

    ★ वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार के अन्तर्गत अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई। वित्त विभाग के अंतर्गत मुख्यालय स्थापना, कोषागार/उप-कोषागार, सांस्थिक वित्त प्रभाग, भविष्य निधि निदेशालय एवं राष्ट्रीय बचत निदेशालय में कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टाफ कार चालक/चालक/ समूह ‘घ’ के पदों पर 10 वर्षों की लगातार सेवा पूर्ण कर चुके नियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।

    ★ राज्य में झारखण्ड वित्तीय नियमावली के नियम – 235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के तहत् मनोनयन के आधार पर C-DAC, Kolkata द्वारा संचालित Jhar-CERT (Centre for Computer Emergency Response for the Government of Jharkhand) परियोजना को 03 (तीन) वर्षों का अवधि विस्तार देने की स्वीकृति एवं पूर्व में परियोजना हेतु स्वीकृत 88.14 करोड़ (अट्ठासी करोड़ चौदह लाख ) को संशोधित कर कुल रू० 70.77 (सत्तर करोड़ सतहत्तर लाख ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ❤️★ राज्य कर्मियों/सेवा निवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।💐

    ★ राज्य स्तर पर NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन हेतु Directorate General of Training, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेधा सूची (Merit list) के अनुसार उम्मीदवारों के Centralized Online Admission निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के Web Portal – iti.jharkhand.gov.in के माध्यम से किये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ राज्य स्तर पर NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन हेतु Directorate General of Training, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेधा सूची (Merit list) के अनुसार उम्मीदवारों के Centralized Online Admission निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के Web Portal- iti.jharkhand.gov.in के माध्यम से शैक्षणिक सत्र -2022-23-24 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लिये गये नामांकन हेतु घटनोत्तर सहमति लिये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ ज्ञानोदय योजनान्तर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों के लिए सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरू जी) की गाथा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं Tribal Hero Shibu Soren नामक पुस्तकों का क्रय एवं वितरण मनोनयन के आधार पर मेसर्स प्रभात प्रकाशन, प्रा. लि. से किए जाने हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 245 के अधीन शिथिल किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना अन्तर्गत बाल देख-रेख संस्थानों में आवासित बच्चों को Maintenance मद की नए दर की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना” का मिशन शक्ति (सामर्थ्य) के तहत् संशोधित स्वरूप में कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत् संचालित आँगनबाड़ी सेवाएँ अन्तर्गत विभिन्न मदों के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश एवं क्रियान्वयन दर में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित किशोरी बालिकाओं के लिए योजना (Scheme for Adolescent Girls – SAG) के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) अंतर्गत 8301.21 लाख रु. की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त महागामा शहरी जलापूर्ति परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभुकों को झारखण्ड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से चिकित्सा सहायता अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ आतंकवाद निरोधी दस्ता में झारखण्ड राज्य में संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु अतिरिक्त प्राधिकार प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ राँची में नवगठित अतिरिक्त मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के लिये जिला न्यायाधीश स्तर के पीठासीन पदाधिकारी के 01 पद के सृजन की स्वीकृति दी गई।

    ★ माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड द्वारा वन महोत्सव के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से शहरी क्षेत्र में रहने वाले आम जनता को उनके निजी जमीन पर वृक्ष लगाने पर उनके बिजली के विपत्र में प्रति वृक्ष पाँच युनिट बिजली पर सब्सिडी दिये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार विनियमन, 2016 में संशोधित पाँच वर्षों में 10 बराबर किस्तों में भूमि मूल्य भुगतान करने संबंधी प्रावधान का विस्तारीकरण की स्वीकृति दी गई।

    ★ जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त सुझाव एवं रूप-रेखा (Framework) के तहत राज्य के जल संसाधन से संबंधित आंकड़ों के समन्वयन, संग्रहण, प्रसारण तथा राज्य अंतर्गत सभी विभागों के जलीय आंकडों को एक मंच (Platform) पर लाने हेतु एक समर्पित संगठन के रूप में झारखण्ड राज्यान्तर्गत State Water Informatics Centre (SWIC) स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत झारखण्ड ऑप्थाल्मिक सहायक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ Jharkhand Pharmaceutical Policy-2023 की स्वीकृति की स्वीकृति दी गई।

    ★ केन्द्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के आलोक में झारखण्ड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में तत्संबंधी संशोधन करने हेतु झारखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 को झारखण्ड विधान सभा के मॉनसून सत्र में पुरःस्थापित करने पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 का प्रख्यापन की स्वीकृति दी गई।

  • अफसरों की लापरवाही से 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण लटका

    अफसरों की लापरवाही से 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण लटका

    हाइकोर्ट ने ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के टेंडर पर लगायी रोक

    रांची। झारखंड में अफसरों की मनमानी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच नहीं पाती है और लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर नाराजगी प्रकट करते रहते हैं। ताजा मामला ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना की पुल-पुलियों से जुड़ा है। झारखंड हाइकोर्ट ने संवेदक संघ हजारीबाग की याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के लगभग 250 से अधिक टेंडरों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

    हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस मामले में जवाब मांगा है। हाइकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर निर्धारित की है और तबतक के लिए इन टेंडरों पर स्टे लगा दिया है। क्या है मामला : ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता रहे बिरेंद्र राम पर ईडी की कार्रवाई और गिरμतारी के ठीक पहले विभाग ने लगभग 274 पुल-पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर निकाला था। बिरेंद्र राम की गिरμतारी के बाद मुख्य अभियंता बने सुरेंद्र कुमार ने सभी टेंडर को तत्काल निरस्त करते हुए नए सीरे से टेंडर जारी किया।

    नये टेंडर डॉक्यूमेंट में सुरेंद्र कुमार ने एक बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित टर्न ओवर को 60 प्रतिशत की जगह बढ़ा कर 150 प्रतिशत कर दिया। इसका असर यह हुआ कि अधिकतर छोटे ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया की दौर से बाहर हो गये। दर्जनों बीडीओ-सीओ आॅफिस और आवास का काम भी हुआ प्रभावित अफसरों, मंत्रियों से गुहार के बाद हाइकोर्ट पहुंचा मामला मुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार की इस कार्रवाई से परेशान राज्य भर के संवेदकों ने विभागीय अफसरों, मंत्रियों से लेकर सीएम तक आवेदन देकर गुहार लगायी। कहीं से कोई मदद नहीं मिलने पर इस मामले में संवेदक संघ हजारीबाग और झारखंड संवेदक संघ बोकारो ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। जानकारी ले रहा हूं : मुख्य अ•िायंता ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अ•िायंता सुरेंद्र कुमार ने गांडीव द्वारा पूछे जाने पर कहा कि अभी उनको हाइकोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है। टेंडर प्रक्रिया बाधित होने से विकास प्र•ाावित होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली |

  • गांव के मैदान से निकल आईपीएस बनीं सरोजिनी लकड़ा

    गांव के मैदान से निकल आईपीएस बनीं सरोजिनी लकड़ा

    सीएम हेमन्त सोरेन ने स्टेट पुलिस सर्विस से आईपीएस में प्रमोट सरोजनी लकड़ा समेत 24 अफ़सरों को लगाया बैच

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नवप्रोन्नत राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए सुनहरा अवसर तथा ऐतिहासिक क्षण है, जब झारखंड पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में कई बार फाइल मूवमेंट के समय अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि राज्य पुलिस सेवा के प्रोन्नति से संबंधित फाइल सांप-सीढ़ी की तरह ऊपर-नीचे हो रहा है। कार्यपालिका नियम-कानून के तहत अपना कार्य कर रही है, परंतु प्रोन्नति से संबंधित फाइल तेज गति से आगे नहीं बढ़ रहा है। तभी मैंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोन्नति से संबंधित फाइल में मैं कितनी बार साइन करूँ? मेरी जिज्ञासा थी कि आखिर प्रोन्नति कब मिलेगी, राज्य सरकार द्वारा इस पर गंभीरता पूर्वक कार्य किया गया अंतोगत्वा आज प्रोन्नति का सुखद क्षण हमारे बीच आया और राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति मिलने का सपना पूरा हुआ है। इन सभी नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं उनके परिजनों को मैं आज अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

    झारखंड में पहली बार एक साथ 24 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आईपीएस में प्रोन्नत हुए,

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार यह क्षण आया है जब इतनी बड़ी संख्या में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए 24 अधिकारियों में से दो ऐसी महिला अधिकारी श्रीमती सरोजिनी लकड़ा एवं श्रीमती अमेल्डा एक्का हैं, जो महज कॉन्स्टेबल पद से आईपीएस बनने तक का लम्बा सफर तय किया है। इन दोनों महिला आईपीएस अधिकारियों का सफर राज्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत एवं मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में लगभग 158 आईपीएस के पद निर्धारित हैं, जिसमें से 110 पद सीधे यूपीएससी से रिक्रूट होते हैं वहीं 48 पदों पर राज्य पुलिस सेवा के पदाधिकारी प्रोन्नत होकर आईपीएस सेवा में शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज जो नव प्रोन्नत 24 आईपीएस अधिकारी राज्य को मिल रहे हैं, ये झारखंड में विधि-व्यवस्था संधारण में मजबूती लाने के साथ-साथ पुलिस विभाग में अधिकारियों की कमी को कुछ हद तक भरने में सहायता प्रदान करेंगे।

    सीएम ने कहा- आप क्षेत्र में निर्भीक होकर काम करें

    मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआती दिनों से ही राज्य में विभिन्न सेवा के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को उनके हक और अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई संवर्गों में तो लोग प्रभारी के रूप में कार्य करते-करते सेवानिवृत्त हो गए और उनके प्रोन्नति से संबंधित फाइलें रुकीं रह गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रोन्नति से संबंधित समस्याओं को निपटाने का काम किया है। अब राज्य सरकार के कर्मियों को नियमानुसार प्रोन्नति मिलनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से कहा कि आप अपने कर्म क्षेत्र में निर्भीक होकर जिम्मेदारी का निर्वहन करें, राज्य सरकार झारखंड की आम जनमानस के साथ-साथ सरकार के अधिकारियों का भी मान-सम्मान एवं अधिकार का पूरा ख्याल रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन की सौगात दी है। हमारे राज्य में कुछ ऐसे सरकारी कर्मी हैं जो अब रिटायरमेंट के कगार पर हैं और वे काफी खुश और उत्सुक दिख रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि राज्य सरकार अब उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ देगी, जो बुढ़ापे की लाठी के रूप में सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन भर सहायता करेगी।

    मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा बैज लगाकर सम्मानित होने वाले नवप्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, श्रीमती एमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय और विजय आशीष कुजूर (सभी 2017 बैच), दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय और अनिमेष नैथानी (सभी बैच 2019), अजय कुमार-I, आरिफ एकराम, डॉ. विमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पीतांबर सिंह खेरवार (सभी बैच 2020) शामिल थे।

    इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनुराग गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित भारतीय पुलिस सेवा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नव प्रोन्नत 24 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के परिजन उपस्थित थे।

  • ज्ञानवापी मस्जिद या मंदिर, एएसआई ने आज से शुरू किया सर्वे

    ज्ञानवापी मस्जिद या मंदिर, एएसआई ने आज से शुरू किया सर्वे

    वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में मंदिर था या मस्जिद इसका सर्वे आज से एएसआई की टीम ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।

    झाड़ू और फावड़े से लेकर अत्याधुनिक मशीनें

    सर्वे के काम लिए झाड़ू और फावड़े से लेकर अत्याधुनिक मशीनें तक अंदर ले जाई गई हैं। काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार पहले की ही भांति बंद है। श्रद्धालु उसके बगल से पूर्व की तरह दर्शन पूजन के लिए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन भी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में हैं। 

    सर्वे का काम शुरू करने को लेकर ऊहापोह की स्थिति

    आधुनिक मशीनों संग ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की 43 सदस्यीय टीम अभी परिसर का निरीक्षण कर रही है। मुस्लिम पक्ष का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष की गैरमौजूदगी के कारण सर्वे का काम शुरू करने को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। सर्वे के काम में सहयोग के लिए पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की टीम को भी लगाया गया है।

    पांच से छह दिन में पूरा हो सकता है परिसर का सर्वे

    इसके बाद सर्वे में सामने आने वाले हर छोटी से छोटी वस्तु को बतौर प्रमाण जुटाएंगे। एएसआई की टीम पांच से छह दिन में पूरे परिसर का सर्वे पूरा कर सकती है। ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे से दुनिया के सामने सच सामने आएगा। बड़े विवाद के हल की उम्मीद भी बंधी है।

  • जमीन घोटाला मामलें में पीएमएलए कोर्ट में ईडी ने दाखिल किया प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेनपूर्व डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल

    जमीन घोटाला मामलें में पीएमएलए कोर्ट में ईडी ने दाखिल किया प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेनपूर्व डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल


    सहित 10 के खिलाफ कोर्ट को दिये साक्ष्य
    रांची। जमीन घोटाला मामलें में फंसे रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। ईडी ने सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के अन्य भूखंडों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में कोर्ट में अब तक की जांच के आधार पर प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (पीसी) दाखिल कर दिया है। ईडी ने पीएमएलए (प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष न्यायालय में आज 10 अभियुक्तों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन दाखिल किया है। ईडी के अधिकारी आज दो बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे। पीसी दाखिल होने के बाद विशेष कोर्ट अब इस पर संज्ञान ले सकता है। प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन में ईडी ने कई साक्ष्य और अब की जांच में आरोपियों के विरुद्ध जो तथ्य सामने आए हैं। उसकी पूरी जानकारी दी है। लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से पहले ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी होटवार जेल में बंद है।

    ईडी की 72 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने पर
    अमित और दिलीप घोष गये जेल
    रांची। ईडी ने 72 घंटें की रिमांड अवधि पूरी होने पर कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को होटवार जेल भेज दिया गया। बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में ईडी द्वारा 72 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को ईडी कोर्ट में आज पेशी हुई। कोर्ट ने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। 9 जून को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय कोर्ट ने ईडी को इन दोनों से पूछताछ के लिए 72 घंटे के रिमांड की अनुमति दी थी। इन दोनों की गिरफ्तारी 7 जून को देर रात कोलकाता से हुई थी।

  • बंद समर्थक सड़कों पर उतरें, टायर जलाकर जताया विरोध, देखें वीडियो…

    बंद समर्थक सड़कों पर उतरें, टायर जलाकर जताया विरोध, देखें वीडियो…

    दो दिवसीय झारखंड बंद का पहला दिन आज

    राजधानी से हजारीबाग, बोकारो की सड़कें अवरुद्ध

    सड़कों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

    रांची। 60-40 नाय चलतो के नारा के साथ छात्र संगठनों द्वारा बुलाया गया दो दिवसीय झारखंड बंद के पहले दिन आज मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां राजधानी में सामान्य दिनों की अपेक्षा आज कम वाहन सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजधानी से खुलने वाली अधिकांश बसों को बस स्टैंड में ही रोक दिया गया है। रांची से धनबाद, बोकारो और हजारीबाग जाने के रास्ते में लंबी लंबी जाम लगी हुई है, जिनमें कतार से वाहन खड़े है। बंद समर्थकों द्वारा सड़कों को अवरुद्ध कर आवागमन को बाधित किया गया है। राजधानी रांची में बंद समर्थक देवेंद्र नाथ महतो के साथ उनके समर्थकों द्वारा खादगढ़ा बस स्टैंड बसों के आवागमन को रोका गया। इसके अलावा कई जगहों पर टायर जलाकर सड़क को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, जहां पुलिस के जवान मुस्तैद हैं, वहां पर किसी तरह का व्यवधान देखने को नहीं मिल रहा है।

  • ब्रेकिंग: धनबाद में गोलीबारी, व्यवसायी घायल

    ब्रेकिंग: धनबाद में गोलीबारी, व्यवसायी घायल

    धनबाद। बरवाअड्डा थाना के ठाकुर कुली के पास ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीव आनंद ठाकुर को आज रात अपराधियों ने गोली मार दी है। संजीव को गोली फ्लावर मिल रानी बांध धईया के पास मारी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। संजीव आनंद ठाकुर बरवाअड्डा कमल कटेसरिया के पीछे के रहने वाले हैं। नया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। संभवतः उन्हें एक गोली लगी है। गोलीबारी के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसे में अबतक 233 की मौत, 900 घायल

    ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसे में अबतक 233 की मौत, 900 घायल

    हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस बेंगलुरु से कोलकाता जा रही दूसरी ट्रेन के पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई ।

    नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन के दूसरी ट्रेन के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा जाने से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 लोग घायल हो गए. दुर्घटना में तीसरी मालगाड़ी भी शामिल थी -ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना।

    दुर्घटना, हाल के दिनों में भारत में सबसे घातक में से एक, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी। नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए, ओडिशा के मुख्य सचिव ने कहा कि मौत की संख्या 233 है, जबकि कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में बालासोर जिले में हुई दुर्घटना में लगभग 900 लोग घायल हो गए, शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे।

    बचाव कार्य जारी है और आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। तीन एनडीआरएफ इकाइयां, 4 ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स इकाइयां, 15 से अधिक अग्नि बचाव दल, 30 डॉक्टर, 200 पुलिस कर्मियों और 60 एम्बुलेंस को साइट पर भेजा गया है, -ओडिशा के मुख्य सचिव।

  • ओडिशा में तीन ट्रेनें आपस में टकराई, अब तक 50 यात्रियों की मौत, 350 जख्मी

    ओडिशा में तीन ट्रेनें आपस में टकराई, अब तक 50 यात्रियों की मौत, 350 जख्मी

    ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

    ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:51 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए.

    जानकारी के मुताबिक, सात डिब्बे पलट गए, चार डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर चले गए. कुल 15 बोगी बेपटरी हुए हैं. इस दर्दनाक हादसे की हर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…- इस दर्दनाक हादसे में अब तक 50 यात्रियों के मौत की सूचना है, जबकि 350 से अधिक जख्मी हैं.

    घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौत की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल राहत-बचाव के लिए प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की 5 टीमें जुटी हैं. – ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है. लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

    5 ट्रेनें रद्द और 5 डायवर्ट की गईं

    हादसे के कारण रेलवे ने छह ट्रेनों को कैंसल कर दिया है, जबकि पांच को दूसरे रूप पर भेज दिया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द कर दिया गया है. देखें लिस्ट-

  • दिनेश गोप की रिमांड अवधि बढ़ी

    दिनेश गोप की रिमांड अवधि बढ़ी

    अब पांच जून को न्यायालय में किया जायेगा पेश

    रांची। पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को फिर से चार दिनों की रिमांड पर लिया गया है। एनआइए ने आवेदन दिया था। उसके बाद एनआइए के विशेष न्यायालय ने चार दिनों की रिमांड पर लेने का आदेश दिया। अब पांच जून को उसे अदालत में पेश किया जायेगा।

  • अफसरों को जवाबदेही और गंभीरता से करना होगा काम: मुख्यमंत्री

    अफसरों को जवाबदेही और गंभीरता से करना होगा काम: मुख्यमंत्री

    हेमन्त सोरेन ने सभी विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के साथ बैठक कर की योजनाओं की समीक्षा


    योजनाओं में गति लाने एवं समय पर पूरा करने के लिए दिए कई अहम निर्देश

    रांची। गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों। योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। विशेषकर विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा। यह कहना था मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का। वे आज झारखंड मंत्रालय में विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जोहार परियोजना पोर्टल की पहली समीक्षा हुई। इसमें कई बदलाव करने की जरूरत है। इस सिलसिले में आगे जो भी बैठक होगी, उसने मंत्री गण भी मौजूद रहेंगे, ताकि इसकी हर स्तर पर विस्तृत समीक्षा की जा सके।

    विभागों में तालमेल हो, योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं कई विभागों से जुड़ी होती हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो, ताकि उसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि वे तमाम योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग करें, ताकि उसमें अगर किसी प्रकार का व्यवधान या समस्या आए तो उसका समाधान निकाला जा सके। इसका यह फायदा होगा कि योजनाएं समय पर पूरी हो सकेगी।

    सभी पदाधिकारी योजनाओं का आकलन करें

    मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिवों को कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकलन करते हुए उसकी विस्तृत समीक्षा करें, ताकि उसका क्रियान्वयन सही तरीके से हो और तमाम चीजें सुचारू पूर्वक आगे बढ़ सकें। दरअसल कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाती है। योजनाओं में विलंब से उसका लागत भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए योजनाओं की लगातार निगरानी होनी चाहिए।


    योजनाओं का लाइव वेरिफिकेशन होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं धरातल पर उतर रही है या नहीं। योजनाओं की प्रगति किस स्तर पर है। गुणवत्ता के साथ कार्य हो रहे हैं या नहीं। इसका अब लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत तमाम योजनाओं की साइट से उसकी प्रगति की जानकारी ली जाएगी। आप सभी अधिकारी इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें।

    योजनाओं की टाइमलाइन बनाएं, वर्क कल्चर सुधारें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तमाम योजनाओं की टाइमलाइन तय करें। इसके तहत योजनाओं को लेकर डीपीआर तैयार करने, टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने, कार्य की शुरुआत और उसके पूर्ण होने का समय निर्धारित हो। अगर योजनाओं में विलंब होता है तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी रूपरेखा तय होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और पूरी जवाबदेही के साथ अपने कार्यों को सुनिश्चित करें।

    अधिकारी फील्ड विजिट करें, जमीनी हकीकत को जानें

    मुख्यमंत्री ने विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव को कहा कि वे हर महीने अपना शेड्यूल तय करें। इसमें कम से कम 3 से 4 दिन फील्ड विजिट को शामिल करें ताकि साइट पर उन्हें तमाम योजनाओं का जमीनी हकीकत मालूम हो और उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जा सके।


    जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तय मानकों का पालन हो

    मुख्यमंत्री ने कहा की जलापूर्ति योजनाओं के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है उसको लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं ।जहां पाइपों की क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं उसे बिछाने में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इससे जलापूर्ति योजना कैसे सफल होंगी, इसे सहज समझा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन बिछाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। इसमें जो भी मानक तय किए गए हैं, उसका पूरा पालन किया जाना चाहिए।

    जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस


    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन, कई बार इसमें असमानताएं देखने को मिलती हैं। जरूरतमंदों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है। यह किसी भी लिहाज से उचित नहीं है । तमाम अधिकारी इसे गंभीरता से लें और जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों और लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करें।

    थोड़ी बहुत गलतियां होती है, लेकिन उसमें सुधार कर सकते हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इतनी बड़ी व्यवस्था में योजनाओं के क्रियान्वयन में थोड़ी बहुत गलतियां तो होती ही रहती हैं। लेकिन, इसकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि गुड गवर्नेंस पर असर पड़े। अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है । अगर कहीं गलतियां हो रही है , उसका समाधान निकालने की दिशा में त्वरित पहल होनी चाहिए।

    जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाएं

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में 30 मई 2023 तक जोहार परियोजना पोर्टल पर 1138 योजनाओं की जानकारी है । इसमें 931 योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है । जबकि, 207 योजनाओं को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी है । वहीं 595 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है ।

    मुख्य रूप से इन परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, 3×800 मेगावाट पतरातू सुपर थर्मल पावर स्टेशन हेतु संचरण योजना, Borio (whole block) under whole Godda RWSS, साहेबगंज जिला अंतर्गत गुमानी बराज योजना, गोड्डा एवं सुंदर पहाड़ी रूरल पाइप वॉटर सप्लाई स्कीम सहित झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित झारखंड अर्बन वॉटर सप्लाई इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट मेदिनीनगर निगम, विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, कांटा टोली (रांची) फ्लाईओवर निर्माण परियोजना, सरैयाहाट प्रखंड सरैयाहाट ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा रूरल वॉटर सप्लाई स्कीम फेज-II, बरलंगा- नेमरा-कसमार-खैराचातर पथ निर्माण कार्य, धोबा-धोबिन-खरपोश-बेनिसागर पथ निर्माण कार्य, रांची जिला अंतर्गत नेवरी विकास विद्यालय से बूटी मोड़, कोकर चौक-कांटा टोली- नामकोम आर०ओ०बी० तक पथ निर्माण कार्य,
    साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा सिमरा-हिरन-डुमील श्रीरामपुर-इलाकी भोरबंध- सिमलघाब पथ निर्माण कार्य योजनाओं सहित कई विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति में तेजी एवं योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया।

    उच्च स्तरीय बैठक में उपस्थित अधिकारी

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एल०ख्यानगते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव प्रशांत कुमार सिंह, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव के. रवि कुमार, सचिव मनीष रंजन, सचिव राजेश कुमार शर्मा, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव सुनील कुमार, सचिव राहुल पुरवार, सचिव कृपानंद झा, सचिव प्रवीण टोप्पो, सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, सचिव श्रीमती विप्रा भाल, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • अनोखी शादी: 500 दुल्हा-दुल्हन एक साथ लिए फेरे, देखें वीडियो…

    अनोखी शादी: 500 दुल्हा-दुल्हन एक साथ लिए फेरे, देखें वीडियो…

    धुर्वा का जेएससीए किक्रेट स्टेडियम बना गवाह

    शामिल थे हजारों बाराती, सब ने दी दुआएं

    रांची। एक साथ 500 दुल्हा-दुल्हन। एक ही पंडाल में साथ-साथ खाई जीने मरने की कसमें। राजधानी के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में आज हुए इस अनोखी शादी के गवाह बने हजारों परिजन और बाराती। सामूहिक मंत्रोचार और विधि विधान का अनोखा दृश्य, जिसे देखने वाले भी वाह-वाह कर उठे। दरअसल यह अवसर था मां शक्ति सेना संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह का जिसमें अलग-अलग मंडपों में अलग-अलग जाति धर्म के कुल 251 जोड़ी दुल्हा दुल्हन मंत्रोचार के बीच सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। स्टेडियम में जुटने वाले दूल्हे दुल्हन सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी आकर यहां विवाह समारोह में शामिल हुए। एक जोड़ी तो पंजाब से पहुंची थी, जिनके परिजन कल ही रांची पहुंचकर होटलों में ठहरे हुए थे। आयोजकों ने बताया कि शादी कार्यक्रम में क्रिश्चियन समुदाय के 12 जोड़े भी आज विवाह बंधन में बंधें। कार्यक्रम के आयोजक मां शक्ति सेना संस्थान की जून्सा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला, जिससे यह कार्यक्रम सफल हुआ।

  • दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हुई टाटा

    दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हुई टाटा

    एक बार फिर बढ़ाया देश का मान

    रांची। देश की दिग्गज कंपनी टाटा ने अपने नाम एक और बड़ा खिताब हासिल कर लिया है। दुनिया की मोस्ट इनोवेटिव-50 कंपनियों की लिस्ट में टाटा को 20वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली टाटा एकमात्र इंडियन कंपनी है। इसके अलावा किसी अन्य भारतीय कंपनी को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की Most Innovative Companies 2023 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कंपनियों की परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें जगह दी गई है। कंपनी की परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी विपरीत परिस्थितियों को सहने की क्षमता जैसे कई पैरामीटर को देखकर उनकों इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने साल 2045 तक नेट-जीरो एमिशन का टारगेट सेट किया हुआ है।

    Apple को मिला पहला स्थान

    इस लिस्ट में अमेरिका की एप्पल कंपनी को पहला स्थान मिला है। वहीं, एलन मस्क की टेस्ला कंपनी को दूसरा स्थान मिला है। टेस्ला पहले की तुलना में 3 स्थान ऊपर पहुंच गई है। वहीं, अमेजन को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है.।

    टॉप-10 में ये कंपनियां हैं शामिल

    इसके अलावा गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट को चौथा नंबर मिला है। माइक्रोसॉफ्ट पांचवें नंबर पर है। इसके बाद अमेरिका की फार्मा कंपनी मॉडर्ना दक्षिण कोरिया की सैमसंग चीन की हुआवे और बीवाईडी कंपनी तथा सिमंस का नंबर है।

    मेटा को मिला है 16वां स्थान

    टॉप-10 लिस्ट में अमेरिका की 6 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा चीन की भी 2 कंपनियों के नाम लिस्ट में शामिल है। फाइजर को 11वां स्थान, स्पेसएक्स को 12वां स्थान और मेटा को 16वां स्थान मिला है।

    1869 में हुई थी टाटा की शुरुआत

    टाटा ग्रुप की बात करें तो इस कंपनी की शुरुआत साल 1869 में हुई थी। देश में नमक से लेकर टाटा ग्रुप लग्जरी गाड़ियों और अन्य सभी तरह के सेंगमेंट में कारोबार कर रहा है। आईटी सेक्टर (IT Sector) की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस (TCS), टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत ज्यादातर देश के सभी सेक्टर में टाटा का नाम शामिल है।

  • रांची में यूं गुजरेगा राष्ट्रपति का कारवां, देखें वीडियो…

    रांची में यूं गुजरेगा राष्ट्रपति का कारवां, देखें वीडियो…

    प्रशासन ने किया माॅक ड्रिल, एयरपोर्ट से राजभवन तक काफिला का हुआ रिहर्सल

    हिनू, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, रातू रोड चौक होता हुआ राज भवन पहुंचा कारकेड

    कारकेड में शामिल थी तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां

    हर चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस थी तैनात

    हरमू भारत माता चौक से गुजरता हुआ कारकेड
    राष्ट्रपति के काफिले में शामिल कमांडो
    खुली जिप्सी में हथियार के साथ एस्कॉर्ट करते जवान

    कल राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोक दी जायेगी, कई जगहों पर बना बैरियर व ड्रॉप गेट

    राँची। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल तीन दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। उनके आगमन के पूर्व आज प्रशासन ने रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक मॉक ड्रिल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मॉक ड्रिल के दौरान जो कारकेड एयरपोर्ट से राजभवन तक गया, वह ठीक उसी तरह था जैसा कल महामहिम के स्वागत में रहेगा।

    के लिए तीन दिनों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।राजभवन से लेकर नया हाइकोर्ट,नामकुम के ट्रिपल आइटी तथा एयरपोर्ट तक के मुख्य सड़क में मिलने वाले बाइलेन में बैरियर व ड्रॉप गेट लगाया गया है।राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।कारकेड गुजरने के थोड़ी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो जायेगा।

    *24 मई* :बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हीनू चौक,बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक,अरगोड़ा चौक,सहजानंद चौक,न्यू मार्केट चौक,हॉट लिप्स चौक,एसएसपी आवास चौक, रेडिमय रोड चौक,अलबर्ट एक्का चौक एवं राजभवन से हॉट लिप्स चौक,न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, पुराना विधान सभा, शहीद मैदान चौक, शालीमार बाजार चौक, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम होकर न्यू हाइकोर्ट के गेट नंबर-दो तक के पहुंच पथों तक कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।

    *25 मई:* राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक व राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, सहजानंद चौक, कडरू कटिंग, देवेंद मांझी चौक, मेकॉन चौक, कमांडेंट आवास मोड़, कुसई घाघरा, घाघरा ब्रिज से सदाबहार चौक से ट्रिपल आइटी नामकुम तक आने-जाने के दौरान पहुंच पथो से मुख्य मार्ग पर सामान्य ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए रोक दी जायेगी।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये  गए है।

    *26 मई* :राजभवन से हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक आने-जाने के दौरान मुख्य मार्ग के पहुंच पथोंं पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा। इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।

    *उक्त मार्गो पर दोनों ओर वाहन लगाना वर्जित है। लगेगा दोगुणा जुर्माना*

    *24, 25, 26 मई* तीनों दिन उक्त मार्गों पर दोनों ओर वाहनों का पार्किंग वर्जित रहेगा। वाहन पार्किंग करने पर वाहन जब्त कर लिया जायेगा और जुर्माना के साथ क्रेन से वाहनों का उठाने का खर्च भी देना होगा। इसके लिए सोमवार से ही ट्रैफिक की क्यूआरटी के जवान व पदाधिकारी हरमू बाइपास रोड के दोनों ओर पार्क किये वाहनों का चालान काट रहे थे।

    *24, 25, 26 को राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एयरपोर्ट पहुंंचने का वैकल्पिक मार्ग*

    -रिंग रोड-तुपुदाना की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए सिंह मोड़ से दाहिने से लटमा रोड, लटमा बस्ती, हेथू से हवाई अड्डा

    -नामकुम-जमशेदपुर, खरसीदाग होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक, कुटियातू बस्ती चाैक, कुम्हाहुटू बस्ती, तुम्बागुटू, करमटोली, हेथू होते हुए एयरपोर्ट
    -जमशेदपुर मार्ग एवं तुपुदाना रिंग रोड के बीच से एयरपोर्ट जाने के लिए भुसूर(प्राथमिक विद्यालय), चंदाघासी बस्ती, बड़का टोली, तुम्बागुटू , करमटोली, हेथू बस्ती से एयरपोर्ट
    -राजेंद्र चौक, डोरंडा की ओर एयरपोर्ट जाने के लिए नीम चौक, मणी टोला (ख्वाजा नगर), पोखर टोली, आर्मी कैंप से एयरपोर्ट पहुंच सकते है।

  • पुलिस का सिरदर्द बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा

    पुलिस का सिरदर्द बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा

    रांची, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार में था खौफ
    रांची। छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मंगलवार को अमन श्रीवास्तव को रांची लाया गया। जल्द ही एटीएस द्वारा पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी। गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड के रांची, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा जहां व्यवसायियों से रंगदारी वसूली जा रही है, वहीं रंगदारी नहीं देने पर वाहनों में आगजनी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। बता दें कि अमन श्रीवास्तव के खिलाफ रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
    झारखंड पुलिस के एटीएस थाना में इसी 17 जनवरी 2022 को अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त प्राथमिकी में गैंग लीडर अमन श्रीवास्तव सहित 15 आरोपित किए गए थे। इन आरोपितों में अमन श्रीवास्तव के भाई अभिक श्रीवास्तव, बहनोई चंद्रप्रकाश राणू, बहन मंजरी श्रीवास्तव, चचेरे भाई प्रिंसराज श्रीवास्तव, सहयोगी विनोद कुमार पांडेय, जहीर अंसारी, फिरोज खान उर्फ साना खान, मजमूद उर्फ नेपाली, असलम, सिद्धार्थ साहू आदि शामिल थे।
    एटीएस ने चार्जशीट में बताया है कि अमन श्रीवास्तव गैंग के अपराधी रंगदारी व लेवी से पैसे जुटाते थे और उससे हथियार खरीदकर आतंक कायम करने के लिए गोली-बारी व आगजनी कर व्यवसायियों-ठेकेदारों में खौफ कायम करते थे। अमन श्रीवास्तव खुद कभी भी न तो कोई कांड करता है और न ही लेवी ही वसूलता है। वह अपने गुर्गों-सहयोगियों के माध्यम से दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी व आगजनी की घटना को अंजाम दिलाता था। रंगदारी के रूप में मिलने वाली राशि भी वह स्वयं नहीं लेता था। हवाला के माध्यम से अपने रिश्तेदारों तक लेवी की राशि मंगवाता था।
    रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और रांची जिले में रेलवे कोयला साइडिंग पर इन दिनों आपराधिक गिरोहों का आतंक तेजी से बढ़ा है। ये गिरोह रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायियों से रंगदारी वसूलते हैं। इनमें अमन श्रीवास्तव गिरोह सबसे ज्यादा सक्रिय है, जो उग्रवादी संगठनों की तरह पर्चा छोड़ रंगदारी की मांग करता है।

    पिता की हत्या के बाद गैंगस्टर बन गया था अमन
    2 जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद सुशील के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। उसके मददगार बने बोकारो जेल में बंद अमरेंद्र तिवारी और रामगढ़ का लखन साव। अमन के इशारे पर 26 अक्तूबर 2016 को किशोर पांडेय के बुजुर्ग पिता कामेश्वर पांडेय की हत्या पतरातू में कर दी गयी थी। अपराध से दूर रहनेवाले कामेश्वर पांडेय की हत्या के ठीक बाद एक शूटर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। हत्याकांड के बाद अमन श्रीवास्तव ने इस वारदात को अंजाम दिलवाने की बात खुद कबूली थी। श्रीवास्तव गैंग और पांडेय गिरोह में वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से है। दोनों गिरोहों के सरगना रहे क्रमश: सुशील श्रीवास्तव और भोला पांडेय की मौत हो चुकी है। किशोर पांडेय की हत्या के दौरान पुलिस की कमजोरियां भी सार्वजनिक रूप से सामने आयी थी। भोला पांडेय और सुशील श्रीवास्तव की हत्या तब हुई थी, जब दोनों पुलिस की हिरासत में थे। किशोर पांडेय की हत्या भी तब की गयी, जब वह एक पुलिस अफसर से मिलकर घर जा रहा था। किशोर की हत्या के बाद जहां विकास तिवारी पांडेय गिरोह का हेड बन गया, वहीं सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद उसका बेटा अमन श्रीवास्तव गिरोह का सरगना बना।

  • डीपीएस राँची का सीबीएसई-23 में  शानदार प्रदर्शन

    डीपीएस राँची का सीबीएसई-23 में शानदार प्रदर्शन

    प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने दी स्टूडेंट्स को बधाई

    रांची। सीबीएसई ने आज कक्षा बारहवीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए और इसके अनुकरणीय प्रदर्शन को दोहराते हुए डीपीएस, राँची के विद्यार्थी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ सामने आए है। एलेक्स सिंह (साइंस स्ट्रीम) ओवरऑल टॉपर ने इंग्लिश एवं बेस्ट चार सब्जेक्ट्स में 98.4 प्रतिशत स्कोर हासिल करके इतिहास रच दिया है जबकि कुमारी रिया ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98 प्रतिशत प्राप्त किया एवं पायल सिन्हा 97.2 प्रतिशत के साथ ह्यूमैनिटीज़ की टॉपर रही।
    विदित हो कि कुल 706 विद्यार्थियों में से 113 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया, 346 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया एवं 503 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया। इसी के साथ-साथ 51 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

  • विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी आफिस, देखें वीडियो …

    विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी आफिस, देखें वीडियो …

    जमीन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन के साथ होगी पूछताछ

    रांची। न्यूक्लियस मॉल के मालिक और राज्य के बड़े जमीन कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज सोमवार की सुबह 10.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे। हिनू स्थिति ईडी ऑफिस के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे तरह-तरह के सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। देखने से बीमार लग रहे विष्णु अग्रवाल को उनके एक सहयोगी हाथ पकड़ कर ईडी ऑफिस के अंदर तक ले गए, जहां उनसे आज जमीन मामले में की गई धोखाधड़ी को लेकर ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे। गौरतलब है कि रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन को भी ईडी ने रिमांड पर लेकर ईडी ऑफिस में रखा है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी छवि रंजन और विष्णु अग्रवाल को आमने-सामने रखकर सेना के जमीन के फर्जीवाड़े मामले में विभिन्न सवालों के जवाब तलाशेंगे।

  • छह दिनों तक ईडी करेगी छवि रंजन से पूछताछ

    छह दिनों तक ईडी करेगी छवि रंजन से पूछताछ

    स्पेशल कोर्ट ने रांची के पूर्व डीसी को भेजा रिमांड पर

    रांची। पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज शनिवार को PMLA कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है। यह रिमांड की अवधि 7 मई से 12 मई तक रहेगी। छवि रंजन को ईडी के अधिकारियों ने सेना जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी एक दौरान उन्हें सुनवाई के बाद शनिवार को दुबारा पेश होने के लिए कहा गया था। आज शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई। ईडी ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी जिसपर कोर्ट ने सिर्फ 6 दिन रिमांड पर देने का निर्देश दिया।