श्रेणी: Ranchi

  • राँची-भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल

    राँची।जिले के राहे ओपी थाना क्षेत्र के कोटांगदाग गांव के सामने राहे-सिल्ली सड़क पर बालू लदा एक हाइवा जेएच01डी पी 7736 और एक ऑटो जेएच01जी 9616 में टक्कर हुई। इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार सभी चारों घायलों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है।

    घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि ठुगरुडीह गांव का रामु महतो अपनी पत्नी दुर्गा देवी और अपने बेटे नील महतो और नल महतो के साथ सामाजिक कार्यक्रम में दोकाद गये थे। सामाजिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे कि कोटांगदाग के सामने दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी पलट गया। ऑटो में सवार सभी चारों लोगों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया। इलाज के दौरान 14 वर्षीय नील महतो की मौत हो गई

    इधर लड़के के मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कोटांगदाग के सामने सिल्ली-राहे सड़क को सुबह जाम कर दिया। ग्रामीणों का मांग था कि घायल का बेहतर इलाज का खर्च दिया जाए तथा परिवार को भरण पोषण का खर्च दिया जाए। राहे -सिल्ली सड़क पर अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई किया जाए। सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम किया।जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने में लगे थे।समाचार लिखे जाने तक जाम हटाने की प्रक्रिया जारी थी।

  • Youth Assembly 3.0 कार्यक्रम का आयोजन जे0यू0टी0

    जे०यू०टी० में आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय युवा सदन: Youth Assembly 3.0 कार्यक्रम का आयोजन जे0यू0टी0, रांची एवं संस्था युवा सदन, रांची के साथ संयुक्त सहयोग से किया जाना निर्धारित हुआ है,आज दिनांक 15 अप्रैल को जे०यू०टी० के प्रोफेसर विजय पांडे,कुलपति (प्रभारी)-सह-निदेशक (पाठ्यक्रम विकास), नवनियुक्त कुलसचिव डॉ0 अमर कुमार चौधरी के द्वारा माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय को विश्वविद्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के लिए अनुरोध किया गया,

    जिसपर माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए सैद्धांतिक सहमति दी है | साथ ही युवा सदन एवं विश्विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से तैयार विवरणिका का विमोचन भी माननीय राज्यपाल महोदय के द्वारा किया गया, उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी, प्रमोद कुमार एवं युवा सदन के आकाश पांडेय, नेहा कौर तथा अतुल कुमार उपस्थिति रहें |

  • बीएससी अकादमी : सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    राँची |  लालपुर चौक के नजदीक स्टार हाइट्स स्तिथ बीएससी अकादमी ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बैंकिंग, एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले  विद्यार्थियों को सम्मानित किया | सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ, जिसमें झारखण्ड महिला आयोग की अध्यक्षा रहीं महुआ मांजी ने सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल दे कर सम्मानित किया | संस्थान के निदेशक सुरभित कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों  का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों में से 150 से ज्यादा विद्यार्थी 2021-22 की बिभिन्न परीक्षाओं में सफल रहे |

    इस सम्मान समारोह में एस. चाँद पब्लिकेशन के झारखण्ड के प्रतिनिधी दिवाकर कुमार जी ने संस्थान के टारगेट बैच के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एसएससी के क्वेश्चन बैंक की पुस्तकें दे कर सम्मानित किया |

    बीएससी अकादमी के निदेशक अभिनव कुमार और प्रबंधक रवि रंजन तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया |

  • अवैध रूप से की गई नियुक्ति को लेकर एनएसयूआई ने खोला मोर्चा

    झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अयोग्य व्यक्तियों को अवैध रूप से की गई नियुक्तियों को लेकर एनएसयूआई ने खोला मोर्चा।
    कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची के पूर्व सहायक कुलसचिव (प्रभारी) श्री कुणाल कुमार एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक श्री राजेश प्रसाद के द्वारा आपसी मिली भगत के साथ अवैध रूप से आउट सोर्स एजेंसी( एम/एस एवरग्रीन एजेंसी, अरगोडा, रांची) का चयन करने उक्त एजेंसी के माध्यम से कुल 72 अयोग्य व्यक्तियों को अवैध रूप से की गई नियुक्तियों को तत्काल बर्खास्त करने तथा पूर्व पदाधिकारियों के अनुशंसा पर किए गए उक्त कार्यों का विशेष जांच कराने के संबंध में झारखंड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, विशेष कार्य पदाधिकारी (न्यायिक) राज्यपाल सचिवालय राज भवन, एवं झारखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया।
    विदित हो कि शुश्री दीपाषा करण की बहन अलीशा करण की नियुक्ति भी पूर्व परीक्षा नियंत्रक श्री राजेश प्रसाद के विशेष प्रयास एव अवैध रूप से कराया गया था और श्रीमती अलीशा करण को मानदेय के रूप में प्रतिमा लगभग ₹48000 का भुगतान किया जाता रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अवैध रूप से नियुक्त सभी व्यक्तियों की सेवा एवं आउट सोर्स एजेंसी को तत्काल बर्खास्त करते हुए स्वतंत्र समिति के माध्यम से अब तक की गई कुल भुगतान राशि के संबंध में भी जांच कराई जाए ताकि इस बात का भी आकलन हो सके की कुल कितनी राशि का भुगतान अवैध रूप से किया जा रहा है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो विश्वविद्यालय में पद लेकर भी विश्वविद्यालय नहीं आते हैं उन्हें भी वेतन का भुगतान किया जाता रहा है। अभी भी उपरोक्त 72 व्यक्तियों की सेवा अवैध रूप से जारी है जिससे प्रतीत हो रहा है कि वर्तमान के पदाधिकारियों का भी मिलीभगत अभी तक बनी हुई है।
    7 दिन का दिया अल्टीमेटम – उपरोक्त सभी मामलों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अमर चौधरी को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 7 दिनों में इन सभी की जांच नहीं कराई गई तो 7 दिन के बाद रांची के माननीय उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता आदरणीय श्री राजीव कुमार जी को भी एक ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया है कि उपरोक्त विषय के संबंध में उक्त सभी पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुरोधित अधिकारियों द्वारा यदि समुचित कार्रवाई नहीं किया गया तो इस स्थिति में माननीय उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका दायर की जाएगी एवं छात्रों से प्राप्त राशि के दुरुपयोग को रोका जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, आकाश, अमन, प्रणव, विपुल, संतोष, रजनीश आदि मौजूद थे।

  • जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रोम ने अपनी ही सरकार को चुनौती दे दी

    Ranchi : 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर मंगलवार को जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रोम ने फिर अपनी ही सरकार को चुनौती दे दी है. जेएमएम विधायक ने कहा है कि अब तो हेमंत सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है, फिर भी उम्मीद रखे हुए हैं. झारखंड के आदिवासी मूलवासी के हित में अगर अपनी ही सरकार के खिलाफ नहीं बोलेंगे, तो कब बोलेंगे. लोग कहते हैं कि पार्टी से मुझे निकाल दिया जाएगा. मैं कहता हूं कि अगर किसी को दिक्कत है तो मुझे पार्टी से निकाल दें, देर करोगे तो पछताना पड़ेगा. लोबिन मंगलवार को पुराने विधानसभा में खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे. बैठक में सभी जिलों के 3 से 4 प्रतिनिधि उपस्थित थे.

  • घर घर वैक्सीन लगवाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है –पीयूष विजयवर्गीय


    भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के नेतृत्व में वैक्सीन को लेकर आज शहर के कई स्कूलों में अवॉर्नेस कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत डोरंडा मंडल के कई स्कूलों में जा कर बच्चो को वैक्सीन को लेकर जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा महानगर के मीडिया प्रभारी सह डोरंडा मंडल के प्रभारी पीयूष विजयवर्गीय ने मंडल युवा मोर्चा के टीम के साथ स्कूलों का दौरा किया और बच्चो को कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक किया साथ ही बच्चो को वैक्सीन लेने के लिए शपथ दिलाया गया
    बच्चो के बीच पेन बिस्किट का वितरण किया गया


    कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल के मंत्री पंकज श्रीवस्तव, युवा मोर्चा के महामंत्री माही राय ,मीडिया प्रभारी विकास कुमार स्कूलों के प्राचार्य शिक्षक आदि उपस्थित थे

  • गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा स्व0 रामकृष्ण मिढ़ा की पहली बरसी

    गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा स्व0 रामकृष्ण मिढ़ा की पहली बरसी पर आज 12 अप्रैल,मंगलवार को विशेष दीवान सजाया गया.
    गुरुद्वारा साहिब,श्री कृष्णा नगर कॉलोनी में श्री गुरुनानक सत्संग सभा के पूर्व सचिव स्व0 रामकृष्ण मिढ़ा की पहली बरसी के उपलक्ष्य में सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 10 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा ” तेरा भांड़ा मीठा लागै…………” शबद गायन से हुई तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने ” कौन मुआ रे कौन मुआ ब्रम्हा ज्ञानी मिल करो विचारा एह तु चलत भया……….” तथा ” गोपाल तेरा आरता जो जन तुमरी भगत करंते तिन के काज संवारता…………” शबद गायन किया.


    दीवान में विशेष रुप से पधारे विश्वविख्यात सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई चमनजीत सिंह जी लाल ने ” देह नाम संतोखिया उतरे मन की भूख…………….” एवं ” जिनके चोले रतड़े प्यारे कंत तिना के पास नानक की अरदास……………..” एवं ” जग में उत्तम कांडीये विरले केई के…………” तथा ” विसर नाहीं दातार अपणा नाम देहो,गुण गांवां दिन रात नानक चाहो एहो…….…….” जैसे कई शब्द बनकर साध संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया.शबद कीर्तन के साथ साथ उन्होंने सिख इतिहास की साखियाँ भी सुनाई और साध संगत को वाहेगुरु का जाप कराया.शबद गायन से पहले उन्होंने स्व0 मिढ़ा की स्मृति में संगत के साथ श्री जपुजी साहिब जी का पाठ पढ़ा.


    गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने स्वर्गीय मिढ़ा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि कि वे गुरु घर के प्रति सदैव समर्पित रहते थे और समाज का कोई भी छोटा या बड़ा काम हो उन्होंने पूरे तन मन से सहयोग किया.उनकी गुरुघर के प्रति आस्था अटूट थी.गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने स्व. रामकृष्ण मिढ़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे गुरु घर की अथक सेवा करने के अलावा समाज के सुख दुख में भी लोगों के बीच रहे और प्रशासनिक कार्यों का उन्हें काफी ज्ञान था.उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.


    श्री अनंद साहिब जी के पाठ तथा हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा अरदास एवं हुकुमनामा तत्पश्चात कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दोपहर 2:30 बजे विशेष दीवान की समाप्ति हुई.इस मौके पर स्व0 मिढ़ा के सुपुत्र विक्की मिढ़ा को द्वारका दास मुंजाल ने सरोपा देकर नवाजा.समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया.


    आज के दीवान में सुंदरदास मिढ़ा,हरविंदर सिंह बेदी,चरणजीत मुंजाल,नरेश पपनेजा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा,मोहनलाल अरोड़ा,अशोक गेरा,अमरजीत गिरधर, हरगोविंद सिंह, सुरेश मिढ़ा, विनोद सुखीजा, हरीश मिढ़ा,अनूप गिरधर,रमेश पपनेजा,इंदर मिढ़ा,हरि थरेजा,रमेश तेहरी,आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा,जीतू अरोड़ा,हरजीत बेदी, जितेंद्र मुंजाल,हरीश नागपाल,कंवलजीत मिढ़ा,लक्ष्मण सरदाना,राजेन्द्र मक्कड़, लजीतू काठपाल,बसंत काठपाल,हरीश अरोड़ा,मनीष गिरधर,गौरव मिढ़ा,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,गीता कटारिया,बबली दुआ,शीतल मुंजाल,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रेशमा गिरधर,मंजीत कौर,बंसी मल्होत्रा,उषा झंडई,बिमला मुंजाल,मीना गिरधर,ममता थरेजा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे.

  • सुपर मॉडल एंड डिज़ाइनर सर्च सीजन 4 ग्रैंड फिनाले

    अमृतनीर और मिराकी इवेंट्स के तत्वाधान में राज्य का सबसे बड़ा फैशन शो सुपर मॉडल एंड डिज़ाइनर सर्च का सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले हरमू रोड स्थित द काव्स में आयोजित हुआ। जिसमें 18 सीनियर मॉडल, 8 जूनियर मॉडल, 10 डिज़ाइनर ने हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव भगत जी शामिल हुए।


    ज्यूरी पैनल में मृणाल पाठक, हीना कौसर, विकास सिंह राजपूत ने प्रतिभागियों को हर पैमाने पर परखा। फैशन कोरियोग्राफर सुमंगल नाग ने अलग थीम पर मॉडल्स को रैंप पर उतारा।
    शो में सीनियर पुरुष केटेगरी में शिवांशु , फीमेल केटेगरी में ज्योत्सना विनर हुई।

    कार्यक्रम के बारे में आयोजक चार्ली ने बताया कि इस बार कोलकाता, पटना, जमशेदपुर, हजारीबाग, रायपुर के मॉडल्स और डिज़ाइनरों ने हिस्सा लिया। फैशन शो में ट्राइब, ट्रेडिशनल, नियॉन एवम समर थीम पर मॉडल्स को तैयार किया गया था।

    झारखंड में पहली बार ऐसे थीम पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आगे भी हमारी कोशिश होगी कि झारखंड वासियों को अंतराष्ट्रीय दर्जे का मंच प्रदान किया जाए।


    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर आरिफ बट, पंकज कुमार, चार्ली,मेहुल प्रसाद, लुकस, एंडी , जाफर , प्रियंजलि प्रियांजलि, , निखिल, संदीपिका, विपिन , अहमद अली, करिश्मा,आदि शामिल है

  • पार्षद रंजू सिंह ने विद्यार्थीयों के बीच किया स्कूल बैग का वितरण।

    रांची 08 अप्रैल 2022 वार्ड 11 की पार्षद रंजू सिंह ने विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क स्कूल बैग बांटा। वितरण कांटा टोली चौक स्थित स्कूल में किया गया। सरकार के के द्वारा शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजना मध्यान भोजन एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की और से कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिया रहा है। इससे अधिक से अधिक बच्चे स्कूलों के प्रति आकर्षित होंगे एवं राज्य के साक्षरता दर में क्रमिक रूप से इजाफा होगा।

    इस पर पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा हर बच्चे को शिक्षा हासिल करनी चाहिए इससे वे अपना और देश का भविष्य बेहतर कर सकते हैं। मौके पर मौजूद प्रिंसिपल बीटूंग सुधर्म, पूर्व पार्षद अभय सिंह, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • जे०यू०टी० राँची में एम० टेक० के विधयार्थियों के द्वारा एकजुट उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    जे०यू०टी० राँची में एम० टेक० के विधयार्थियों के द्वारा एकजुट उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राँची विश्वविधलाय कि कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार जी के द्वारा विधयार्थियों को प्रेरित किया गया एवं विश्वविधलाय के एम० टेक० कोर्स में ज्यादा संख्या छात्राओं कि देख उन्होंने खुशी प्रकट की साथ ही संदेश दिया कि कि नई तकनीक आधारित उच्च शिक्षा का लाभ प्राप्त कर देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का हर सफल प्रयास करना है, साथ ही आगे भी तकनीकी उच्च शिक्षा में छात्राओं कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कुलपति विजय पाण्डेय के द्वारा किया गया एवं

    मुख्य अतिथि महोदया प्रोफेसर कामिनी कुमार, कुलपति राँची विश्वविधलाय को पुष्प गुच्छ तथा साबित नायक परीक्षा नियंत्रक प्रभारी के द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । डॉ अमर कुमार चौधरी,नवनियुक्त कुलसचिव का स्वागत भी कुलपति प्रोफेसर विजय पाण्डेय के द्वारा किया गया । कुलपति ने बताया कि हमारे विश्वविधलाय में आज के दिन एकजुट उत्सव का आयोजन शिक्षक गण एवं विधायार्थियों के समेकित प्रयास से किया गया है। इस महत्वपूर्ण क्षण में आपको संबोधित करने का अवसर पाकर मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। युवा मन को प्रेरित करने का मौका मिलना हमेशा एक सम्मानजनक पल होता है। आज के बच्चे देश के आने वाले कल का भविष्य हैं। वे अपनी जिंदगी में बड़ी सफलता, नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करें लेकिन हम उनसे उम्मीद करते है कि वे अच्छे इंसान भी बने और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनायें, यह कहने में अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि आज यहां विद्यार्थियों ने जो प्रतिभा का प्रदर्शन किया है यह साबित होता है कि उनके पास समाज के योग्य नागरिक बनने की क्षमता है और वे स्वयं और दूसरों की विभिन्न तरीकों से मदद भी कर सकते हैं। साथ ही कहा कि कि हम सभी के लिए आज के दिन का उत्साह एवं एकजुट उत्सव के शुरुआत करने के महत्व और उद्देश्य के बारे में मुझे कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। सभी के चेहरे की चमक ही सब कुछ साफ़ बता रही है कि आप सब आज यहाँ आकर कितने खुश है।
    अब हमारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शुरू करने से पहले हमारे आज कि मुख्य अतिथि महोदया प्रोफेसर कामिनी कुमार , कुलपति राँची विश्वविधलाय के स्वागत के लिए मुझे अत्यंत ख़ुशी है जो पूरे देश में शिक्षाविद और बेहतर व्यक्तित्व ke रूप में पहचानी जाती हैं । नवनियुक्त कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि पुर्व में मुझे कुलसचिव के रूप में प्राप्त अनुभव का लाभ विश्वविधलाय के सर्वांगीक विकास के लिए मददगार साबित होगा एवं हर संभव ईमानदार प्रयास करेंगे विश्वविद्यालय को नई पहचान स्थापित करने के लिए, साथ ही मुख्य अतिथि प्रोफेसर कामिनी कुमार के द्वारा विधयार्थियों को प्रेरित करने एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी विधयार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविधलाय के कर्मियों के सहयोग के प्रति भी आभार प्रकट किया । उक्त कार्यक्रम में विश्वविधलाय के हरिहर प्रसाद, वित्त पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे ।

  • राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है झारखण्ड युवा सदन

    झारखण्ड युवा सदन का हुआ आगाज।
    राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है झारखण्ड युवा सदन।

    हर वर्ष को भांति इस वर्ष भी झारखंड युवा सदन आ गया है एक नए जोश, नई सोच और नई ऊर्जा के साथ ।
    विगत दो वर्षो से युवा सदन संस्था के द्वारा झारखण्ड युवा सदन का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा रहा है । जहां झारखण्ड के कोने कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश/ राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया जाता है । युवा सदन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगो को राजनीति के बारे में प्रेरित करना और झारखण्ड के लोगो के अंदर के नेतृत्व छमता को परखना और निखारना है । इसके अध्यक्ष श्री आकाश पाण्डेय बताते है की झारखण्ड युवा सदन एक ऐसा मंच है जहां झारखण्ड के प्रत्येक विधानसभा से दो – दो युवाओं को बहुत ही बारीकी के साथ चयन करते है और उन्हें युवा सदन में आमंत्रित करते है। जहां उन्हें लोकतंत्र तथा देश के राजनीतिक क्रियाकलापों को बताया जाता है। साथ ही साथ विधायिका से जुड़े गुण समझाए और सिखाए जाते है। वही युवा अपने गांवो – शहरों की समस्याओं को युवा सदन के मंच पर रखते है और समाधान निकलने का प्रयास करते है। श्री पाण्डेय का कहना है कि आज कल राजनीति को एक हेय दृष्टि से देखा जाता है । इसी भ्रम को तोड़ने के लिए युवा सदन एक ऐसा मंच लाया है , जहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होता है । जहां झारखण्ड राज्य के अनेक गण्यमान्य सदस्य आकार युवाओं को राजनीति और संसदीय कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी देते हैं ।

    इस बार यह कार्यक्रम युवा सदन तथा झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी, रांची के तत्वाधान में 14 मई से 16 मई के बीच होने जा रही है । जिसमे युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक लाख तक का प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी । इच्छुक युवा yuvasadan.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । चुने गए प्रतियोगियों की रहने-खाने और तीन दिनों के सत्र का संपूर्ण व्यवस्था युवा सदन संस्था की और से की जाती है।

  • जेसीआई रांची नियो द्वारा मधुमेह शिविर


    7 अप्रैल 2022 जेसीआई रांची नियो द्वारा प्रथम बार डायबिटीज चेक अप कैंप का बापू वाटिका मोराबादी के निकट आयोजन किया गया

    जिसमें 60 से भी ज्यादा लोगों का डायबिटीज चेकअप किया गया साथ ही प्रणिक हीलिंग के बारे में लोगों को जागृत किया गया जिसमें वह अपने को या दूसरे के जिंदगी में बदलाव ला सके।

    कार्यक्रम संयोजक जैसी निखिल अग्रवाल थे जिसमें संस्था के अध्यक्ष जेसी साकेत सराफ, द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

    उपाध्यक्ष जेसी शंकर मुरारका,जेसी संदीप कनोई, जेसी करण चितलांगिया, कोषाध्यक्ष जैसी अनूप बंका, जेसी सर्वेश जैन, जैसी विवेक जैन, जेसी कुशल सराफ, जेसी विकास गोयल, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत मे सचिव जेसी चंद्रकांत सिंघनिया ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

  • मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण की महिलाओं ने की गौ सेवा


    मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई

    शाखा की अध्यक्ष पूजा सरावगी सह सचिव श्वेता भाला ने कहा मनुष्य तो अपनी जीविका के साधनों की व्यवस्था खुद कर सकते हैं लेकिन पशु इसके लिए असमर्थ है उन्हें जहां से भी जीवन यापन के लिए साधन मिल जाते हैं वे उसी से अपना गुजारा करते हैं वे स्वयं अपने खानपान की व्यवस्था नहीं कर सकते पशु या तो प्रकृति पर निर्भर होते हैं या मनुष्यों पर अतः हमारा फर्ज है कि हम यथाशक्ति समय-समय पर पशुओं के भोजन का भी प्रबंध कर सकें इसी दिशा में हम प्रयासरत हैं और हमारी संस्था ऐसे कार्य हमेशा करती रहेगी सर्वप्रथम गो पूजन द्वारा प्रारंभ किया गया उसके बाद गौशाला में 80 किलो कुट्टी 40 किलो चारा 5 किलो गुड़ दिया गया

    इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा सरावगी सचिव श्वेता भाला कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया इस कार्यक्रम की संयोजिका आशा संथालिया दीपिका मोतीका रही पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान एवं रितु पोद्दार उपस्थित रही यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनीता सोमानी द्वारा दी गई

  • मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा नए सत्र की शुरुआत चलत प्याऊ द्वारा की गई

    मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा नए सत्र की शुरुआत चलत प्याऊ द्वारा की गई संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाख जी ने लाल झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया

    मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा पहली बार चलत प्याऊ का कार्यक्रम शुरू हुआ बढ़ती भी गर्मी को देखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा सरावगी ने अपने सत्र की शुरुआत इस नेक काम से आरंभ किया उन्होंने सह सचिव सभी से अनुरोध किया है कि जैसे अन दान महादान होता है वैसे ही किसी राहगीर को पानी पिलाने का भी बहुत बड़ा धर्म होता है आप सभी से अनुरोध है अपने-अपने यथाशक्ति आप भी यह सेवा लोगों को दें जिससे आप लोग भी इस पुण्य के भागी बने

    इस कार्यक्रम की संयोजिका कविता सोमानी एवं चंदा अग्रवाल रही और आज की सेवा की दानदाता किरण खेतान रही इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा सरावगी सचिव श्वेता भाला कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल शीतल मुरारका एवं मनीषा लोहिया संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान दीपिका मोती का रितु पोद्दार चंदा अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल आशा सोनथालिया पूजा अग्रवाल आदि उपस्थित उपस्थित रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनीता सोमानी द्वारा दी गई

  • 6th JPSC : HC ने ख़ारिज की राहुल कुमार की याचिका, जानिए क्या था पूरा मामला

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने छठीं जेपीएससी से संबंधित याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा के बाद सरकार के संकल्प को चुनौती दी गई है. प्रार्थी राहुल कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि 19 अप्रैल 2017 को राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प के कारण प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए 5138 अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 6103 हो गई. नियमानुसार यह 15 गुना से 965 ज़्यादा है. इसलिए सरकार के उस संकल्प को रद्द कर देना चाहिए.

    प्रार्थी की याचिका को ख़ारिज कर दिया

    मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद प्रार्थी की याचिका को ख़ारिज कर दिया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभाशिष रसिक सोरेन और JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.

  • MBA डिग्री विवाद मामले में निशिकांत दुबे को राहत, HC ने FIR रद्द करने का दिया आदेश

    Ranchi : बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. MBA डिग्री को चुनौती देने के बाद सांसद निशिकांत के ख़िलाफ़ दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट ने निरस्त करने का आदेश दिया है. बुधवार को हाईकोर्ट में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है, जिसमें उनकी MBA की डिग्री को फ़र्ज़ी बताते हुए एफआईआर दर्ज करवायी गयी थी.

    मंगलवार को सूचक की बहस  पूरी कर ली गई थी

    इससे पहले मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया और राज्य सरकार की तरफ़ से अदालत में बहस की गई. इसके साथ ही इस मामले के सूचक की बहस भी अदालत में पूरी कर ली गई थी. हाईकोर्ट में निशिकांत दुबे के अधिवक्ता के तौर पर वरीय अधिवक्ता आर एस मजूमदार और रोहन मजूमदार ने अदालत के समक्ष बचाव में बहस करते हुए कई दलीलें पेश की. वहीं ECI की ओर से आकाशदीप ने पक्ष रखा.

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद सांसद को राहत मिली हैं

    हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में निशिकांत दुबे की रिट पर सुनवाई हुई. बता दें कि गोंड्डा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ देवघर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद हाईकोर्ट ने निशिकांत दुबे के ख़िलाफ़ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा रखी थी. अब हाईकोर्ट के इस आदेश से सांसद को बड़ी राहत मिली है.

  • सीएम हेमंत सोरेन जी ने सरहुल और रामनवमी जुलूस निकालने की दी अनुमति, जल्द ही सीएस जारी करेंगे एसओपी

    Ranchi : कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार कोरोना पाबंदियों को खत्म कर रही है.बता दें कि कोरोना के कारण पिछले दो सालों से सरहुल और रामनवमी जुलूस नहीं निकला है. लेकिन इस बार कोरोना में कमी को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने शोभायात्रा निकालने का निर्देश दे दिया है. यह निर्देश मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को दिया गया हैं. अब मुख्य सचिव इसके लिए जल्द ही एसओपी जारी करेंगे.

    4 अप्रैल को सरहुल औऱ 10 अप्रैल को रामनवमी हैं

    बता दें कि 4 अप्रैल को सरहुल औऱ 10 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जाना है. दोनों त्योहारों में शोभायात्रा निकाली जाती है. शोभायात्रा की अनुमति देने के अनुरोध को लेकर रामनवमी से जुड़े कई संगठन और सरहुल से जुड़ी केंद्रीय सरना समिति समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सीएम से मुलाकात की थी. सीएम ने इस पर कुछ छूट देने का आश्वासन दिया था.

    कोविड के तहत भीड़ एकत्रित करने की अनुमति होगी

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार कोविड गाइडलाइन की कुछ पाबंदियों के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति राज्य सरकार देगी. इसके तहत मास्क लगाना आवश्यक होगा. साथ ही कोविड गाइडलाइन के तहत भीड़ एकत्रित करने की अनुमति होगी. एक से दो दिनों में मुख्य सचिव शोभायात्रा को लेकर एसओपी जारी कर देंगे

    .

    आपदा प्रबंधन द्वारा लगायी गयी पाबंदियों को हटा लिया है गृह मंत्रालय

    इससे पहले कोरोना की वजह से वर्ष 2020 और 2021 में सरहुल और रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकल सकी थी. वर्ष 2020 में लॉकडाउन लगा हुआ था और 2021 में दूसरी लहर के चलते सरकार ने अनुमति नहीं दी थी. इस बार राज्य में कोरोना के केस बहुत कम हैं. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने भी आपदा प्रबंधन द्वारा लगायी गयी पाबंदियों को हटा लिया है.

  • TPC उग्रवादी भीखन ने हत्याकांड और गोलीबारी में जिस नीरज भोक्ता का लिया था नाम, वह मोरहाबादी में कर रहा था सभा.

    Ranchi : टीपीसी उग्रवादी भीखन ने हत्याकांड और गोलीबारी में जिस नीरज भोक्ता का नाम लिया था. वह मोरहाबादी में बीते 28 मार्च को सभा कर रहा था. भीखन ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई अहम खुलासा किया था. उसने बताया है कि टंडवा के प्रेम सागर मुंडा की हत्या और उसके भाई बबलू सागर मुंडा पर फायरिंग मामला और मैक्लुस्कीगंज में जेएमएम नेता हत्याकांड में भीखन ने नीरज भोक्ता का नाम लिया था. पुलिस को नीरज भोक्ता की तलाश है.

    इस बीच लगातार.इन को कुछ ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिसमें बीते 28 मार्च को नीरज भोक्ता खुलेआम रांची के मोरहाबादी में खरवार भोक्ता विकास संघ द्वारा आयोजित शहादत समारोह में भाग लिया था. जिससे यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस जिस नीरज भोक्ता की तालाश कर रही है, उसके ताल्लुकात झारखंड के कई मंत्रियों और विधायकों से भी है. कई मामलों में वांटेड रहने के बाद भी वह खुलेआम घूमता है और मंत्रियों, विधायकों व कांग्रेसी नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता है.

  • प्राइवेट मध्य स्कूल खोलना होगा आसान, जमीन मापदंड में सरकार करेगी संशोधन

    Ranchi : झारखंड में अब प्राइवेट मध्य विद्यालय खोलने की प्रक्रिया आसान होगी. इसके लिए सरकार नियम में बदलाव का विचार कर रही है. दरअसल ऐसे स्कूलों को खोलने के लिए जमीन का एक मापदंड होना जरूरी होता है. राज्य में प्राइवेट मध्य स्कूलों को अनुमति देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 1 एकड़ और शहरी क्षेत्रों के लिए 75 डिसमिल भूमि का होना जरूरी है. जमीन की इस निर्धारित समय सीमा को राज्य सरकार संशोधित करने पर विचार कर रही है.

    संशोधित करने के पीछे की वजह सीएनटी और एसपीटी एक्ट

    जमीन की छूट देने का यह फैसला सीएनटी और एसपीटी एक्ट को देखते हुए किया जा रहा है. दरअसल वर्तमान समय में झारखंड में उपरोक्त दो कानून प्रमुखता से लागू है. इसके कारण राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में क्रमशः 1 एकड़ और 75 डिसमिल क्षेत्रफल की जमीन मिलने में कठिनाई होती है. शिक्षा विभाग को कई क्षेत्रों में ऐसी समस्या की जानकारी भी मिली है. जिसे देखते हुए नियम में संशोधन का फैसला हुआ है.

    निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (संशोधित) 2019 में संशोधन करेगी सरकार

    स्कूली शिक्षा और सारक्षता विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार इसके लिए झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (संशोधित) 2019 में आवश्यक संशोधन करेगी. संशोधन प्रक्रिया अभी प्रक्रियाधीन है. संशोधन के तहत सरकार स्कूलों को मान्यता के लिए भूमि की शर्त से छूट देने पर विचार कर सकती है. अधिनियम के तहत CBSC और JAC बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी 1 से 8 तक के लिए मान्यता लेने का प्रावधान है. उनके लिए भी भूमि की शर्त अनिवार्य है. ऐसे स्कूलों के लिए मान्यता लेना संभव नहीं हो पा रहा है.
    बता दें कि अभी देश के कई राज्यों में स्कूलों की मान्यता के लिए जमीन सीमा की शर्त नहीं है. ऐसे में झारखंड में भी बदलाव होने जा रहा है, ताकि स्कूलों को मान्यता लेने में सुविधा हो.

  • पांच हजार घूस लेते SSP ऑफिस से लिपिक गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    Ranchi: एसीबी ने पांच हजार रुपया घूस लेते लिपिक ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लिपिक रांची एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित है. लिपिक का नाम दीपक कुमार है, एसीबी रांची की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लिपिक की गिरफ्तारी रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस से हुई है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दीपक कुमार को अपने साथ मुख्यालय ले कर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

  • इस गर्मी में भी हटिया-तुपुदाना के 50 हजार लोगों को नहीं मिलेगा पानी

    रांचीः इस गर्मी में भी हटिया-टुपूदाना के कम से कम 50 हजार लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा. जेएनएनआरयूएम अरबन मिशन जलापूर्ति योजना का काम इस वर्ष भी पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. अगर उत्पन्न समस्या से निजात भी मिल जाए और तेजी से काम हो तो भी कम से कम एक वर्ष का समय और लगेगा. अरबन मिशन जलापूर्ति योजना का काम वर्ष 2019 में पूर्ण होना था, इसे एक वर्ष का एक्सटेंशन देते हुए 2020 किया गया. मगर 2020 में कोरोना संकट के कारण काम ही नहीं हुआ. 2021 में यह काम पूरा नहीं हो सका और इस वर्ष 2022 में भी इसे पूरे होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. इसके कारण इस योजना से लाभान्वित होने वाले एक बड़ा क्षेत्र इस वर्ष भी गर्मी में पानी से वंचित रह जाएंगे.  

    यह समस्या उत्पन्न हो रही है पानी पहुंचने में

    इस योजना का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है. अब केवल तुपुदाना और हटिया क्षेत्र में पानी पहुंचना है. मगर रामपुर से नामकुम तक बने निर्माणाधीण रिंग रोड और राइजिंग पाइप लाइन बिछाने के लिए 4 किमी का जमीन एलायनमेंट उपलब्ध नहीं होने के कारण काम अधूरा पड़ा हुआ है. रिंग रोड का काम एनएचआई कर रहा है. बार-बार कहने के बाद भी फिलहाल वह स्पेस् उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर किया है. अब 15 अप्रैल के बाद फिर से पेयजल विभाग और एनएचआई के बीच बैठक होगी. जिसमें इसका समाधन निकाला सकता है. दरअसल स्वर्णरेखा नदी के उपर एक ब्रिज बनाना है जिससे पाइप लाइन ले जाना है. मगर यह ब्रीज जमीन एलायनमेंट नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है. इसके अतिरिक्त करीब 4 किमी का राइजिंग पाइप लाइन बिछाना है. इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाया है. साथ ही साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय के पास भी 500 से 600 किमी पाइप लाइन बिछाने का काम अभी अधूरा पड़ा है. 

    वाटर टावर, यूजीआर और डिस्ट्रब्यूशन पाइप लाइन बिछ कर है तैयार

    मजे की बात है कि हटिया-तुपुदाना तक पानी पहुंचाने के लिए ओवर हेड वाटर टावर, अंडरग्राऊंड रिजरवायर बन कर तैयार है. जैसे ही ब्रीज और 4 किमी पाइप राइजिंग पाइप लाइन का काम पूरा हो जाएगा. वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी. मगर इस काम को पूरा होने में कम से कम एक साल का समय और लगेगा. 

    हटिया-तुपूदाना छोड़ इस योजना के तहत बाकी क्षेत्रों में पिछले वर्ष जुलाई में पहुंच चुका है पानी

    इस योजना के तहत अन्य क्षेत्रों में पिछले वर्ष जुलाई में पानी पहुंच चुका है और नियमित वाटर सप्लाई भी हो रही है. इस योजना के तहत कुल 20,470 हाऊस होल्ड को पानी आपूर्ति करने का लक्ष्य है. जिसमें पिछले वर्ष जुलाई में इस योजना के तहत जगरनाथपुर संप, डीबडीह टावर, कुसई, पुंदाग टावर, हरमू चापू टोली टावर, हरमू हिल टॉप टॉवर, पिस्का मोड़ टॉवर तक पानी पहुंच चुका है. इससे करीब 12 हजार हाऊस होल्ड यानि कि 62 हाजार आबादी को पानी मिलना शुरू हो गया है.  

    रिंग रोड निर्माण और स्पेश उपलबध नहीं होने के कारण हो रहा विलंब

    इस संबंध में रूक्का ईई विनोद कुमार ने बताया कि अरबन मिशन वाटर सप्लाई स्कीम के तहत हटिया-तुपुदाना को छोड़कर शेष क्षेत्रों में पिछले वर्ष ही पानी पहुंचा दिया गया है. हटिया-तुपूदाना में समस्या हमारे विभाग की नही है. यह समस्या रिंग रोड और एनएचआई के कारण हो रहा है. स्वर्णरेखा नदी पर ब्रीज बनाने और करीब 4 किमी का राइजिंग पाइप लाइन बिछाने का काम जमीन एलायनमेंट नहीं मिलने के कारण विलंब हो रहा है. 15 अप्रैल के बाद संभवत: एनएचआई ने एलायमेंट उपलब्ध कराने को कहा है. इसके बाद काम शुरू होगा. काम शुरू होने के बाद कम से कम एक वर्ष का समय और लगेगा.