राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम

पटना | पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार को सीबीआई की टीम पहुंची. सीबीआई राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने पहुंची है. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी इसी आवास में मौजूद हैं. सीबीआई ने राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था. पहले ये पूछताछ सीबीआई दफ्तर में होनी थी. लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए सीबीआई ने आवास पर ही पूछताछ करने का फैसला किया. राबड़ी देवी के वकील भी उनके आवास पर पहुंच रहे हैं.

इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा बदलवाकर स्वदेश लौटे हैं.

रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है. एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं. आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था. भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top