बेसन से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं चना दाल पकौड़े

आपका दिल अगर कुछ चटपटा खाने का कर रहा है, तो आप चने की दाल के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। इन पकौड़ों की सबसे खास बात यह है कि यह बेसन से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
बनाने की विधि
सबसे पहले चने की दाल को धोकर पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
तय समय के बाद दाल में बड़े टुकड़ों में कटा हुआ प्याटज, हरी मिर्च, अदरक , लहसुन, हींग, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
अब इस पेस्टा को एक बॉउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याटज और नमक मिलाएं।
अब इस पेस्टा में चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें।
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें।
तेल के गरम होते ही इसमें चना दाल के पेस्टो को पकौड़ों के शेप में डालें।
पकौड़ों को सुनहरा होने तक दोनो साइड से तले और आंच बंद कर दे।
तैयार है चना दाल प्याज पकौड़ा। हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
सामग्री
आधा कप चना दाल, एक छोटा चम्मच जीरा, लहसुन की 2-3 कलियां (बारीक कटी हुई), आधा इंच अदरक (बारीक कटा हुआ), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक प्याज (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ), चुटकीभर हींग, दो बड़ा चम्म(च हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top