मेले में ठगी का गिरोह सक्रिय

मेले में ग्राहकों से फर्नीचर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यह हर शहर के जिलों में लगने वाले मुख्य मेलों में अपना स्टॉल अलग-अलग नामों से बुक करते हैं और अलग-अलग नाम से जाली बिल बुक बनाकर लोगों से एडवांस लेकर फर्नीचर डिलीवरी नहीं करते हैं। पूर्व में उड़ीसा और जमशेदपुर मेले में स्टाल लगाकर लोगों से ठगी किया है।

सूत्रों के अनुसार कई शहरों में इन्होंने यह कारनामा किया है।किन-किन शहरों में किया है यह पूछताछ करके जांच का आवश्यकता है। बिल बुक में संपर्क करने का नंबर गलत रहता है।ताजा उदाहरण मोराबादी स्थित एक्सपो उत्सव में इन्होंने स्टॉल बुक कराया। उड़ीसा एवं जमशेदपुर से भुक्तभोगी लोगों ने रांची पहुंच कर इन ठगों को एक्सपो उत्सव से खोज निकाला और काफी हो हंगामे के बाद लालपुर थाना प्रभारी को सूचना दी गई है।


प्रबंधन को आवश्यकता है कि जांच कर ही किसी को स्टाल उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top